उतार-चढ़ाव के बीच Sensex-Nifty फ्लैट हुआ बंद, auto शेयर फिसले, metals शेयर चमके

JSW STEEL ने पहली तिमाही में शानदार नतीजे पेश किए। कंपनी घाटे से 5900 करोड़ के मुनाफे में आई है।

अपडेटेड Jul 26, 2021 पर 7:57 PM
Story continues below Advertisement

03: 35 PM

कारोबारी हफ्ते के पहले दिन बाजार दायरे में कारोबार करता दिखा और कारोबार के अंत में सेसेंक्स-निफ्टी लाल निशान में बंद हुआ। कारोबार के अंत में सेसेंक्स 123.53 अंक यानी 0.23 फीसदी 52,852.27 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 31.60 अंक यानी 0.20 फीसदी 15,824.45 के स्तर पर बंद हुआ।

03: 20 PM

ALEMBIC PHARMA Q1। वित्त वर्ष 2021-22 की  पहली तिमाही में कंपनी का मुनाफा मुनाफा 165 करोड़ रुपये रहा है जबकि  आय 1341 करोड़ रुपये से घटकर 1326 करोड़ रुपये रही है। कंपनी ने Q2 में 4 प्रोडक्ट्स लॉन्च करेंगे



03:15PM

M&M FINANCIAL Q1: पहली तिमाही में कंपनी मुनाफे से घाटे में आई है। इस अवधि में कंपनी का घाटा 1543 Cr रुपए पर रहा है जबकि 189 Cr के मुनाफे का अनुमान था। पहली तिमाही में कंपनी को 2070 Cr का एकमुश्त घाटा हुआ है। ग्रॉस NPA 8.96% से बढ़कर 15.55% (QoQ)पर रहा है। NII 2992 Cr से घटकर 2465 Cr रुपए पर आ गई है। Q1FY22 में 2,124 Cr की ECL प्रोविजनिंग देखने को मिली है।


03:00PM

COROMANDEL INTL Q1: पहली तिमाही में कंपनी का कंसो मुनाफा पिछले साल की पहली तिमाही के 250 Cr से बढ़कर 340 Cr रुपए पर आ गया है। वहीं, कंसो आय 3210 Cr से बढ़कर 3660 करोड़ रुपए पर आ गई है। वहीं, कंसो EBITDA 412 Cr से बढ़कर 483 करोड़ रुपए पर आ गई है। कंसो EBITDA मार्जिन 12.8% से बढ़कर 13.2% पर रही है। 

02:55PM

Udaipur Cement Works Q1 (YoY):मुनाफा 5.6 करोड़ रुपए से बढ़कर 16.8 करोड़ रुपए पर आ गया है। वहीं आय 138 Cr से बढ़कर 216 करोड़ रुपए पर आ गया है। EBITDA पिछले साल के 38.3 Cr से बढ़कर 42 Cr रुपए पर आ गया है। EBITDA मार्जिन 29.69% से घटकर 21.23% फीसदी पर आ गई है।

02: 45 PM

ICICI Bank Stock Price: सोमवार को ICICI Bank के शेयर 1 फीसदी बढ़कर 52 हफ्तों के हाइएस्ट लेवल पर पहुंच गया। ICICI Bank के शेयरों में तेजी की वजह इसका शानदार नतीजा रहा है। जून तिमाही में बैंक का नेट प्रॉफिट 52 फीसदी बढ़ा। इसका असर बैंक के शेयरों पर साफ नजर आया।

सोमवार को ICICI Bank के शेयर BSE पर 1.29 फीसदी चढ़कर 685.40 रुपए पर पहुंच गए थे। यह 52 हफ्तों का हाइएस्ट लेवल है। NSE पर ICICI Bank के शेयर 1.30 फीसदी बढ़कर 685.45 रुपए पर पहुंच गए थे।

02: 35 PM

Kirloskar Ferrous Q1 (YoY)। कंपनी घाटे से मुनाफे में आई है। कंपनी को पहली तिमाही में सालाना आधार पर 17 करोड़ रुपये घाटे के मुकाबले 139 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ है।  

02:16  PM

NAVIN FLUORINE Q1। वित्त वर्ष 2021-22 की पहली तिमाही में कंपनी का कंसो मुनाफा सालाना आधार पर  51 करोड़ रुपये से बढ़कर 56 करोड़ रुपये रहा है जबकि 214 करोड़ रुपये से बढ़कर 326 करोड़ रुपये रही है।

02:06  PM

KOTAK MAH BANK Q1। अनुमान से  KOTAK BANK के Q1 नतीजे अच्छे रहे । बैंक का मुनाफा 1642 करोड़ रुपए हुआ  है । वहीं NIM में बढ़त दिखी है लेकिन NPA में भी बढ़ोतरी  हुई है।

01:55 PM

RAMKRISHNA FORG Q1: पहली तिमाही में कंपनी घाटे से मुनाफे में आई है। पहली तीमाही में कंपनी को सालाना आधार पर 29.4 करोड़ घाटे के मुकाबले 24.6 करोड़ रुपए का मुनाफा हुआ है। आय 114 Cr से बढ़कर 417 Cr रुपए रही है। कंपनी को 4.8 Cr EBITDA घाटे के बदले 95.8 Cr EBITDA हासिल हुआ है। 

01:50 PM

HCL TECH ने Microsoft से फाइनेंशियल सर्विस के लिए करार किया है। कंपनी ने  Microsoft से ये करार Cloud पर फाइनेंशियल सर्विस के लिए किया है।

01:40 PM

RANE BRAKES Q1: पहली तिमाही में कंपनी घाटे से मुनाफे में आई है। कंपनी को सालाना आधार पर 6.89 करोड़ रुपए के घाटे के मुकाबले  1.73 करोड़ रुपए का मुनाफा हुआ है। वहीं आय 36.86 करोड़ से बढ़कर 95 करोड़ रुपए पर आ गई है। इस अवधि में कंपनी के 7.9 करोड़ रुपए के EBITDA घाटे के बदले 3.56 करोड़ EBITDA हासिल हुआ है। 

01:35 PM

प्राइवेट एजुकेशन सेक्टर पर चीन सरकार के सख्ती करने के कारण दुनिया के सबसे रईस लोगों में शामिल हो चुके Larry Chen अब बिलिनेयर भी नहीं रहे। Gaotu Techedu के फाउंडर और चेयरमैन, चेन की नेटवर्थ अब 33.6 करोड़ डॉलर की रह गई है। चीन में नए नियमों के लागू होने की रिपोर्ट के बाद न्यूयॉर्क स्टॉक एक्सचेंज पर उनकी कंपनी के शेयर्स की वैल्यू लगभग दो-तिहाई गिर गई।

01:30 PM

COGENCIS के हवाले से खबर आई है कि मसूर पर कृषि सेस 20% से घटाकर 10% कर दिया गया है। US को छोड़ दूसरे देश से इंपोर्ट ड्यूटी खत्म कर दी गई है।  US से मसूर पर इंपोर्ट ड्यूटी घटाकर 20% किया गया है। 

01:25 PM

UNITED SPIRITS ने कहा है कि आने वाले समय में कारोबार में रिकवरी संभव है। लॉकडाउन की वजह से डिमांड प्रभावित हुई है।

01:15 PM

VODAFONE IDEA ने कॉर्पोरेट प्लान के दाम 30-40% तक बढ़ाए हैं। इसका पोस्टपेड कॉर्पोरेट प्लान अब 299 रुपए से शुरू होगा। बता दें कि Bharti Airtel पहले ही दरें बढ़ा चुकी हैं।

01: 00 PM

सोने-चांदी की कीमतों में आज सुधार देखा जा रहा है। डॉलर ऊपरी स्तर से थोड़ा कमजोर हुआ है जिसका असर कीमतों पर दिख रहा है। बाजार की नजर फेडरल रिजर्व की बैठक पर है। हालांकि, घरेलू बाजार की बात करें तो अप्रैल-जून तिमाही में सोने के इंपोर्ट में खासा उछाल देखने को मिला है। छोटे बेस के कारण इंपोर्ट ज्यादा दिख रहा है। हालांकि, हाजिर मांग में फिर कमजोरी देखने को मिल रही है जिससे घरेलू बाजार में भाव डिस्काउंट पर हैं।

12: 50 PM

क्रूड में कमजोरी

ब्रेंट के दाम  73 डॉलर के स्तर के पास पहुंच गए है। डेल्टा वैरिएंट को लेकर चिंता से दबाव बना हुआ है। कोरोना के बढ़ते मामलों से डिमांड को लेकर चिंता बनी हुई है। चीन में बाढ़ के कारण क्रूड में कमजोरी आई है। सप्लाई में तंगी की आशंका से सपोर्ट मिला है।

12: 40 PM

Q2 के मजबूत नतीजों के बावजूद ब्रोकरेज फर्मों ने  घटाया अंबुजा सीमेट का टार्गेट, जानिए वजह

जापानी ब्रोकरेज फर्म नोमुरा ने इस स्टॉक की रेटिंग डाउन ग्रोड करते हुए इसका टार्गेट 360 रुपये कर दिया है। नोमुरा का कहना है कि कंपनी ने दूसरी तिमाही में अच्छा प्रदर्शन किया है। लेकिन आगे इसके मार्जिन पर दबाव देखने को मिल सकता है।

JP Morgan ने इस स्टॉक की न्यूट्रल रेटिंग करते हुए इसका लक्ष्य 350 रुपये कर दिया है। जेपी मॉर्गन का कहना है कि दूसरी तिमाही में कंपनी का प्रदर्शन काफी अच्छा रहा है लेकिन आगे इसकी लागत में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। कंपनी अगले 12 महीनों में और विस्तार योजनाओं का एलान कर सकती है।

इसके विपरीत Goldman Sachs ने इस स्टॉक को BUY रेटिंग देते हुए इसके टार्गेट को 370 रुपये से बढ़ाकर 423 रुपये कर दिया है। Goldman Sachsका मानना है कि उत्तर और पश्चिम भारत में कंपनी की पैठ से उसको फायदा मिलेगा । राजस्थान में ग्राइंडिंग और क्लींकर क्षमता विस्तार से भी कंपनी को फायदा होगा। वर्तमान लेवल पर इस स्टॉक का रिस्क रिवॉर्ड रेश्यों काफी आकर्षक नजर आ रहा है।

12: 30 PM

IDFC लॉन्च करेगा US इक्विटी फंड ऑफ फंड्स, NFO 29 जुलाई को शुरू होगा

IDFC म्यूचुअल फंड अमेरिकी स्टॉक्स में इनवेस्ट करने वाला एक फंड ऑफ फंड्स (FoF) लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। यह JP Morgan US Growth Fund से जुड़ा होगा। न्यू फंड ऑफर (NFO) 29 जुलाई से शुरू होगा और 12 अगस्त तक चलेगा। हालांकि, यह एक ओपन-एंडेड फंड है और इस वजह से इस अवधि के बाद भी सब्सक्रिप्शन के लिए खुला रहेगा।

NFO के दौरान मिनिमम एप्लिकेशन 5,000 रुपये की होगी और मिनिमम सिस्टेमैटिक इनवेस्टमेंट प्लान (SIP) 1,000 रुपये से शुरू होगा। इसमें एक वर्ष से पहले रिडेम्प्शन पर एक प्रतिशत का एग्जिट लोड चुकाना होगा। इसकी मिनिमम एक्सपेंस रेशो 2.25 प्रतिशत की है।

12: 17 PM

SBI CARD पर ब्रोकरेज की राय

JP MORGAN ने SBI CARD पर ओवरवेट रेटिंग दी है और शेयर का लक्ष्य 1,200 रुपये तय किया है। उनका कहना है कि Q2 से तेज रिकवरी की उम्मीद है। कंपनी के नतीजे उम्मीद से बेहतर रहे हैं और कार्ड खर्च में सुधार हुआ है। वहीं  मार्च के स्तर से जून में खर्च सिर्फ 8 प्रतिशत नीचे है।

12: 07 PM

FEDERAL BANK पर ब्रोकरेज की राय

UBS ने FEDERAL BANK पर न्यूट्रल रेटिंग दी है और शेयर का लक्ष्य 90 रुपये से बढ़ाकर 98 रुपये तय किया है। उनका कहना है कि पहली तिमाही के नतीजों को अन्य आय से सपोर्ट मिला है।

12: 00 PM

आखिर क्या है Stablecoins और कैसे ये क्रिप्टोकरेंसी की हलचल को कम करता है?

Stablecoins इन दिनों जबरदस्त चर्चा में है। क्रिप्टोकरेंसी के उतारचढ़ाल के बीच आखिर Stablecoins क्या है जिसके बारे में सब बात कर रहे हैं। Stablecoins पर न सिर्फ निवेशकों बल्कि टॉप रेगुलेटर्स की भी नजर है। आइए जानते हैं क्या है Stablecoins

क्या है Stablecoins?

आमतौर पर क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें बहुत कम समय में ऊपर भाग जाती हैं। इस उतारचढ़ाव को लेकर निवेशक बेहद उत्साहित रहते हैं।उदाहरण के तौर पर Bitcoin को लेते हैं। एलॉन मस्क के एक ट्वीट के बाद Bitcoin की कीमतें 15-20 फीसदी ऊपर नीचे हो जाती हैं।

Stablecoins क्रिप्टोकरेंसी तो है लेकिन इसमें वोलैटिलिटी या उतारचढ़ाव नहीं आता है। Stablecoins में क्रिप्टोकरेंसी की सारी खूबियां हैं लेकिन वैल्यू में बहुत ज्यादा उतारचढ़ाव नहीं है। यह बिल्कुल किसी ट्रेडिशनल करेंसी की तरह है, जैसे डॉलर या रुपया। Stablecoins के साथ मार्केट के उतारचढ़ाव के असर को कम किया जा सकता है।

11: 50 AM

शॉर्ट टर्म के लिए कमाई की टिप्स

Tradebulls Securities के Sacchitanand Uttekar की निवेश सलाह

Godrej Consumer Products: Buy up to Rs 975| LTP: Rs 980| इस शेयर में 1140  रुपये के लक्ष्य के लिए 920 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ खरीदारी की जानी चाहिए। 3-4 हफ्ते में इस स्टॉक में 16 फीसदी का अपसाइड देखने को मिल सकता है।

Reliance Industries: Buy above Rs 2140| LTP: Rs 2105|  इस शेयर में 2280  रुपये के लक्ष्य के लिए 2060 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ खरीदारी की जानी चाहिए। 3-4 हफ्ते में इस स्टॉक में 6 फीसदी का अपसाइड देखने को मिल सकता है।

Mrs Bectors Food Specialities: Buy above Rs 455| LTP: Rs 455| इस शेयर में 510  रुपये के लक्ष्य के लिए 420 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ खरीदारी की जानी चाहिए। 3-4 हफ्ते में इस स्टॉक में 12 फीसदी का अपसाइड देखने को मिल सकता है।

Route Mobile: Buy| LTP: Rs 2137|  इस शेयर में 2480 रुपये के लक्ष्य के लिए 2040 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ खरीदारी की जानी चाहिए। 3-4 हफ्ते में इस स्टॉक में 16 फीसदी का अपसाइड देखने को मिल सकता है।

11 : 40 AM

 UNITED SPIRITS पर ब्रोकरेज हाउसेस

UNITED SPIRITS के भी नतीजे मजबूत आये हैं। घाटे के मुकाबले कंपनी को हुआ 60 करोड का PROFIT हुआ है। कंपनी के वॉल्यूम में 61 परसेंट का उछाल दर्ज हुआ है।

MACQUARIE ने USL पर अंडरपरफॉर्म रेटिंग दी है और लक्ष्य 480 रुपये तय किया है।

11:30 AM

NOMURA की JSW STEEL पर राय

NOMURA ने JSW STEEL पर न्यूट्रल रेटिंग दी है और शेयर का लक्ष्य 747 रुपये तय किया है। उनका कहना है कि कंपनी ने मजबूत नतीजे जारी किये हैं। कच्चे माल की कीमतें बढ़ी हैं। स्टील की कीमतों में किसी भी प्रकार की बढ़ोत्तरी होने पर ऊपर की तरफ जोखिम बनता दिखाई दे सकता है।

11: 18 AM

टेक कंपनियों पर चीन के दबाव ने खराब की हांगकांग के इंडेक्स की हालत, दुनिया में सबसे खराब प्रदर्शन 

एक साल पहले हांगकांग (Hong Kong) में एक टेक्नोलॉजी इंडेक्स लॉन्च किया गया था ताकि इनवेस्टर्स चीन की बड़ी टेक कंपनियों में पैसा लगा सकें, लेकिन अब इस इंडेक्स का प्रदर्शन दुनिया में सबसे खराब है। इसके पीछे कारण खुद चीन (China) और उसकी नीतियां हैं। पिछले 12 महीनों में हैंग सेंग टेक इंडेक्स (Hang Seng Tech Index) में काफी उतार चढ़ाव देखने को मिले हैं।

ऑनलाइन मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कल इस इंडेक्स को लॉन्च हुए एक साल पूरा हो गया। ये अपने फरवरी के पीक पर 59% ऊपर था, लेकिन तब से इस सेक्टर पर बीजिंग के दबदबे के बीच मार्केट वैल्यू में $551 बिलियन से ज्यादा का नुकसान हो गया है।

11: 07 AM

एंजेल ब्रोकिग के समीत चव्हाण के शॉर्ट टर्म पिक्स

Mirza International | LTP: Rs 63.75 | इस शेयर में 70 रुपये के लक्ष्य के लिए 59.50 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ खरीदारी की जानी चाहिए। 2-3 हफ्ते में इस स्टॉक में 10 फीसदी का अपसाइड देखने को मिल सकता है।

BPCL | LTP: Rs 460.90 | इस शेयर में 482 रुपये के लक्ष्य के लिए 448 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ खरीदारी की जानी चाहिए। 2-3 हफ्ते में इस स्टॉक में 5 फीसदी का अपसाइड देखने को मिल सकता है।

11: 00  AM

IT शेयर भरपूर दम  दिखा रहे हैं । निफ्टी IT इंडेक्स ने नया रिकॉर्ड हाई बनाया।  दिग्गजों के साथ मिडकैप IT शेयरों में अच्छी खरीदारी देखने को मिल रही है।

10: 50  AM

फर्टिलाइजर शेयरों में तेजी की बहार देखने को मिल रहा है।  NFL, FACT, CHAMBAL, GSFC और MADRAS FERLISER के शेयर 3 से 4 परसेंट तक दौड़े है।

10: 40  AM

रियल्टी शेयरों में अच्छी रौनक देखने को मिल रहा है। निफ्टी रियल्टी इंडेक्स लगातार तीसरे दिन उछलकर साढ़े 10 साल की ऊंचाई पर पहुंचा।  DLF, SOBHA, IB REAL जैसे शेयर 2 परसेंट तक भागे है।

10: 30  AM

बाजार में निचले स्तरों से अच्छी रिकवरी देखने को मिल रही है।  INFOSYS, ITC, ASIAN PAINTS और TCS के सपोर्ट से निफ्टी 15850 के पार निकला है। निफ्टी बैंक भी DAY LOW से 250 POINTS सुधरा है।  मिडकैप इंडेक्स आधा परसेंट ऊपर कारोबार कर रहा है। 

10: 24 AM

Rolex Rings IPO:बाजार में जल्द ही एक और आईपीओ आ रहा है। ऑटो कलपुर्जे बनाने वाली कंपनी रोलेक्स रिंग्स (Rolex Rings) का आईपीओ  28 जुलाई को खुलकर 30 जुलाई को बंद होगा। आईपीओ की एंकर बुक 27 जुलाई को बिडिंग के लिए खुलेगी।

इस आईपीओ का प्राइस बैंड 880-900 रुपए तय किया गया है। कंपनी इस आईपीओ के जरिए 731 करोड़ रुपए जुटाएगी। इस इश्यू में 56 करोड़ रुपए का फ्रेश इश्यू होगा। वहीं, ऑफर फॉर सेल (offer for sale) के तहत Rivendell PE LLC 75 लाख शेयर बेचेगी।

10: 13 AM

बाजार दिन के ऊपरी स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी नीचे से करीब 80 प्वाइंट सुधरा है । वहीं सेंसेक्स नीचे से करीब 260 प्वाइंट सुधरा है। निफ्टी के 50 में से 31 शेयरों में तेजी देखने को मिल रही है जबकि सेंसेक्स के 30 में से 19 शेयरों में तेजी देखने को मिल रही है।

10:00 AM

इक्विटी मार्केट की तरह ही रुपये की शुरुआत भी  आज कमजोरी के साथ हुई है। डॉलर के मुकाबले रुपया आज 5 पैसे कमजोर होकर खुला है। डॉलर के रुपया आज  74.45 के स्तर पर खुला है। डॉलर के मुकाबले रुपया शुक्रवार को 6 पैसे मजबूत होकर 74.40 के स्तर पर बंद हुआ था।

09: 52 AM

SUN PHARMA। कंपनी ने  Cassiopea SpA के साथ करार किया है। Winlevi दवा के लिए लाइसेंसिंग करार किया है। US और कनाडा में करार किया है।

09: 40 AM

ICICI BANK पर ब्रोकरेज की राय

आईसीआईसीआई बैंक पर ब्रोकरेजेस का कहना है कि बैंकिंग सेक्टर में टॉप पिक के रूप में ये बरकरार है। इसके Slippages में तेजी लेकिन रिकवरी भी अच्छी रही है। बैंक का कोर PPoP मजबूत नजर आया लेकिन एसेट क्वालिटी से निगेटिव सरप्राइज किया है। वहीं FY23 तक 15 फीसदी RoE संभव है।

CLSA ने ICICI Bank पर खरीदारी की रेटिंग दी है और शेयर का लक्ष्य 940 रुपये तय किया है।Nomura ने ICICI Bank पर खरीदारी की रेटिंग दी है और शेयर का लक्ष्य 790 रुपये तय किया है।

09: 30 AM

बाजार में निचले स्तर से रिकवरी देखने को मिल रही है। निफ्टी नीचे से 75 प्वाइंट सुधरा है। वहीं सेंसेक्स नीचे से 230 प्वाइंट सुधरा है।   

09:17 AM

मिलेजुले ग्लोबल संकेतों के बीच बाजार की कमजोर शुरुआत हुई है। सेसेंक्स 170.92  अंक यानी 0.32 फीसदी की कमजोरी   के साथ 52804.88 के स्तर पर नजर आ रहा है। वहीं निफ्टी 44.70  अंक यानी 0.28  फीसदी की बढ़त के साथ 15811.30 के स्तर पर नजर आ रहा है।

09: 03 AM

प्री-ओपनिंग में बाजार की मजबूत शुरुआत हुई है। सेसेंक्स  109.94 अंक यानी 0.21 फीसदी की बढ़त के साथ 53085.74 के स्तर पर नजर आ रहा है। वहीं निफ्टी 99 अंक यानी .62 फीसदी की बढ़त के साथ 15955 के स्तर पर नजर आ रहा है।

08:40 AM

RELIANCE के नतीजों पर ब्रोकरेज की राय

ब्रोकरेजेस ने रिलायंस इंडस्ट्रीज पर राय देते हुए कहा कि कंपनी के Q1 नतीजे अच्छे आये हैं। इसमें एनर्जी सेगमेंट का बड़ा योगदान रहा है। वहीं अन्य आय, ब्याज लागत में कमी से मुनाफे को सपोर्ट मिला है। कंपनी का Q1 EBITDA अनुमान के मुताबिक रहा जबकि नतीजों में जियो का अहम योगदान रहा।

NOMURA ने RELIANCE IND पर खरीदारी की रेटिंग दी है और शेयर का लक्ष्य 2400 रुपये तय किया है।JPMORGAN ने RELIANCE IND पर न्यूट्रल रेटिंग दी है और शेयर का लक्ष्य 2250 रुपये तय किया है।

08:30 AM

Petrol Diesel Price Today 29th July 2021: पेट्रोलियम कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी कर दिये हैं। आज लगातार नौवें दिन पेट्रोल और डीजल के दाम में कोई भी बदलाव नहीं किया गया है। लोगों के लिए आज राहत भरा सोमवार रहा है।दिल्ली में इंडियन ऑयल के पंप पर पेट्रोल 101.84 व डीजल 89.87 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। मुंबई में पेट्रोल 107.83 रुपये और डीजल 97.45 रुपये पर बिक रहा है। वहीं, राजस्थान के गंगानगर में पेट्रोल का रेट 113 रुपये के पार पहुंच गया है।

08:16 AM

निफ्टी पर रणनीति

सीएनबीसी-आवाज़ के वीरेंद्र कुमार का कहना है कि इसका रजिस्टेंस जोन  15910-15954  और बड़ा रजिस्टेंस जोन 16010-16041 है।  बेस जोन  15788-15761और बड़ा बेस जोन15726-15690  है। US बाजार नए शिखर पर, 100 DEMA पर सपोर्ट ने अच्छा काम किया है।FIIs की कैश में बिकवाली घट रही है, अब इंडेक्स पर लॉन्ग है। आज के लिए 15788-61, इस हफ्ते के लिए 15700-690 अहम सपोर्ट है ।ऊपर 15900-910 बड़ा रजिस्टेंस लेकिन लॉन्ग रहें, गिरावट को भी खरीदें। अच्छे नतीजे से सहारा मिलेगा, निफ्टी में ऊपर 15910-954-16010 के स्तर भी संभव है।

08:07 AM

बैंक निफ्टी पर रणनीति

वीरेंद्र कुमार का कहना है कि इसका रजिस्टेंस जोन 35127-35200  है। बड़ा रजिस्टेंस जोन : 35289-35429है। बेस जोन 34840-34731और बड़ा बेस जोन 34475-34400 पर है। शुक्रवार को 35000 के मुश्किल जोन को हासिल किया है।ICICI Bk के अच्छे नतीजों से 35500 जाने में मदद मिलेगी। खरीदें और 35840 के पहले बेस तक की हर गिरावट को खरीदें।

07:58 AM

आज के ट्रेडिंग कॉल्स

Prudent Broking Services

BUY TATA CONSUMER AT 776 SL 764 TGT 795


IDBI Capital
Buy JINDALSTEEL Stop 386 Target 417
 

LearnMarketsOnline.com
Buy Wipro @ 598 SL 585 TGT 640

07:50 AM

JSW STEEL के नतीजे अनुमान से अच्छे

JSW STEEL ने पहली तिमाही में  शानदार नतीजे पेश किए। कंपनी घाटे से 5900 करोड़ के मुनाफे में आईहै।  उधर, UNITED SPIRITS के भी नतीजे मजबूत रहे है।  घाटे के मुकाबले कंपनी को  60 करोड का PROFIT हुआ है। वॉल्यूम में 61 परसेंट का उछाल देखने को मिला है।

07:44 AM

5 निफ्टी कंपनियों के नतीजे आज

निफ्टी कंपनियों के लिहाज से नतीजों का बड़ा दिन है।  AXIS BANK, KOTAK MAH BANK, L&T, SBI LIFE और TATA MOTORS आज पहली तिमाही के RESUTLS पेश करेंगी। 


07:39 AM

करगिल विजय दिवस की 22वीं वर्षगांठ

करगिल विजय दिवस की 22वीं वर्षगांठ पर शहीदों को देश  श्रद्धांजलि देगा। वीरों को श्रद्धा सुमन अर्पित करने के लिए राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद  लद्दाख  जाएंगे।


07:32 AM

ICICI BANK: मुनाफे में 78% का उछाल

Q1 में ICICI BANK का प्रदर्शन शानदार रहा है। मुनाफे में 78%  तो ब्याज आय में 18% का जोरदार उछाल देखने को मिला है।  26 तिमाहियो्ं में सबसे बेहतरीन NET INTEREST MARGIN के आंकड़े रहे है।  प्रोविजनिंग में भी  कमी आई है।

07:22 AM

उम्मीद से बेहतर आय, सिगरेट वॉल्यूम ग्रोथ

पहली तिमाही में ITC ने  अच्छे नतीजे पेश किए। आय में 37 परसेंट तो सिगरेट वॉल्यूम में 30 परसेंट की ग्रोथ दर्ज हुई है। दोनों आंकड़े उम्मीद से बेहतर रहे है। मार्जिन में भी सुधार दिखा है।  वहीं मुनाफे में 28 परसेंट का उछाल दिखा लेकिन PROFIT अनुमान से कम रही है।

07:16 AM

66% बढ़ा RIL का मुनाफा

RELIANCE INDUSTRIES के नतीजे अनुमान पर खरे उतरे। पहली तिमाही में कंपनी का CONSOLIDATED मुनाफा 66% से ज्यादा बढ़ा है।  EBITDA में भी करीब 28% की बढ़ोतरी देखने को मिली है ।रिटेल कारोबार का PROFIT   दोगुना बढ़ा  है। वहीं  DIGITAL SERVICES का EBITDA रिकॉर्ड 9268 करोड़ पर पहुंचा है 

07: 10 AM

बाजार के लिए ग्लोबल संकेत कमजोर

हफ्ते के पहले दिन ग्लोबल संकेत कमजोर नजर आ रहे है। एशिया में निक्केई सवा परसेंट उछला है लेकिन SGX NIFTY आधा परसेंट नीचे कारोबार कर रहा है। DOW FUTURES पर भी दबाव देखने को मिला है हालांकि शुक्रवार को अमेरिकी बाजारों में रिकॉर्ड तेजी  दिखी थी।  DOW, S&P और NASDAQ नए शिखर पर बंद हुए थे।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।