03:35 PM
आज के पहले आधे सेशन में लाल निशान में कारोबार करने के बाद भारतीय बाजारों में एक बार फिर हरियाली लौटती दिखी है और कारोबार के अंत में बाजार हरे निशान में बंद होने में कामयाब रहा। कारोबार के अंत में सेसेंक्स 123.07 अंक यानी 0.23 फीसदी की बढ़त के साथ 54,492.84 के स्तर पर बंद हुआ है। वहीं निफ्टी 35.80 अंक यानी 0.22 फीसदी की मजबूती के साथ 16,294.60 के स्तर पर बंद हुआ।
03:10 PM
ESCORTS Q1 (YoY)। पहली तिमाही में कंपनी का कंसो मुनाफा 92 करोड़ रुपये से बढ़कर 178 करोड़ रुपये पर रहा है जबकि आय 1089 करोड़ रुप से बढ़कर 1701करोड़ रुपये पर रही है।
03:05 PM
GAIL Q1 (YoY)। पहली तिमाही में कंपनी का कंसो मुनाफा 255 करोड़ रुपये से बढ़कर 1530 करोड़ रुपये पर रहा है जबकि आय 12090 करोड़ रुपये से बढ़कर 17,385 करोड़ रुपये पर रही है।
02:56 PM
Adani Transmission Q1 (YoY)। पहली तिमाही में कंपनी का कंसो मुनाफा 355 करोड़ रुपये से बढ़कर 433 करोड़ रुपये पर रहा है जबकि आय 2446 करोड़ रुपये से बढ़कर 2786 करोड़ रुपये पर रही है।
02:50PM
विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के मुताबिक कोविड-19 का बेहद संक्रामक डेल्टा वेरिएंट (Delta Variant) अब 135 देशों में सामने आ चुका है और अगले हफ्ते तक कोरोना वायरस संक्रमण के कुल वैश्विक मामले 20 करोड़ के पार चले जाएंगे। WHO द्वारा बताया गया कि 132 देशों में बीटा वेरिएंट और 81 देशों में गामा वेरिएंट सामने आया है। इसमें बताया कि अल्फा वेरिएंट 182 देशों, क्षेत्रों या इलाकों में मिला है जबकि पहली बार भारत में मिले डेल्टा वेरिएंट के मामले अब 135 देशों में सामने आ चुके हैं।
02:40 PM
SWIGGY ने Reliance BP Mobility के साथ EV ईको सिस्टम के लिए करार किया है। SWIGGY ने डिलिवरी पार्टनर्स के लिए करार किया है। इसका मतलब है कि SWIGGY की फ्लीट ईवी बाइक्स के जरिए सप्लाई करेगी।
02:20 PM
सीएनबीसी -आवाज को मिली सूत्रों से जानकारी के मुताबिक RBI नए क्रेडिट कार्ड से बैन हट सकता है।6-8 हफ्तों में बैन हट सकता है। आरबीआई रिपोर्ट जांच के फाइनल स्टेज में है। बता दें कि दिसंबर में RBI ने रोक लगाई थी।
02:13 PM
HIKAL Q1(YoY)। पहली तिमाही में कंपनी का कंसो मुनाफा 15 करोड़ रुपये से बढ़कर 50 करोड़ रुपये रहा है जबकि आय 343 करोड़ रुपये से बढ़कर 454करोड़ रुपये पर रही है।
02:05 PM
Navkar Corp Q1 (YoY)। पहली तिमाही में कंपनी घाटे से मुनाफे में आई है। 12.5 करोड़ रुपये घाटे के मुकाबले 13 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ है जबकि कंसो आय 121 करोड़ रुपये से बढ़कर 216करोड़ रुपये पर रही है।
01:56 PM
सीएनबीसी -आवाज को सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक City Bus Service के लिए नई स्कीम जल्द लाई जाएगी।स्कीम के तहत शहरों में 20,000 बसें चलेंगी। सरकार का फोकस PPP मॉडल पर बस चलाने पर ख़ास फ़ोकस है। बसों के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर पर भी फोकस है।
01:50 PM
एक्सिस सिक्योरिटी का निफ्टी पर टार्गेट
Axis Securities को उम्मीद है कि आगे भी छोटे-मझोले शेयरों में तेजी कायम रहेगी लेकिन निवेशकों की नजर कंपनियों के टिकाऊपन और मजबूती पर रहनी चाहिए। ब्रोकरेज हाउस का यह भी मानना है कि आगे अच्छे रिटर्न के लिए निवेशकों की नजर क्वालिटी और वैल्यू पर होनी चाहिए।
Axis Securities दिसंबर 2021 के लिए निफ्टी का टार्गेट 17400 बनाए रखा है। बाजार पर ब्रोकिंग फर्म का ओवरऑल नजरिया पॉजिटिव है। Axis Securities का कहना है कि कोई भी गिरावट मिलने पर क्वालिटी शेयरों में खरीदारी की जानी चाहिए
01:40 PM
HPCL पर ब्रोकरेज की राय
GS ने HPCL पर खरीदारी की रेटिंग दी है और शेयर का लक्ष्य 425 रुपये तय किया है। उनका कहना है कि इन्होंने इसका FY22 कोर EBITDA अनुमान 14 प्रतिशत बढ़ाया है। कंपनी की फ्यूल रिटेलिंग मार्जिन मजबूत नजर आ रही है।
01:30 PM
HINDALCO पर ब्रोकरेज की राय
CLSA ने HINDALCO पर खरीदारी की रेटिंग दी है और शेयर का लक्ष्य 500 रुपये तय किया है। उनका कहना है कि ये मेटल स्पेस में उनका पसंदीदा पिक है।
01:20 PM
GODREJ CONSUMERपर ब्रोकरेज की राय
CLSA ने GODREJ CONSUMER पर आउटपरफॉर्म की रेटिंग बनाये रखी है और शेयर का लक्ष्य 950 रुपये तय किया है। उनका कहना है कि अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर मार्जिन के कारण भारत का मार्जिन दबाव खत्म होता दिखा है। इसके अलावा अन्य आय की वजह से पहली तिमाही के नतीजे अच्छे आये।
01:10 PM
Chemplast Sanmar IPO: स्पेशियालिटी पेस्ट PVC रेसिन बनाने वाली देश की सबसे बड़ी कंपनियों में से एक Chemplast Sanmar ने अपने इश्यू का प्राइस बैंड फिक्स कर दिया है। कंपनी के IPO का प्राइस बैंड 530-541 रुपए है। कंपनी इश्यू से 3850 करोड़ रुपए जुटाने की तैयारी में है।
Chemplast Sanmar का IPO 10 अगस्त को खुलेगा और 12 अगस्त को बंद होगा। अगर कंपनी एंकर बुक से कोई फंड जुटाती है तो वह 9 अगस्त को खुलेगा। 3850 करोड़ रुपए के IPO में 1300 करोड़ रुपए का फ्रेश इश्यू जारी किया जाएगा। जबकि 2550 करोड़ रुपए के शेयर ऑफर फॉर सेल में बेचे जाएंगे।
01:00 PM
मशहूर इनवेस्टर विजय केडिया ने इन 2 शेयरों को पोर्टफोलियो में जोड़ा
केडिया ने जून तिमाही में अपने पोर्टफोलियो में दो नए स्टॉक्स शामिल किए हैं। ये महिंद्रा हॉलिडेज और इलेकॉन इंजीनियरिंग हैं। केडिया ने महिंद्रा हॉलिडेज में 1.02 प्रतिशत और इलेकॉन इंजीनियरिंग में 1.19 प्रतिशत हिस्सेदारी ली है। केडिया इनवेस्टर के साथ ही वेल्थ मैनेजर भी हैं।
इन दोनों कंपनियों के पहली तिमाही के लिए स्टॉक एक्सचेंजों को दिए गए शेयरहोल्डिंग पैटर्न से केडिया के हिस्सेदारी लेने की जानकारी मिली है।
महिंद्रा हॉलिडेज में केडिया के पास लगभग 13.6 लाख शेयर्स हैं, जो उन्होंने अप्रैल और जून के बीच खरीदे हैं। ये कंपनी में 1.02 प्रतिशत हिस्सेदारी के बराबर है। इलेकॉन इंजीनियरिंग में उन्होंने लगभग 13.38 लाख शेयर्स लिए हैं, जो कंपनी में 1.19 प्रतिशत की हिस्सेदारी है।
12: 52 PM
Cera Sanitary Q1 (YoY)। पहली तिमाही में कंपनी का मुनाफा 0.5 करोड़ रुपये से बढ़कर 12.2 करोड़ रुपये पर रहा है जबकि आय 146 करोड़ रुपये से बढ़कर 228.2 करोड़ रुपये पर रही है।
12: 42 PM
Caplin Point Q1 (YoY)। पहली तिमाही में कंपनी का मुनाफा 55 करोड़ रुपये से बढ़कर 71 करोड़ रुपये पर रहा है जबकि आय 240करोड़ रुपये से बढ़कर 300 करोड़ रुपये पर रही है। कंपनी ने पहली तिमाही में 1.50 रुपये प्रति शेयर डिविडेंड का एलान किया है।
12: 35 PM
सिर्फ 4 महीनों में आपका 1 लाख रुपए हो सकता था 12 लाख
Multibagger Stock: शेयर बाजार में एंट्री करने वाला हर शख्स चाहता है कि उसके हाथ कोई मल्टीबैगर स्टॉक्स लग जाए। लेकिन ऐसा बहुत कम होता है। अगर आपको कोई मल्टीबैगर स्टॉक्स नहीं मिला तो कोई बात नहीं, कम से कम इस मल्टीबैगर स्टॉक की कहानी जान लीजिए। सिर्फ 4 महीनों में ही इसने अपने निवेशकों को मालामाल कर दिया। 4 महीने पहले अगर आपने इस शेयर में 1 लाख रुपए लगाए होते तो आज वह 12 लाख रुपए होता।
ऐसा ही एक स्टॉक है EKI Energy Services है। इस कंपनी की लिस्टिंग अप्रैल 2021 की शुरुआत में BSE SME एक्सचेंज पर हुई थी। इसने चार महीनों में ही शेयरहोल्डर्स को 1,082% से अधिक का रिटर्न दिया है।
यह SME स्टॉक लिस्टिंग के दिन 147 रुपये पर बंद हुआ था। 4 अगस्त को इसका प्राइस 1,738.40 रुपये था, जो इस लिस्टिंग के दिन के मुकाबले 1,082.59% ज्यादा है।
12:19 PM
TITAN पर ब्रोकरेज की राय
CLSA ने Titan पर बिकवाली की रेटिंग दी है और शेयर का लक्ष्य 1380 रुपये तय किया है। उनका कहना है कि इसका वैल्यूएशन ज्यादा नजर आ रहा है।
MS ने Titan पर Equal-weight की रेटिंग दी है और शेयर का लक्ष्य 1358 रुपये तय किया है। उनका कहना है कि Non-jewellery Segments का घाटा हमारे उम्मीद से ज्यादा रहा है। हालांकि मैनेजमेंट को लगता है कि दूसरी छमाही बेहतर रहेगी।
GS ने Titan पर बिकवाली की रेटिंग दी है और शेयर का लक्ष्य 896 रुपये तय किया है। उनका कहना है कंपनी की Jewellery Margin हमारे उम्मीद से आगे रही है।
12:08 PM
सोने की सुस्त चाल
US फेड के अधिकारी के कमेंट से सोने में दबाव बना हुआ है। Richard Clarida ने कहा कि साल के अंत तक बॉन्ड खरीदी में कटौती संभव है। डॉलर इंडेक्स में रिकवरी का असर सोने की कीमतों में देखने को मिल रही है। फिजिकल डिमांड निकलने से भी सपोर्ट मिल रहा है।हालांकि अमेरिका के रोजगार आंकड़ों पर नजर रहेगा।
12: 00 PM
चांदी में कमजोरी
MCX पर चांदी 67,500 रुपये के करीब कारोबार कर रहा है। डॉलर में रिकवरी से दबाव बना है। बेस मेटल्स में कमजोरी का असर चांदी में देखने को मिल रहा है।
11: 53 AM
क्रूड में गिरावट जारी
ब्रेंट के दाम 2 हफ्ते के निचले स्तर पर पहुंच गए है। क्रूड में लगातार चौथे दिन गिरावट देखने को मिल रही है। इस हफ्ते कच्चे तेल में 7% की गिरावट आई है। US में इंवेंट्री बढ़ने से कमजोरी बढ़ी है। US में इंवेंट्री 36 लाख बैरल बढ़ी है। डेल्टा वैरिएंट के कारण डिमांड में कमी के आसार है। OPEC का उत्पादन अप्रैल 2020 के बाद सबसे ज्यादा है। Saudi Aramco ने सितंबर के लिए दाम बढ़ाए है।
11: 46 AM
मेटल्स में हल्की रिकवरी
लगातार 3 दिन की गिरावट के बाद सुधरा है। चीन के आंकड़े, डिमांड धीमी होने से दबाव देखने को मिल रहा है। चीन लगातार स्टेट रिजर्व से बिकवाली कर रहा है।
11: 40AM
SBI पर ब्रोकरेज हाउसों की राय
CLSA की SBI पर राय
CLSA ने SBI पर खरीदारी की रेटिंग दी है और शेयर का लक्ष्य 650 रुपये तय किया है। उनका कहना है कि एक मुश्किल तिमाही में बैंक ने अच्छा परफॉर्म किया है।
MS की SBI पर राय
MS ने SBI पर ओवरवेट रेटिंग दी है और शेयर का लक्ष्य 600 रुपये तय किया है। उनका कहना है कि इसका Slippages Higher रहा है और हमारे अनुमान के मुकाबले इसकी Restructuring Lower है।
MACQUARIE की SBI पर राय
MACQUARIE ने SBI पर आउटपरफॉर्म रेटिंग दी है और शेयर का लक्ष्य बढ़ाकर 580 रुपये तय किया है। उनका कहना है कि बैंक का अपने समकक्षों से Asset Quality Performance बेहतर रहा है।
JEFFERIES की SBI पर राय
JEFFERIES ने SBI पर खरीदारी की रेटिंग दी है और शेयर का लक्ष्य 520 रुपये से बढ़ाकर 550 रुपये तय किया है। उनका कहना है कि दूसरी और तीसरी तिमाही बेहतर रहने की उम्मीद है।
11: 30AM
ALEMBIC PHARMA और CSB Bank की तरफ से बड़ी खबर आई है। CSB Bank ने कहा है कि FY22 में 100-150 ब्रांच खोलेंगे। वहीं, ALEMBIC PHARMA की Anafranil दवा के जेनरिक को US FDA से मंजूरी मिल गई है।
11: 10AM
2-3 महीने में अच्छी रिकवरी संभव: TITAN
TITAN मैनेजमेंट ने CNBC-Awaaz से हुआ बातचीत में कहै है कि अगले 2-3 महीने में कंपनी के कारोबार में अच्छी रिकवरी देखने को मिलेगी। कंपनी के CFO ASHOK SONTHALIA ने कहा की कंपनी का फोकस विस्तार पर है। इस साल अमेरिका में पहला स्टोर खोलेंगे। कंपनी के नतीजे अनुमान से अच्छे रहे हैं।
10: 50 AM
HPCL के नतीजों पर बात करते हुए कंपनी के CMD M K Surana ने कहा किपेट्रोल की मांग प्री-कोविड स्तर से ऊपर चली गई है जबकि डीजल की मांग प्री-कोविड स्तर के नीचे है.उन्होंने यह भी कहा कि शटडाउन के बावजूद कंपनी के GRMs अच्छे रहे है।
इस बातचीत में उन्होने आगे कहा कि मॉनसून की वजह से अगस्त महीने में डीजल की मांग में कमी संभव है लेकिन आगे फेस्टिव सीजन में इसकी मांग में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। फसल कटाई शुरु होने के साथ ही डीजल की मांग बढ़ती दिखेगी और साल के अंत में डीजल की मांग प्री-कोविड स्तर पर आ जाएगी।
इस बातचीत में उन्होंने आगे कहा कि Vizag रिफाइनरी का विस्तार शुरुआती दौर में है। दिसंबर 2022 तक विस्तार पूरा हो जाने की उम्मीद है। उन्होंने आगे कहा कि दूसरी अन्य रिफाइनरी का विस्तार साल अंत तक होगा।
10:40 AM
Flipkart पर लग सकता है 1.35 अरब डॉलर का जुर्माना
वॉलमार्ट (Walmart) के मालिकाना हक वाली फ्लिपकार्ट (Flipkart) और उसके फाउंडरों पर 1.35 अरब डॉलर का जुर्माना लगाया जा सकता है। विदेशी निवेश कानूनों (foreign investment laws) के कथित उल्लंघन के आरोप में ED ने नोटिस जारी किया है।
तीन सूत्रों और जांच एजेंसी ED के एक अधिकारी ने इस बात की जानकारी रॉयटर्स को दी है। प्रवर्तन निदेशालय (Enforcement Directorate) देश की दिग्गज ई-कॉमर्स कंपनी फ्लिपकार्ट और एमेजॉन (Amazon) पर विदेशी निवेश के नियमों को ताक रखने का आरोप है। ED इस मामले की जांच कर रहा है।
10: 30 AM
सीएनबीसी-आवाज को सूत्रों से मिली खबर के मुताबिक OneWeb को GMPCS/VSAT का लाइसेंस मिला। Oneweb में Bharti Global की हिस्सेदारी है। Bharti Global, ब्रिटेन सरकार की हिस्सेदारी है। दूरसंचार विभाग ने कंपनी को लाइसेंस दिया है। सरकार ने 20 साल के लिए लाइसेंस दिया है। कंपनी सैटेलाइट ब्रॉडबैंड सेवा दे सकती है।
10:20 AM
Bonanza Portfolio के रोहन पाटिल की अगले 2-3 हफ्तों में इन स्टॉक में हो सकती है जोरदार कमाई
SBI | LTP: Rs 456.15 | इस स्टॉक में 489 रुपये के लक्ष्य के लिए 438 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ खरीदारी करें। 2-3 हफ्ते में इस शेयर में 7 फीसदी का अपसाइड देखने को मिल सकता है।
HDFC | LTP: Rs 2,672 | इस स्टॉक में 2864 रुपये के लक्ष्य के लिए 2568 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ खरीदारी करें। 2-3 हफ्ते में इस शेयर में 7 फीसदी का अपसाइड देखने को मिल सकता है।
Bharti Airtel | LTP: Rs 574.60 | इस स्टॉक में 607 रुपये के लक्ष्य के लिए 556 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ खरीदारी करें। 2-3 हफ्ते में इस शेयर में 6 फीसदी का अपसाइड देखने को मिल सकता है।
10:10 AM
डॉलर के मुकाबले रुपया मजबूत होकर खुला है। डॉलर के मुकाबले 4 पैसे मजबूत होकर 74.15के स्तर पर खुला है। वहीं कल यानी बुधवार के कारोबार में डॉलर के मुकाबले रुपया डॉलर के मुकाबले रुपया 9 पैसे मजबूत होकर 74.19 के स्तर पर बंद हुआ था।
10: 00 AM
Angel Broking के रुचित जैन से जानें अब इन शेयरों में क्या करें
ICICI Bank
पिछले दिनों ICICI Bank ने अपने पीयर्स की तुलना में ज्यादा बेहत प्रदर्सन किया है। Higher Top Higher Bottom बनाते हुए ये शेयर लगातार अपट्रेंड में बना हुआ है। आगे भी इसमें तेजी कायम रहने की उम्मीद है। इस स्टॉक के लिए 690-700 रुपए के रेंज में इमीडिएट सपोर्ट है जबकि ऊपर की तरफ 735-740 पर रजिस्टेंस नजर आ रहा है।
SBI
यह स्टॉक पिछले 1 महीने से हायर डिग्री चार्ट पर छोटे दायरे में कंसोलिडिटेड होता नजर आया है. यह कंसोलिडेशनअपट्रेन्ड में एक टाईम वाइज करेक्शन नजर आ रहा है। बैंक के पहली तिमाही के नतीजों के बाद इसमें जोरदार तेजी आई। इस तेजी को अच्छे वॉल्यूम को भी सहारा मिला। जो इसमें आगे भी तेजी जारी रहने के संकेत है। ट्रेडर्स को इस ट्रेन्ड के साथ तब तक रहना चाहिए जब तक इसमें रिवशल के संकेत नहीं दिखते । इस स्टॉक के लिए 445- 440 के लिए इमीडिएट सपोर्ट है। इस स्टॉक में ट्रेड करने के लिए ट्रेलिंग स्टॉपलॉस जरुर लगाए।
09:45 AM
बाजार को संभालने के लिए आगे IT शेयर आए है। निफ्टी IT इंडेक्स करीब एक परसेंट उछला है। दिग्गजों के साथ मिडैकप IT शेयरों में अच्छी खरीदारी देखने को मिल रही है।
09:37 AM
2 दिन के रिकॉर्ड तेजी के बाद बाजार फ्लैट कारोबार नजर आ रहा है। फिलहाल सेसेंक्स 18.1 अंक यानी 0.03 फीसदी की गिरावट के साथ 54,351.67 के स्तर पर नजर आ रहा है। वहीं निफ्टी 12.30अंक यानी 0.08 फीसदी बढ़त के साथ 16,246.50 के स्तर पर नजर आ रहा है।
09:29 AM
SBI LIFE में CARLYLE GROUP ने हिस्सा बेचा । 2 परसेंट से ज्यादा शेयरों की ब्लॉक डील हुई है। नया रिकॉर्ड हाई लगाने के बाद ऊपरी स्तरों से शेयर थोड़ा हल्का हुआ है।
09:18 AM
बाजार की शुरुआत नए रिकॉर्ड हाई पर हुई है। सेसेंक्स 54,400.29 और निफ्टी 16,276.45 के स्तर पर कामकाज कर रहे है। फिलहाल सेसेंक्स 68.14अंक यानी 0.13 फीसदी की मजबूती के साथ 54,437.91 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी 13.80 अंक यानी0.08 फीसदी बढ़त के साथ 16,272.60के स्तर पर नजर आ रहा है।
09:02 AM
प्री-ओपनिंग सेशन में बाजार की मजबूत शुरुआत हुई है। सेसेंक्स 245.86 अंक यानी 0.45 फीसदी की मजबूती के साथ 54615.63 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी 31.70 अंक यानी 0.19 फीसदी बढ़त के साथ 16290.50 के स्तर पर नजर आ रहा है।
08:59 AM
SBI LIFE। Carlyle Group आज 1.9% हिस्सेदारी बेचेगा। ब्लॉक डील का संभावित भाव 1130-1136.85 रुपये प्रति शेयर है। Carlyle Group लगभग 2147 करोड़ रुपये में हिस्सेदारी बेचेगा।
08:52 AM
SCI। नॉन कोर एसेट के डीमर्जर की योजना को मंजूरी है।
08:47 AM
Dr Reddys। माइग्रेन की दवा Celecoxib Oral के अमेरिका और कनाडा में राइट्स बेचेगी। कंपनी को 60 लाख डॉलर तत्काल मिलेंगे।
08:43 AM
COCHIN SHIPYARD। देश के सबसे अहम लड़ाकू पोत विक्रांत कल समुंद्र में उतरा है। विक्रांत को COCHIN SHIPYARD ने बनाया है।
08:36 AM
GREENPLY IND। गुजरात में नई यूनिट लगाने में 550 करोड़ रुपये का निवेश करेगी
08:30 AM
निफ्टी पर रणनीति
सीएनबीसी-आवाज़ के वीरेंद्र कुमार का कहना है कि इसका रजिस्टेंस जोन 16289-16310 और बड़ा रजिस्टेंस जोन 16340-16374 है । बेस जोन 16210-16177 और बड़ा बेस जोन16095-16050 है। दो दिन दौड़ने के बाद इंडेक्स को कंसोलिडेशन की जरूरत है । 16300-400-500 पर कॉल राइटर्स, 16200-100-16000 पर जोरदार पुट राइटिंग संभव है। कंसोलिडेशन का दिन लगता है लेकिन FIIs जमकर खरीदारी कर रहे हैं। पहले बेस तक की गिरावट मिले तो लॉन्ग सौदे लें। 16320 के ऊपर टिके तो नया ब्रेकआउट मिलेगा। IPOs पर बरस रहा है पैसा, सभी IPO भरे। आज stock specific रहना फायदेमंद होगा।
08:20 AM
बैंक निफ्टी पर रणनीति
वीरेंद्र कुमार का कहना है कि इसका रजिस्टेंस जोन 36200-34310 है। बड़ा रजिस्टेंस जोन 36555-34654 है। बेस जोन 35856-35750 और बड़ा बेस जोन 35685-35567 पर है। दो दिन में 1300 अंक दौड़ा है। 36000-36200-36500 पर कॉल राइटर्स, 35500-800 पर जोरदार पुट राइटिंग हुई है। 36200-35800 के बीच अब कंसोलिडेशन की जरूरत है। 35800 के ऊपर की कोई भी गिरावट मिले तो खरीदें।36200 के ऊपर टिके तो नया ब्रेकआउट मिलेगा।
08:13 AM
आज की टॉप ट्रेडिंग पिक्स
wavesstrategy.com
NIPPON LIFE INDIA BUY AT CMP 409 SL 394 TGT 442
Angel Broking
Buy M&M Fin SL 150 Tgt 160
Tradebulls
BUY GICHSGFIN ARND 186-180 SL 174 TGT 220
08:10 AM
प्राइमरी मार्केट में जमकर बरस रहा पैसा
प्राइमरी मार्केट में जमकर पैसा बरस रहा है। पहले ही दिन चारो IPOS ओवर सब्सक्राइब हुए। KRSNAA DIAGNOSTICS DEVYANI INTERNATIONAL और WINDLAS BIOTECH के इश्यू 2 से 3 गुना भरे। वहीं EXXARO TILES का IPO करीब 5 गुना सब्सक्राइब हुआ है।
08:05 AM
दहिया का सिल्वर पक्का, गोल्ड पर नजर
ओलिंपिक गेम्स में रवि दहिया कुश्ती में गोल्ड जीतने से बस एक कदम दूर, है। आज फाइनल दंगल है । उधर भारत पुरुषों हॉकी में कांस्य पदक के लिए जर्मनी का मुकाबला कर रहा है।
08:00 AM
TITAN के Q1 नतीजे उम्मीद से अच्छे
ALL TIME HIGH के करीब खड़े TITAN में तेजी और बढ़ सकती है। पहली तिमाही में अनुमान से ज्यादा कंपनी का मुनाफा बढ़ा है। आय में भी 75 परसेंट का उछाल है। 5 तिमाहियों की ऊंचाई पर ग्रॉस मार्जिन है।
07:50 AM
CIPLA के Q1 नतीजे आज
CIPLA आज पहली तिमाही के नतीजे पेश करेगी। मुनाफे और आय में 18 से 20 परसेंट बढ़ोतरी का अनुमान है। कोविड के चलते भारतीय कारोबार के ग्रोथ पर खास नजर रहेगी। ESCORTS, GAIL, TATA CHEMICAL और GUJARAT GAS के भी नतीजों का आज इंतजार रहेगा।
07:40 AM
VI: कुमार मंगलम बिड़ला ने दिया इस्तीफा
कुमार मंगलम बिड़ला ने VODAFONE IDEA के नॉन-एग्जिक्यूटिव चेयरमैन और नॉन-एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर पद से इस्तीफा दिया। कंपनी के नॉन-एग्जिक्यूटिव चेयरमैन HIMANSHU KAPANIA नियुक्त हुए है।
07:30 AM
क्रूड में नरमी, 70डॉलर के पास ब्रेंट
अमेरिका में भंडार बढ़ने और डेल्टा वैरिएंट की चिंताओं से क्रूड में लगातार तीसरे दिन गिरावट देखने को मिल रही है। ब्रेंट का भाव करीब 3 परसेंट गिरकर 70 डॉलर के पास आया। पेंट, एविएशन, OMCs शेयरों पर पॉजिटिव असर दिखेगा।
07:20 AM
16200-16300 के बीच एक्सपायरी संभव: पोल
निफ्टी और निफ्टी बैंक की वीकली एक्सपायरी पर बाजार की नजर रहेगी। आवाज़ ट्रेडर्स पोल में 60 परसेंट जानकारों के कहा निफ्टी की एक्सपायरी 16200 से 16300 के बीच हो सकती है।
07:10 AM
एशिया और DOW FUTURES में बढ़त
मार्केट के लिए ग्लोबल संकेत अच्छे नजर आ रहे है। एशिया की पॉजिटिव शुरुआत हुई है। SGX NIFTY में हल्की बढ़त देखने को मिली है। DOW FUTURES भी 65 अंक ऊपर कारोबार कर रहा है हालांकि अमेरिका में कल DOW और S&P 500 गिरावट के साथ बंद हुए थे।
सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।