बाजार में दिखा कंसोलिडेशन का मूड, सेंसेक्स 215 अंक फिसला, निफ्टी 16,238 पर हुआ बंद

कारोबार के अंत में सेंसेक्स 215.12 अंक यानी 0.39% की गिरावट के साथ 54,277.72 पर बंद हुआ है.

अपडेटेड Aug 07, 2021 पर 9:25 AM
Story continues below Advertisement

03:40PM

बाजार आज कंसोलिडेशन के मूड में दिखा। आज के कारोबार में दिग्गजों से ज्यादा मिडकैप में जोश रहा। मेटल शेयर चमके। सिप्ला टॉप लूजरों में रहा। कारोबार के अंत में सेंसेक्स  215.12 अंक यानी 0.39% की गिरावट के साथ 54,277.72 पर बंद हुआ है। वहीं, निफ्टी 56.40 अंक यानी 0.35%  की गिरावट के साथ 16,238.20 के स्तर पर बंद हुआ है।

03:28PM

MTAR Techn Q1: पहली तिमाही में कंपनी का कंसो मुनाफा 5.3 Cr से बढ़कर 8.7 Cr रहा है। वहीं, कंसो आय 48 Cr से बढ़कर 54 Cr पर रही है। कंसो EBITDA 11.3 Cr से बढ़कर 14.4 Cr रही है। वहीं,  कंसो EBITDA मार्जिन 23.6% से बढ़कर 27.6% रही है।  



03:20PM

HINDALCO Q1 (YoY): पहली तिमाही में कंपनी का मुनाफा 910 करोड़ रुपए रहा है। इसके 790 करोड़ रुपए पर रहने का अनुमान था। स्टैंडअलोन आय 7420 Cr से बढ़कर 13298 Cr रुपए पर आ गई है। कंपनी घाटे से मुनाफे में आई है। कंपनी को सालाना आधार पर 40 Cr घाटे के बदले 910 Cr मुनाफा हुआ है। EBITDA मार्जिन 7.7% से बढ़कर 15.7% पर आई है। स्टैंडअलोन EBITDA 573 Cr से बढ़कर 2,096 Cr रहा है।  


03:05PM

BASF Q1 (YoY):पहली तिमाही में कंपनी की आय 1789 Cr से बढ़कर 3016 Cr रूपए और EBITDA 120 Cr से बढ़कर 417 Cr पर रही है। वही, EBITDA मार्जिन 6.7% से बढ़कर 13.8% रही है।

02:50PM

APL Apollo Tubes ने 1:1 बोनस शेयर को मंजूरी दे दी है। पहली तिमाही में सालाना आधार पर कंपना का कंसो मुनाफा 21 Cr से बढ़कर 168 Cr करोड़ पर और कंसो आय  1109 Cr से बढ़कर 2534 Cr  करोड़ रुपए पर आ गई है। कंसो EBITDA 70 Cr से बढ़कर 254 Cr पर और  कंसो EBITDA मार्जिन 6.3% से बढ़कर 10.10% पर रहा है।

02:35PM

AU SMALL FIN BANK Q1: पहली तिमाही में  मुनाफा 201  करोड़ रुपए से बढ़कर 203  करोड़ रुपए और NII 724 करोड़ रुपए रहा है जबकि इसके  675 करोड़ रुपए रहने का अनुमान था। इस अवध में ग्रॉस NPA पिछली तिमाही के 4.25% से बढ़कर 4.31% पर रहा है।

02:25PM

R Systems ने 225 प्रति शेयर  पर बायबैक का एलान किया है। कंपनी 13 लाख शेयरों का बायबैक करेगी। कंपनी ने पहली तिमाही के नतीजे भी पेश कर दिए हैं। पहली तिमाही में इसकी कंसो आय 210 करोड़ रुपए से बढ़कर 273 करोड़ रुपए और कंसो मुनाफा 15.9 करोड़ रुपए से बढ़कर 46 करोड़ रुपए पर रहा है।

02:20PM

पॉलिसी के बाद बाजार में कंसोलिडेशन का मूड दिख रहा है। निफ्टी 16300 के करीब है। RIL, HDFC, ICICI Bank से दबाव बन रहा है। दिग्गजों के मुकाबले आज मिडकैप INDEX OUTPERFORM कर रहे हैं। INCOME TAX ACT में अहम बदलाव से जुड़ा बिल लोकसभा में पास हो गया है। RETROSPECTIVE TAX का मुद्दा हमेशा के लिए खत्म होगा। सरकार भेजे गए टैक्स डिमांड वापस लेगी। सरकार जमा किया हुआ TAX भी लौटाएगी। सरकार के फैसले से VODAFONE 20% से ज्यादा दौड़ा है।

02:00PM

M&M के नतीजे अनुमान से हल्के कमजोर रहे हैं। कम बेस के चलते पहली तिमाही में कंपनी के मुनाफे में जोरदार उछाल दिखा लेकिन REVENUE, MARGIN सभी अनुमान से कम रहे। अब HINDALCO के नतीजों का इंतजार है। TATA POWER, NALCO, BERGER PAINTS समेत F&O में शामिल 10 कंपनियों के भी  नतीजे आएंगे।

01:48PM

BEML Q1 (YoY): पहली तिमाही में कंपनी का घाटा 130 करोड़ रुपए से घटकर 94 करोड़ रुपए रहा है। वहीं इसकी आय आय 390 करोड़ रुपए से बढ़कर 450 करोड़ रुपए पर रही है। वहीं, EBITDA घाटा 117 करोड़ रुपए से घटकर 82 करोड़ रुपए पर रहा है।

01:45PM

J&J ने सिंगल डोज कोविड वैक्सीन के लिए भारत में वैक्सीन के इमरजेंसी इस्तेमाल के लिए अर्जी दी है।

01:42PM

Metropolis Health Q1 (YoY): पहली तिमाही में कंपनी का मुनाफा  3 करोड़ से बढ़कर 75 करोड़ पर और आय 143 करोड़ रुपए से बढ़कर 326 करोड़ रुपए पर आ गया है। कंपनी के बोर्ड ने 1500 करोड़ रुपए जुटाने को मंजूरी दी है। इस अवधि में  कंपनी का EBITDA 12 करोड़ से बढ़कर 101 करोड़ रुपए पर रहा है। EBITDA मार्जिन 8.9% से बढ़कर 32.9% रहा है। 

01:36PM

केमिकल फर्टिलाइजर मंत्री का एक अहम बयान आया है जिसमें उन्होंने कहा है कि NFL और  RCF Nano Urea का प्रोडक्शन करेंगी। इसके IFFCO के साथ दोनों कंपनियों ने करार किया है। टेक्नोलॉजी ट्रांसफर के लिए करार किया गया है। IFFCO ने Nano Urea एक्सपोर्ट की इजाजत मांगी है।

01:20PM

सेबी से Aditya Birla Sun Life के IPO को मंजूरी

सेबी ने आदित्य बिड़ला कैपिटल के AMC आर्म आदित्य बिड़ला सन लाइफ AMC के  IPO संबंधित DRHP को मंजूरी दे दी है। आदित्य बिड़ला सन लाइफ सितंबर अक्टूबर तक अपना आईपीओ लाने की तैयारी में है। सेबी कैपिटल इस लिस्टिंग के लिए आदित्य बिड़ला सन लाइफ का वैल्यूएशन 22,000-24,000 रखना चाहती है। इस आईपीओ का साइज 25,00 करोड़ रुपये हो सकता है।

SEBI ने Aditya Birla Sun Life के IPO को मंजूरी, सितंबर-अक्टूबर में हो सकती है लिस्टिंग: सूत्र

 

01:10PM

वोडाफोन के शेयर 19% चढ़े

घाटे में चल रही टेलीकॉम कंपनी वोडाफोन आइडिया के शेयर में शुक्रवार को सुबह के कारोबार में 19 प्रतिशत तक की तेजी आई। केंद्र सरकार के इनकम टैक्स कानून में संशोधन कर रेट्रोस्पेक्टिव टैक्सेशन को समाप्त करने के फैसले के बाद कंपनी को कुछ राहत मिल सकती है और इस वजह से इसके शेयर की कीमत बढ़ी है।

Vodafone Idea के शेयर में 19 प्रतिशत की तेजी, जानिए क्या है वजह?

1.08 PM

दिन के निचले स्तर पर बाजार

बेंचमार्क सूचकांक दिन के निचले स्तर पर ट्रेड कर रहे हैं। निफ्टी 16250 के करीब  है। सेंसेक्स 177.81 अंक यानी 0.33 फीसदी गिरकर 54315.03 पर है। जबकि निफ्टी 42.70 अंक यानी 0.26 फीसदी नीचे 16251 पर ट्रेड कर रहा है। मार्केट में करीब 1708 शेयरों में तेजी है और 1190 शेयरों में गिरावट है। जबकि 82 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

01:05PM

ANUPAM RASAYAN Q1:पहली तिमाही में कंपनी का मुनाफा 0.23 Cr से बढ़कर 32.1 Cr करोड़ रुपए पर आ गया है। वहीं, कंसो आय 135 Cr से बढ़कर 238 Cr रही है। कंसो EBITDA 33 Cr से बढ़कर 61 Cr और EBITDA मार्जिन 24.09% से बढ़कर 26%  पर रहा है।

12:45PM

सूत्रों से मिली जानकरी के मुताबिक, सेबी (Securities and Exchange Board of India) ने आदित्य बिड़ला कैपिटल के AMC आर्म आदित्य बिड़ला सन लाइफ AMC के  IPO संबंधित DRHP को मंजूरी दे दी है। बता दें कि आदित्य बिड़ला सन लाइफ सितंबर अक्टूबर तक अपना आईपीओ लाने की तैयारी में है। सेबी कैपिटल इस लिस्टिंग के लिए आदित्य बिड़ला सन लाइफ का वैल्यूएशन 22,000-24,000 रखना चाहती है। इस आईपीओ का साइज 25,00 करोड़ रुपये हो सकता है।

12:25PM

NMDC ने आज से Lupm Ore की कीमत 7150 प्रति टन तय की है। वहीं, Fines Ore की कीमत 6160 प्रति टन तय की गई है। वहीं, कंपनी ने Iron Ore Lump के दाम 300 रुपए प्रति टन घटाए हैं। वहीं, Fine के दाम भी 200 रुपए प्रति टन घटाए गए हैं। 

12:15PM

Aditya Birla Capital Q1: पहली तिमाही में कंपनी का मुनाफा पिछले साल की 186.9 करोड़ से बढ़कर 270 करोड़ रुपए पर आ गया है। वहीं, आय 4034 Cr से बढ़कर 4298 Cr पर आ गई है।

11:55AM

क्रूड छोटे दायरे में

उधर क्रूड छोटे दायरे में दिख रहा है। ब्रेंट में 2 हफ्ते के निचले स्तर से सुधार आया है। पश्चिमी एशिया में तनाव से इसके सपोर्ट मिल रहा है। ईरान न्यूक्लीयर डील की संभावना धूमिल हुई है। Saudi Aramco ने सितंबर के लिए दाम बढ़ाए हैं।

11:47AM

मेटल्स में रिकवरी

मेटल्स में रिकवरी देखने को मिल रही है। निचले स्तर पर खरीदारी से सपोर्ट मिल रहा है। हालांकि डॉलर में मजबूती से बढ़त सीमित है। चीन के आंकड़े, डिमांड धीमी होने से दबाव बना है। चीन लगातार स्टेट रिजर्व से बिकवाली कर रहा है।

11:43AM

सोने की कीमतों पर आज दबाव देखने को मिल रहा है। US के रोजगार आंकड़ों से पहले डॉलर मजबूत हुआ है जिसका असर सोने पर है। US के रोजगार आंकड़े फेडरल रिजर्व के फैसले की दिशा तय करेंगे। हाल में ही फेडरल रिजर्व के वाइस चेयरमैन ने साल के अंत तक बॉन्ड खरीदी में कटौती की बात कही थी। चांदी में भी कमजोरी है। MCX पर चांदी 67,000 रुपए  के नीचे है। डॉलर में मजबूती से दबाव बना है।

11:33AM

अंतररराष्ट्रीय बाजार में चीनी की कीमतों में अच्छी तेजी देखने को मिल रही है। कल ICE शुगर में करीब 4% का उछाल देखने को मिला। ब्राजील के उत्पादन में कमी की आशंका से चीन में फिर जोश लौटता दिख रहा है। फ्रॉस्ट और सूखे के कारण ब्राजील में फसल को नुकसान की आशंका है। 

11:27AM

IIFL सिक्योरिटीज के डायरेक्टर संजीव भसीन की बाजार और शेयरों पर राय

संजीव भसीन ने बाजार पर राय देते हुए सीएनबीसी-आवाज़ से कहा कि बाजार अच्छा मूव दिखा रहा है। इसमें थोड़ा कंसोलिडेशन नजर आ सकता है। लेकिन निवेशकों को बाजार में निवेशित रहना चाहिए। बहुत सारी अनचाही बातों को इग्नोर करना चाहिए। इसलिए बाजार में अच्छे स्टॉक्स में खरीदारी करें। उन्होंने कहा उनके सुझाये हुए स्टॉक्स, आरईसी, पीएफसी और कोल इंडिया सबमें तेजी नजर आ रही है। आज वे एक फार्मा और पीएसयू स्टॉक में तेजी करने जा रहे हैं।

HPCL, BUY 267-68, SL 261, TGT 280

संजीव भसीन ने निवेशकों के लिए पहली पिक्स के रूप में HPCL में खरीदारी की सलाह दी है। उन्होंने कहा इस स्टॉक को 267 से 268 के स्तर पर खरीदना चाहिए। इसमें 280 का लक्ष्य देखने को मिलेगा। इसके साथ ही सुरक्षित निवेश के लिहाज से इसमें 261 का स्टॉपलॉस लगाना चाहिए।

LUPIN, BUY 1152, SL 1130, TGT 1200

दूसरी पिक्स के रूप में संजीव भसीन ने निवेशकों को LUPIN में खरीदारी की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि ये फार्मा सेगमेंट का ऐसा स्टॉक है जिसके रिजल्ट अगले हफ्ते आने वाले हैं और इस सेगमेंट का सबसे बेहतर रिजल्ट पेश कर सकता है। उन्होंने कहा कि इस स्टॉक को 1152 के स्तर पर खरीदना चाहिए। इसमें 1200 का लक्ष्य देखने को मिलेगा लेकिन ये इसके आगे 1250 के स्तर भी दिखा सकता है। इसके साथ ही सुरक्षित निवेश के लिहाज से इसमें 1130 का स्टॉपलॉस लगाना चाहिए।

11:22AM

बाजार में सुस्ती देखने को मिल रही है। फिलहाल सेंसेक्स  92.76 अंक यानी 0.17% की गिरावट के साथ 54,406.73 के स्तर पर दिख रहा है। वहीं, निफ्टी 18.55 अंक यानी 0.11% की कमजोरी के साथ 16,284.75 के स्तर पर दिख रहा है।

11:15AM

सुप्रीम कोर्ट ने फ्यूचर ग्रुप और एमेजॉन के विवाद में आज अपना फैसला एमेजॉन के हक में सुनाया है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि सिंगापुर आर्बिट्रेटर ने अक्टूबर में इमरजेंसी सुनवाई में इस डील पर रोक लगाने का जो फैसला किया था वह फैसला भारत में लागू होगा। रिलायंस रिटेल और फ्यूचर ग्रुप में हुए डील के खिलाफ एमेजॉन ने सिंगापुर इंटरनेशनल आर्बिट्रेशन सेंटर (SIAC) में इमरजेंसी केस फाइल किया था। इस केस का फैसला एमेजॉन के पक्ष में आया था। सुप्रीम कोर्ट ने उसी फैसले को भारत में लागू करने की बात कही है। इससे रिलायंस रिटेल और फ्यूचर ग्रुप की डील को झटका लग सकता है।

10:55AM

बॉन्ड खरीद जारी रहेगी

आरबीआई गवर्नर ने आगे कहा कि मांग बढ़ाने के लिए VRRR (Variable Rate Reverse Repo) ऑक्शन करेंगे। VRRR के जरिए 4 लाख करोड़ से ज्यादा की नीलामी होगी। G-SEC 2.0 के जरिए बॉन्ड खरीद जारी रखेंगे। अलग-अलग ऑक्शन के जरिए बॉन्ड खरीद जारी रखेंगे। 12, 26 अगस्त को G-SAP ऑक्शन करेंगे।

उन्होंने आगे कहा कि कोविड के खिलाफ 100 से ज्यादा कदम उठाए गए हैं। TLTRO स्कीम की तारीख 31 दिसंबर तक बढ़ा दी गई है। TLTRO स्कीम की तारीख 3 महीने और बढ़ी है। आरबीआई गवर्नर ने ये भी कहा है कि Export Credit गाइडलाइंस में संशोधन करेंगे। इसके सात ही Derivative Contracts गाइडलाइन में भी जल्द संशोधन किया जाएगा। 

10:45AM

आरबीआई गवर्नर ने कहा है कि FY21-22 GDP ग्रोथ 9.5% रहने की उम्मीद है। वहीं, Q3 में GDP ग्रोथ 6.3% रहने की उम्मीद है। जबकि Q4 में GDP ग्रोथ 6.1% रहने की उम्मीद है। अप्रैल-जून 2022 में रियल GDP ग्रोथ 17.2% संभव है।

महंगाई पर उन्होंने कहा कि  FY22 CPI महंगाई 5.7% रहने का अनुमान है। वहीं, FY23 Q1 CPI महंगाई 5.1% रहने का अनुमान है। जनवरी-मार्च GDP ग्रोथ 6.1% रहने का अनुमान है।

10:35AM

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने लोकसभा में गुरुवार को एक बिल पेश किया जिससे रेट्रोस्पेक्टिव टैक्स को लेकर केयर्न एनर्जी, वोडाफोन ग्रुप और 15 अन्य कंपनियों के साथ बड़े विवादों को निपटाने में मदद मिल सकती है। रेट्रोस्पेक्टिव टैक्स पिछली तारीख से किसी कंपनी पर टैक्स लगाने को कहा जाता है।

10:25AM

बाजार में तेजी बढ़ी है। बाजार दिन के ऊपरी स्तर पर दिख रहा है। सेंसेक्स 85.92 अंक यानी 0.16% की बढ़त के साथ 54,578.76 के स्तर पर दिख रहा है। वहीं, निफ्टी 30.35 अंक यानी 0.19% की बढ़त के साथ 16,325.85 के स्तर पर नजर आ रहा है।

10:15AM

RBI Monetary Policy LIVE Updates: रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास ने मॉनेटरी पॉलिसी का ऐलान कर दिया है। जैसा कि पहले ही उम्मीद थी पॉलिसी रेट में कोई बदलाव नहीं होगा, RBI का फैसला भी वैसा ही आया। रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं हुआ है। यह पहले की तरह 4 फीसदी पर बरकरार रहेगा। रिवर्स रेपो रेट भी पहले की तरह 3.35 फीसदी पर बना रहेगा। जबकि मार्जिनल स्टैंडिंग फैसिलिटी रेट (MSFR) और बैंक रेट 4.25 फीसदी रहेगा। रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा कि पॉलिसी का नजरिया अभी भी accomodative रहेगा।

10:00AM

बाजार में आज एक और शेयर की लिस्टिंग हुई है। GLENMARK LIFE SCIENCES NSE पर 4 फीसदी के प्रीमियम के साथ  इश्यू प्राइस 720 के मुकाबले 750 रुपए पर लिस्ट हुआ है। BSE पर  ये 751.10 रुपए पर लिस्ट हुआ है।

09:50AM

GLENMARK LIFE SCIENCES BSE पर 751.10 प्रति शेयर पर सेटल हुआ है। ये इश्यू प्राइस 720 के मुकाबले 751.10 पर सेटल हुआ है। इसके करीब 4% प्रीमियम पर लिस्टिंग के संकेत हैं। 

09:45AM

STRIDES PHARMA ने US की मैन्युफैक्चरिंग इकाई के अधिग्रहण के लिए Endo के साथ करार किया है। कंपनी सौदे के लिए Endo को 2.4 Cr डॉलर का भुगतान करेगी। 

09:38AM

The Taxation Laws संशोधन बिल आज लोकसभा में पेश होगा। ये बिल Retrospective Tax ख़त्म करने वाला है।

09:30AM

5 अहम स्टॉक्स या खबर जहां होनी चाहिए निवेशकों की नजर

1- BANK STOCKS

आज बाजार में बैंक शेयर फोकस में रहेंगे क्योंकि क्रेडिट पॉलिसी में दरों में बदलाव की उम्मीद नहीं है।

2- CIPLA

CIPLA के मजूबत नतीजे आये हैं। घरेलू कारोबार में 68%, API में 69% ग्रोथ रही है लिहाजा इस पर भी नजर बनी रहेगी।

3- GUJARAT GAS

Gujarat Gas के अच्छे नतीजे देखने को मिले हैं। कंपनी का मुनाफा 36% बढ़ा और मार्जिन बेहतर रहे हैं।

4- TATA CHEM

आज इस केमिकल शेयर पर बाजार की नजर होगी। Q1 में Tata Chemicals का मुनाफा 22 गुना और आय 28% बढ़ी है।

5- ADANI POWER

Adani Power Q1 में घाटे से मुनाफे में आई है और इसकी आय भी 26% बढ़ी है। इसलिए आज कारोबारी सत्र के दौरान इस पर भी फोकस रहेगा।

09:22AM

मिलेजुले ग्लोबल संकेतों के बीच आरबीआई पॉलिसी वाले दिन बाजार आज सपाट खुला है। फिलहाल सेंसेक्स 64.35 अंक यानी 0.12% की बढ़त के साथ 54,557.19 के स्तर पर नजर आ रहा है। वहीं, निफ्टी 22.75 अंक यानी  0.14% की बढ़त के साथ 16,317.35 पर नजर आ रहा है।

09:10AM

मिलेजुले ग्लोबल संकेतों के बीच प्री-ओपनिंग में बाजार सपाट खुले  है। फिलहाल सेंसेक्स 18.99 अंक यानी 0.03% फीसदी की बढ़त के साथ 54,511.83 के स्तर पर नजर आ रहा है। वहीं, निफ्टी 9.80 अंक यानी 0.06% फीसदी की बढ़त के साथ 16304 के आसपास नजर आ रहा है।

08:55AM

IPO पर मेहरबान हुए निवेशक

निवेशक IPO पर मेहरबान बने हुए हैं। WINDLAS BIOTECH और DEVYANI INTL के इश्यू 7 गुना तक भरे हैं। वही EXXARO TILES का IPO 10 गुना तो KRSNAA DIAGNOSTICS 5 TIMES सब्सक्राइब  हुआ है। इन सभी IPOs का आज आखिरी दिन  है।

08:40AM

नतीजों के लिहाज से आज बड़ा दिन

नतीजों के लिहाज से आज बड़ा दिन है। निफ्टी की 2 कंपनियां M&M और HINDALCO अपने Q1 NUMBERS पेश करेंगी। TATA POWER, NALCO, BERGER PAINTS समेत F&O में शामिल 10 कंपनियों के भी नतीजे आएंगे.

08:37AM

Cipla पर ब्रोकिंग हाउसों की राय

Citi की Cipla पर राय

Citi ने Cipla पर खरीदारी की रेटिंग दी है और शेयर का लक्ष्य 1140 रुपये तय किया है। उनका कहना है कि पहली तिमाही में Margin Trends अच्छा रहा है। इसके साथ ही Albuterol & Brovana drugs में पिक अप से भी मदद मिलेगी।

Macquarie की Cipla पर राय

Macquarie ने Cipla पर आउटपरफॉर्म रेटिंग दी है और शेयर का लक्ष्य 1150 रुपये तय किया है। उनका कहना है कि COVID-19 products के योगदान से पहली तिमाही मजबूत रही वहीं कोर ब्रांडेड बिजनेस में भी रिकवरी के संकेत दिखाई दे रहे हैं।

CLSA की Cipla पर राय

CLSA ने Cipla पर खरीदारी की रेटिंग दी है और शेयर का लक्ष्य 1080 रुपये से बढ़ाकर 1150 रुपये तय किया है। उनका कहना है कि इन्होंने इसका FY22-24 के लिए EPS अनुमान  3-5% बढ़ाया है। इसके अलावा भारत और दक्षिण अफ्रीका के ब्रांडेड मार्केट में मजबूत पकड़ है।

JP Morgan की Cipla पर राय

JP Morgan ने Cipla पर न्यूट्रल रेटिंग दी है और शेयर का लक्ष्य 800 रुपये तय किया है। उनका कहना है कि FY22 के लिए इसका EBITDA Guidance 22-23% का अनुमान है।

08:35AM

Cipla ने पेश किए शानदार नतीजे

पहली तिमाही में सिप्ला के मुनाफे में सालाना आधार पर 23.67  फीसदी की बढ़ोतरी हुई है और ये 715 करोड़ रुपए पर रहा है। पिछले साल की इसी अवधि में कंपनी का मुनाफा 577.91 करोड़ रुपए रहा था। इस अवधि में कंपनी की आय में भी सालाना आधार पर  26.64 फीसदी की बढ़त हुई है और ये 4,346.16 करोड़ रुपए से बढ़कर  5,504.35 करोड़ रुपए पर आ गया है।

08:25AM

GLENMARK LIFE SCI की लिस्टिंग आज

आज होगी GLENMARK LIFE SCIENCES की लिस्टिंग होगी। इसका इश्यू प्राइस 720 रुपए है। ये  इश्यू 44 गुना से ज्यादा भरा था।

08:20AM

वोडाफोन, केर्न को बड़ी राहत

वोडाफोन और केर्न को बड़ी राहत मिली है। सरकार 2012 में कानून बदलाव के बाद भेजे गए टैक्स डिमांड वापस लेगी। जमा किया हुआ टैक्स भी लौटाने का प्रस्ताव है। लोकसभा में इनकम टैक्स एक्ट में जरूरी बदलाव के लिए बिल पेश किया गया है। RETROSPECTIVE TAX का मुद्दा हमेशा के लिए खत्म होगा ।

08:15AM

RBI क्रेडिट पॉलिसी का एलान आज

आज 10 बजे RBI की क्रेडिट पॉलिसी आएगी। आवाज़ MPC में बैंकर्स और इकोनॉमिस्ट को ब्याज दरों में बदलाव की उम्मीद नहीं है। पॉलिसी में महंगाई और ग्रोथ पर फोकस हो सकता है।

08:13AM

Petrol Diesel Price Today 6th August 2021: पेट्रोलियम कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी कर दिये हैं। आज लगातार 20वें दिन पेट्रोल और डीजल के दाम में कोई भी बदलाव नहीं किया गया है। लोगों के लिए आज फिर राहत भरा दिन रहा है। दिल्ली में इंडियन ऑयल के पंप पर पेट्रोल 101.84 और डीजल 89.87 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। मुंबई में पेट्रोल 107.83 रुपये और डीजल 97.45 रुपये पर बिक रहा है। वहीं, राजस्थान के गंगानगर में पेट्रोल का रेट 113 रुपये के पार पहुंच गया है।  

08:11AM

ग्लोबल संकेत मिलेजुले

हफ्ते के आखिरी दिन ग्लोबल संकेत मिलेजुले दिख रहे हैं। एशिया में NIKKEI और SGX NIFTY में फ्लैट कारोबार हो रहा है। लेकिन DOW FUTURES पर 50 अंकों का दबाव है। हालांकि जुलाई के जॉब रिपोर्ट से पहले कल अमेरिकी बाजारों में रिकॉर्ड तेजी दिखी थी। S&P 500 ने नया हाई लगाया  है।

08:05AM

489 शेयरों के सर्किट फिल्टर बदले

मिडकैप और स्मॉलकैप के करीब 490 शेयरों के सर्किट फिल्टर बदले हैं। NIIT, GM BREWERIES, JAI CORP का सर्किट लिमिट 10 से बढ़कर 20% हुआ है। वहीं RUCHI SOYA, FUTURE RETAIL, MTNL में 5 की बजाय 10 परसेंट का सर्किट लिमिट होगा।


 

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें.

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।