पिछले हफ्ते 3 प्रतिशत उछल कर बाजार ने छुआ रिकॉर्ड हाई, FIIs ने की जमकर खरीदारी

पिछले हफ्ते इन स्टॉक्स और इंडेक्स में इस तरह का ऐक्शन दिखाई दिया

अपडेटेड Aug 08, 2021 पर 8:55 AM

बाजार ने 6 अगस्त को समाप्त हफ्ते में नए रिकॉर्ड उच्च स्तर को छुआ और सकारात्मक रुझानों के कारण दो हफ्ते की की गिरावट से उबर गया। निफ्टी के इस प्रदर्शन के लिए बेहतर नतीजों, COVID-19 मामलों में गिरावट आने पर राज्यों द्वारा प्रतिबंधों में ढील और आरबीआई द्वारा प्रमुख दरों में कोई बदलाव नहीं किये जाने का भी योगदान रहा।

महीनों के कंसोलिडेशन के बाद आखिरकार भारतीय बाजार सकारात्मक वैश्विक और घरेलू रुझानों के बीच निफ्टी पर 16000 के शिखर पर कब्जा करने में सक्षम हुआ। पिछले कारोबारी हफ्ते के मुख्य हाईलाइट्स इस प्रकार रहें।

बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी ने 5 अगस्त को क्रमशः 54717.24 और 16,349.45 के अपने रिकॉर्ड उच्च स्तर को छुआ। हालांकि पिछले हफ्त में बीएसई सेंसेक्स 1,690.88 अंक (3.21 प्रतिशत) बढ़कर 54,277.72 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 475.15 अंक (3.3 प्रतिशत) तेजी के साथ 16,238.2 के स्तर पर बंद हुआ।

Gainers & Losers:बाजार की तेजी को लगी लगाम, इन शेयरों में रही सबसे ज्यादा हलचल

BSE Large-cap Index भी 6 अगस्त को समाप्त हफ्ते में लगभग 3 प्रतिशत बढ़ 6308.32 के नए उच्च स्तर पर पहुंच गया। इस बढ़त में Piramal Enterprises, Eicher Motors, Bharti Airtel, Housing Development Finance Corporation और Kotak Mahindra Bank की तेजी का योगदान रहा जबकि इसी दौरान General Insurance Corporation of India, Indus Towers, Marico और Dabur India में गिरावट देखने को मिली।

BSE Midcap Index ने 4 अगस्त को 23478.8 के नए रिकॉर्ड उच्च स्तर को छुआ और कारोबारी हफ्ते के अंत में 0.5 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुआ। इस दौरान Cholamandalam Investment and Finance Company, Adani Enterprises, Tata Power Company, Godrej Industries और Container Corporation of India में बढ़त देखने को मिली, जबकि Future Retail, Vodafone Idea, Abbott India, RBL Bank और Motilal Oswal Financial Services में फिसलन नजर आई।


BSE Small-cap index ने 4 अगस्त को 27323.18 के नए रिकॉर्ड उच्च स्तर को छुआ लेकिन Hindustan Oil Exploration Company, Tejas Networks और Steel Strips Wheels में 20-32 प्रतिशत की वृद्धि के साथ सपाट बंद हुआ। जबकि Alankit, Shree Renuka Sugars, Neuland Laboratories, Brightcom Group, Future Lifestyle Fashions और Hindustan Construction Company के शेयर 10 प्रतिशत से ज्यादा गिरकर बंद हुए।

 Taking Stock-बाजार की 4 दिनों की तेजी थमीं, जानिए अब आगे कैसी रहेगी चाल

पिछले हफ्ते BSE Sensex पर बाजार मूल्य (market value) के लिहाज से Tata Consultancy Services में सबसे अधिक बढ़त नजर आई।  इसके बाद HDFC Bank, Reliance Industries और Housing Development Finance Corporation के बाजार मूल्य में सबसे ज्यादा इजाफा हुआ जबकि दूसरी तरफ बाजार मूल्य के लिहाज से Bajaj Finserv और UltraTech Cement सबसे ज्यादा नुकसान हुआ।

सेक्टोरल इंडेक्स पर नजर डालें तो निफ्टी बैंक 3.5 प्रतिशत की बढ़त के साथ अन्य इंडेक्सेस से बेहतर प्रदर्शन करता दिखाई दिया। Nifty IT और Energy indices में 2.5 प्रतिशत का इजाफा हुआ, वहीं Nifty Media index में 4 प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट आई।

पिछले हफ्ते विदेशी संस्थागत निवेशकों (foreign institutional investors (FIIs) ने चार महीने की बिकवाली के बाद भारतीय इक्विटी में विशुद्ध रूप से खरीदारी करते दिखाई दिये। उन्होंने 2,616.04 करोड़ रुपये के शेयर्स खरीदे जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों (domestic institutional investors (DIIs) ने 896.84 करोड़ रुपये के शेयर्स खरीदे।

विदेशी ब्रोकरेज हाउसों ने इन स्टॉक्स के टार्गेट बढ़ाए, क्या हैं आपके पास

पिछले हफ्ते अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया 26 पैसे बढ़ा। यह 6 अगस्त को बढ़त के साथ 74.15 पर बंद हुआ, जबकि 30 जुलाई को यह 74.41 पर बंद हुआ था।  

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।