WEEKLY EXPIRY पर आज रहेगी बाजार की नजर, जानते है किन स्तरों पर कटेगी एक्सपायरी

आवाज़ ट्रेडर्स पोल में 60% जानकारों के मुताबिक निफ्टी की एक्सपायरी 16300-16200 के बीच हो सकती है

अपडेटेड Aug 05, 2021 पर 10:54 AM
Story continues below Advertisement

भारतीय बाजारों में जोश कायम है। कल लगातार दूसरे दिन बाजार रिकॉर्ड हाई पर बंद हुआ था।  इसमें बैंकिंग और फाइनेंशियल शेयरों का अहम योगदान रहा। सेसेक्स और निफ्टी ने कल 54,465.91 औऱ 16,290.20 का नया हाई छुआ।

कारोबार के अंत में सेसेंक्स 546.41 अंक यानी 1.02 फीसदी की बढ़त के साथ 54,369.77 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 128.05 अंक यानी 0.79 फीसदी की मजबूत होकर 16,258.80 के स्तर पर बंद हुआ था।

ऐसे में आज होने वाली वीकली एक्सपायरी किन स्तरों पर कटेगी इसके लिए सीएनबीसी-आवाज ने बोकर्स के बीच एक पोल कराया है तो आइए डालते है इसपर एक नजर।

आवाज़ ट्रेडर्स पोल में 60 फीसदी जानकारों के मुताबिक निफ्टी की एक्सपायरी 16300-16200 के बीच हो सकती है। आवाज़ ट्रेडर्स पोल में शामिल 30 फीसदी ब्रोकर्स का मानना है कि निफ्टी की वीकली एक्सपायरी 16200-16100 के बीच हो सकती है। वहीं 10 फीसदी ब्रोकर्स का का मानना है कि निफ्टी की वीकली एक्सपायरी 16400-16300 के बीच हो सकती है।


वहीं  बैंक निफ्टी के वीकली एक्सपायरी पर किए गए पोल में शामिल 50 फीसदी ट्रेडर्स के मुताबिक 36300-36000 के बीच  बैंक निफ्टी की एक्सपायरी हो सकती है जबकि पोल में 40 फीसदी ब्रोकर्स का कहना है कि 36000-35700 के बीच हो सकती है। वहीं 10 फीसदी ब्रोकर्स का का मानना है कि  बैंक  निफ्टी की वीकली एक्सपायरी 35700-35400 के बीच हो सकती है।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें.


हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।