ऑटो कंपनियों की तरफ से आज उनके मई के बिक्री आकंड़े आने शुरु हो गए हैं। Tata Motors, Eicher Motors और Escorts ने अपने बिक्री आकंड़े पेश कर दिए हैं।
ऑटो कंपनियों की तरफ से आज उनके मई के बिक्री आकंड़े आने शुरु हो गए हैं। Tata Motors, Eicher Motors और Escorts ने अपने बिक्री आकंड़े पेश कर दिए हैं।
Bajaj Auto
BAJAJ AUTO ने मई में अच्छे आकंड़े पेश किए है। साल- दर-साल आधार पर कंपनी की घरेलू बिक्री में शानदार बढ़त देखने को मिली है।
मई में बजाज ऑटो की घरेलू बिक्री सालाना आधार पर 52 फीसदी की बढ़त के साथ 60,830 यूनिट रही जबकि पिछले साल के मई महीने में 40,074 यूनिट रही थी।
मई में कंपनी की टू-व्हीलर सेल्स सालाना आधार पर 1.13 लाख यूनिट से बढ़कर 2.40 लाख यूनिट रही है जबकि कंपनी ने मई में थ्री-व्हीलर सेगमेंट में 31,308 यूनिट बेचे है।
Tata Motors
मई में Tata Motors की कुल की बिक्री में अच्छी बढ़त देखने को मिल रही है। मई में कंपनी की घरेलू बिक्री सालाना आधार पर 4,418 यूनिट से बढ़कर 24,552 यूनिट रही है।
मई में कंपनी की कर्मशियल व्हीकल सालाना आधार पर 1,488 यूनिट से बढ़कर 11,401यूनिट रही है जबकि कंपनी की कुल पैसेंजर कार बिक्री सालाना आधार पर 3,152 यूनिट से बढ़कर 15,181 यूनिट रही है।
Escorts
मई में ESCORTS के बिक्री में गिरावट देखने को मिली है। मई में एस्कॉर्ट्स की कुल बिक्री 2.6 गिरकर 6,423 यूनिट रही है जबकि पिछले साल के मई महीने में कंपनी ने कुल 6594 वाहन बेचे थे।
हालांकि कंपनी ने मई में कुल ट्रैक्टर बिक्री 6423 यूनिट रही है जबकि इस तिमाही में इसके 5262 यूनिट रहने का अनुमान था।
वहीं साल-दर-साल आधार पर मई में एक्सपोर्ट 89.3 फीसदी बढ़कर 265 यूनिट रही है। कंपनी का कहना है कि बिक्री जल्द सामान्य स्तर पर आने की उम्मीद है।
सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें.
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।