Moneycontrol Market Sentiment Survey के पांचवें संस्करण के मुताबिक बाजार की आगे की तेजी में फाइनेंशियल शेयरों का सबसे बड़ा योगदान होगा। इस सर्वे से ये भी निकल कर आया है कि इक्विटीज निवेशकों की पहली निवेश पसंद बनी रहेंगी। जब स्टॉक मार्केट की बात होती है तो क्रिकेट, बॉलीबुड और पॉलिटिक्स की तरह ही हर किसी कि इस पर अपनी राय होती है। लेकिन बाजार पर मनी मैनेजरों की राय की सबसे ज्यादा अहमियत होती है। मनीकंट्रोल मार्केट सेंटीमेंट सर्वे (Moneycontrol Market Sentiment survey)का लक्ष्य बाजार के मूड को भांपना और बाजार की आगे की दिशा का अंदाजा लगाना है।
