Multibagger stock: शेयर बाजार में मल्टीबैगर स्टॉक खोजना अपने में बहुत मुश्किल काम है लेकिन थोड़ी सी मेहनत करने के बाद हम ऐसी कंपनी खोज सकते हैं जिसका बिजनेस मॉडल मजबूत है और जिनका प्रबंधन काफी बेहतर और ईमानदार है। जब आप इस तरह की कंपनी खोज लेते है तब भी आपको इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि सिर्फ शेयरों को खरीदने और बेचने से ही पैसे नहीं बनते है बल्कि इसके लिए आपको इंतजार भी करना होता है। कहना का मतलब यह है कि एक मजबूत शेयर खरीदने के बाद उसमें लंबे समय तक बने रहने के बाद ही उसमें अच्छे रिटर्न की उम्मीद कर सकते हैं।
लंबे अवधि के निवेश के फायदों को समझने के लिए आइए हम Aarti Industries के शेयर भाव पर एक नजर डालते हैं।
इस केमिकल स्टॉक ने 2021 में अब तक करीब 47 फीसदी की रिटर्न दिया है जबकि पिछले 1 साल के प्रदर्शन पर नजर डालें तो इस अवधि में इस स्टॉक ने अपने निवेशकों को करीब 70 फीसदी का रिटर्न दिया है।
इसी तरह अगर पिछले 5 साल के इसके प्रदर्शन पर नजर डालें तो इस अवधि में इसने लगभग 500 फीसदी का रिटर्न दिया है। इसी तरह अगर हम इसके पिछले 1 दशक के प्रदर्शन पर नजर डालें तो यह स्टॉक 26 अगस्त 2011 को 10.83 रुपये पर बंद हुआ था। वहीं 27 अगस्त 2021 को यह 926.80 रुपये पर बंद हुआ। इसका मतलब यह है कि पिछले 10 साल की अवधि में इस स्टॉक में करीब 85 गुणा की बढ़त हुई है।
इस प्रदर्शन से साफ होता है कि जो निवेशक इस शेयर में जितनी ज्यादा अवधि तक बना रहा है उसको उतना ही ज्यादा फायदा हुआ है।
दूसरे नजरिए से देखें तो अगर किसी व्यक्ति ने 6 महीने पहले इस शेयर में 1 लाख रुपये लगाए होते तो वर्तमान में उसको 1.46 लाख रुपये मिलते। इसी तरह किसी ने 1 साल पहले इस शेयर 1 लाख रुपये लगाए होते तो उसको 1.70 लाख रुपये मिलते।
वहीं अगर किसी ने 5 साल पहले इस स्टॉक में 1 लाख रुपये लगाए होते तो वो आज 6 लाख रुपये हो गए होते जबकि अगर किसी ने आज के 10 साल पहले इस शेयर में 1 लाख रुपये लगाए होते और वो इसमें बना रहा होता तो आज उसके 1 लाख रुपये 85 लाख रुपये हो जाते।