8 दिग्गज एक्सपर्ट्स के सुझाये इन 8 स्टॉक्स में पोजीशनल खरीदारी से होगी जोरदार कमाई

एक्सपर्ट्स के सुझाये इन स्टॉक्स में पोजीशनल खरीदारी करने पर निवेशकों को जोरदार फायदा होगा

अपडेटेड Aug 08, 2021 पर 10:52 AM
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    खेलों के महाकुंभ यानी ओलंपिक में दुनियाभर के खिलाड़ी अपना दम दिखाया है। इस बार भारतीय खिलाड़ियों ने भी ऐतिहासिक प्रदर्शन किया। ओलंपिक की इस धूम के बीच सीएनबीसी-आवाज़ पर भी चैंपियन शेयरों की तलाश की गई है। इसलिए एक्सपर्ट ने ऐसे शेयर बताए हैं जो आपको मुनाफे का मेडल दिला सकते हैं।

    लंबी अवधि में मुनाफे के Geojit Financial के Gaurang Shah, Arihant Capital के Ashish Maheshwari, Aum Capital के Rajesh Agarwal, Investment Evangelist के Prakash Diwan, Market Expert Sudip Bandopadhyay, MOFSL के Hemang Jani, Market Expert  Ambareesh Baliga और Tracom Stock Brokers के Parthiv Shah ने जोरदार कमाई करवाने वाले चैंपियन शेयर बताये हैं।

    1- Investment Evangelist प्रकाश दीवान का चैंपियन शेयरः NOCIL

    प्रकाश ने कहा कि इस शेयर में लंबी अवधि के लिए खरीदारी करें। उन्होंने कहा कि रबर केमिकल की जानीमानी कंपनी है। कंपनी टायर मैन्युफैक्चरिंग में रबर केमिकल का इस्तेमाल करती है। कंपनी का  घरेलू मार्केट में 40% तो ग्लोबल मार्केट में 4-5% मार्केट शेयर है। कंपनी को चीन से खरीदारों के शिफ्ट होने का फायदा मिलेगा। वहीं क्षमता इस्तेमाल बढ़ने से मार्जिन में सुधार  संभव है।

    2- Tracom Stock Brokers के पार्थिव शाह का चैंपियन शेयरः  AARTI IND

    पार्थिव ने कहा कि इस स्टॉक में लंबी अवधि के लिए खरीदारी करें इसमें 1100 का लक्ष्य देखने को मिलेगा। उन्होंने कहा कि कंपनी का केमिकल सेक्टर में बड़ा नाम है। कंपनी के 200 से ज्यादा प्रोडक्ट और 400 से ज्यादा बड़े ग्राहक हैं। फार्मा सेक्टर से 16% रेवेन्यू मिलता है। कंपनी की अगले 5 साल में क्षमता विस्तार की बड़ी योजना है। कंपनी को आगे 10000 करोड़ रुपये से ज्यादा आय संभव है।


     पोर्टफोलियो की समीक्षा का समय, कमजोर स्टॉक्स की करें छंटनी-क्वालिटी शेयरों पर ही लगाएं दांव

    3- Geojit Financial के गौरांग शाह का चैंपियन शेयरः  ICICI BANK

    गौरांग ने कहा कि ये देश का दूसरा सबसे बड़ा प्राइवेट बैंक हैं। बैंक के पास 5,268 ब्रांच और 14141 ATMs हैं। सालाना आधार पर Q1 में ब्याज आय में 17.8% का उछाल नजर आया। सालाना आधार पर Q1 में मुनाफे में 78% की बढ़ोतरी दिखाई दी है। वहीं बैंक की एसेट क्वालिटी मजबूत है। इसमें आगे चलक 850 रुपये का लक्ष्य देखने को मिल सकता है।

    4- Market Expert अंबरीश बालिगा का चैंपियन शेयरः  AMARA RAJA

    अंबरीश ने कहा कि इस स्टॉक में लंबी अवधि के लिए 980 रुपये का स्तर देखने को मिल सकता है। ये कंपनी लीड एसिड बैटरी की लीडर कंपनियों में शामिल है। इसके आगे भी लीड एसिड बैटरी की डिमांड घटेगी नहीं। कंपनी का लिथियम आयन बैटरी में विस्तार पर फोकस है। वहीं इलेक्ट्रीक व्हीकल से लिथियम बैटरी की मांग बढ़ेगी।

    हफ्ते के आखिरी दिन Dealing Rooms में इन 2 लार्ज कैप्स में करवाई गई जमकर खरीदारी

    5- Arihant Capital के आशीष महेश्वरी  का चैंपियन शेयरः  PIRAMAL ENT

    आशीष ने कहा कि इस स्टॉक में खरीदारी करें  और इसमें 4000 का लक्ष्य देखने को मिलेगा। उन्होंने कहा कि कंपनीफाइनेंशियल सर्विस और फार्मा का कामकाज करती है। ये कंपनी रियल्टी प्रोजेक्ट की फंडिंग करती है। कंपनी फार्मा सॉल्यूशन और हेल्थकेयर प्रोडक्ट बनाती है। इस कंपनी का फार्मा में 100 से ज्यादा देशों में डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क है। वहीं अन्य कंपनियों के मुकाबले इसके शेयर का वैल्युएशन आकर्षक​ है।

    6- Aum Capital के राजेश अगरवाल  का चैंपियन शेयरः  JUBILANT INGREVIA

    राजेश ने कहा कि 750 रुपये के लक्ष्य के लिए इस शेयर में खरीदारी करनी चाहिए। कंपनी के बारे उन्होंने कहा कि ये कंपनी लाइफ साइस प्रोडक्ट के कारोबार में है। कंपनी फार्मा, न्यूट्रिशन, एग्रो  सेक्टर को सप्लाई करती है। इसके अलावा कंपनी कंज्यूमर और इंडस्ट्रियल सेक्टर में भी कामकाज करती है। इसके साथ ही मजबूत डिमांड कंपनी के लिए पॉजिटिव साबित होगी। कंपनी का FY22 में कैपेक्स 300-350 करोड़ संभव है। कंपनी के कर्ज में 594 करोड़ की कमी आई है।

    IIFL सिक्योरिटीज के संजीव भसीन ने कहा ये स्टॉक अगले 1 साल में हो सकता है दोगुना

    7- Market Expert सुदीप बंदोपाध्याय का चैंपियन शेयरः  EMAMI

    सुदीप ने कहा कि इस कंपनी का पर्सनल केयर प्रोडक्ट में बड़ा नाम है। इसके आगे पावर ब्रान्ड के रेवेन्यू में डबल डिजिट ग्रोथ संभव है। कंपनी के नए प्रोडक्ट लॉन्च को अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। कंपनी का हेल्थकेयर बिजनेस के विस्तार पर फोकस है। कंपनी द्वारा कारोबार बढ़ाने के लिए डिस्ट्रीब्यूशन पर ध्यान दिया जा रहा है। वहीं अन्य शेयरों के मुकाबले इसका वैल्युएशन बेहतर है लिहाजा इसमें खरीदारी करें और इसमें 700 के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं।

    MOFSL के हेमांग जानी का चैंपियन शेयरः  HDFC

    हेमांग ने कहा कि इस दिग्गज लेंडर स्टॉक में खरीदारी करें इसमें 3290 का लक्ष्य देखने को मिल सकता है। उन्होंने कंपनी के बारे में कहा कि सालाना आधार पर Q1 में कोर PBT में 12% का उछाल नजर आया है। जून से डिस्बर्समेंट में तेजी आई है। इसके आगे मार्जिन स्टेबल रहने की उम्मीद है। कंपनी ने नए NPA के लिए पर्याप्त प्रोविजनिंग की है। इसका FY22/FY23 के लिए EPS अनुमान 7–8% बढ़ाया गया है।

    (डिस्क्लेमरः  Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें। )

    सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।