मार्केट कैप के हिसाब से देश की सबसे बड़ी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज ने दूसरी तिमाही के नतीजे घोषित कर दिए हैं। 30 सितंबर 2021 को समाप्त तिमाही में कंपनी का मुनाफा 13,680 करोड़ रुपए पर रहा है। जबकि पिछली यानी जून तिमाही में कंपनी का मुनाफा 12,273 करोड़ रुपए रहा था। बता दें कि दूसरी तिमाही में कंपनी के मुनाफे के 12,480 करोड़ रुपए पर रहने का अनुमान किया गया था।
30 सितंबर 2021 को समाप्त तिमाही में कंपनी की कंसोलिडेटेड आय 1,67 लाख करोड़ रुपये रही है। गौरतलब है कि इसी वित्त वर्ष की पहली तिमाही में कंपनी की कंसोलिडेटेड आय 1.40 लाख करोड़ रुपये रही थी। जबकि CNBC TV18 के अनुमान पोल में इसके 1.58 लाख करोड़ रुपये रहने का अनुमान किया गया था।
(डिस्क्लेमर: नेटवर्क 18 मीडिया एंड इनवेस्टमेंट लिमिटेड पर इंडिपेंडेंट मीडिया ट्रस्ट का मालिकाना हक है। इसकी बेनफिशियरी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज है।)