सेबी ने Kotak AMC को 6 महीने तक नई FMP लॉन्च करने से रोका, 50 लाख रुपए का लगाया जुर्माना

सेबी ने कंपनी पर 50 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है जिसे अगले 45 दिनों में चुकाना होगा

अपडेटेड Aug 28, 2021 पर 11:09 AM
Story continues below Advertisement

मार्केट रेगुलेटर सेबी ने अगले 6 महीने तक कोटक महिंद्रा एसेट मैनेजमेंट कंपनी (AMC) पर कोई नई फिक्स्ड मेच्योरिटी प्लान (FMP) करने पर रोक लगा दी है। 27 अगस्त को जारी ऑर्डर में सेबी ने कंपनी पर 50 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। कोटक को अगले 45 दिनों के भीतर यह चुकाना होगा।

दरअसल पूरा मामला ये है कि सेबी  कोटक AMC की 6 फिक्सड मेच्योरिटी के लेट पेमेंट की जांच कर रहा है। कोटक को अपने फिक्स्ड मेच्योरिटी प्लान पर निवेशकों को अप्रैल 2019 में ही पेमेंट करना था लेकिन उसमें देरी हुई। फंड हाउस के पास इतना पैसा नहीं था कि वह स्कीम की मेच्योरिटी के बावजूद निवेशकों का पैसा नहीं लौटा पाया।

कंपनी का कहना है कि उसने एस्सेल ग्रुप की कंपनियों में निवेश किया था जिन्होंने पेमेंट पर डिफॉल्ट कर दिया जिसकी वजह से वह अपने निवेशकों का भुगतान नहीं कर पाई है।

कोटक महिंद्रा AMC को मेच्योरिटी के बाद अप्रैल 2019 में ही सारा पैसा निवेशकों को रिटर्न करना था लेकिन कंपनी सितंबर 2019 में पेमेंट कर पाई। सेबी ने यह भा पाया कि ड्यू डिलिजेंस ना करे, निवेशकों को सही जानकारी ना देने, अनुशासनहीनता सहित कई मामलों में कंपनी दोषी पाई गई जिसके बाद सेबी ने उसपर पाबंदी लगाई है।

सेबी के आदेश के मुताबिक, कोटक AMC को उन 6 FMP स्कीम पर निवेशकों से लिए इनवेस्टमेंट मैनेजमेंट और एडवाइजरी फीस भी लौटाना होगा।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें.


हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।