उतार-चढ़ाव से भरे हफ्ते में स्मॉल और मिडकैप शेयर चमके, इन 24 शेयरों ने दिखाई 10-20% की तेजी

बाजार जानकारों का कहना है कि निफ्टी के लिए 15450-15500 के लेवल पर सपोर्ट है। जब तक निफ्टी इसके ऊपर बना हुआ है बाजार की लगाम बुल्स के हाथ बनी हुई है।

अपडेटेड Jul 11, 2021 पर 8:19 AM
Story continues below Advertisement

कल समाप्त हुआ हफ्ता कमजोर ग्लोबल संकेतों के चलते उतार-चढ़ाव से भरा रहा। अंत में अहम इंडेक्स अपने सपोर्ट लेवल से नीचे फिसल गए लेकिन छोटे-मझोले शेयरों की चमक कायम रही। कल समाप्त हुए हफ्ते में सेसेंक्स  53000 के नीचे बंद हुआ। वहीं निफ्टी 15800-15700 के अपने अहम सपोर्ट से नीचे फिसल गया।

पूरे हफ्ते पर नजर डालें तो बीते हफ्ते सेसेंक्स में 0.19 फीसदी की गिरावट देखने को मिली । वहीं निफ्टी 0.2 फीसदी टूटकर बंद हुआ जबकि  S&P BSE Midcap index में 1.3 फीसदी और S&P BSE Smallcap index 1.2 फीसदी की बढ़त देखने को मिली।

बीते हफ्ते S&P BSE 500 index में  शामिल 24 स्टॉक ऐसे रहे जिनमें 10-24 फीसदी की बढ़त देखने को मिली। इन स्ट़ॉक्स में Century Textiles, JustDial, Dish TV, Brigade Enterprises, Avanti Feeds, Force Motors, AU Small Finance Bank, Equitas Holdings Ltd के नाम शामिल हैं।

बाजार जानकारों  का कहना है कि जब भी बेचमार्क इंडेक्स कंसोलिडेट होना शुरु होते हैं तब स्मार्ट मनी छोटे-मझोले शेयरों की तरफ रुख करती है लेकिन निवेशकों को सावधानी के साथ ही यह निवेश का तरीका अपनाना चाहिए।

AnandRathi के मेहुल कोठारी का कहना है कि सामान्य तौर पर जब किसी मजबूत अपट्रेन्ड में बेंचमार्क इंडेक्स कंसोलिडेट होते हैं तो फिर हमें मिड और स्मॉलकैप शेयरों की तरफ निवेशकों का रुझान देखने को मिलता है और पिछले हफ्ते के दौरान हमें ऐसा ही होता दिखा।

उन्होंने आगे कहा कि इसके बावजूद हम इस बात पर कायम हैं कि निफ्टी 15700 के स्तर पर एक लॉर्जर डिग्री ट्रेन्ड लाइन में फंसा हुआ है जो इसके लिए रजिस्टेंस का काम कर रहा है। उन्होंने आगे कहा कि निफ्टी  इस स्तर के आसपास पिछले 5 हफ्तों से कंसोलिडेट हो रहा है और जब तक यह लेवल मजबूती के साथ नहीं तोड़ता है तब तक हमें बड़ी तेजी देखने को नहीं मिलेगी।


कल के कारोबार में निफ्टी 15800-15700 के अहम सपोर्ट पर बंद हुआ। बाजार जानकारों का कहना है कि निफ्टी के  लिए 15450-15500 के लेवल पर सपोर्ट है। जब तक निफ्टी इसके ऊपर बना हुआ है बाजार की लगाम बुल्स के हाथ बनी हुई है।

कमजोर बाजार स्थितियों के बावजूद कल के कारोबार में रियल्टी, मेटल शेयरों में खरीदारी देखने को मिली थी जबकि ऑटो, पीएसयू बैंक और कुछ आईटी स्टॉक में कमजोरी देखने को मिली थी।

Kotak Securitie के श्रीकांत चौहान का कहना है कि  डेली और वीकली चार्ट पर निफ्टी ने डबल टॉप फॉर्मेशन बना लिया है। टेक्निकल इंडिकेटर्स इस बात का संकेत दे रहे हैं कि नियर फ्यूचर में कमजोरी कायम रहेगी।

उन्होने आगे कहा कि बाजार  15635 और 15900 के दायरे में घूम रहा है। बाजार के वर्तमान स्ट्रक्चर से इस बात का संकेत मिल रहा है कि 15635/52250 का लेवल बुल्स के लिए काफी अहम होगा और जब तक सेसेंक्स-निफ्टी इस लेवल के ऊपर बने हुए हैं तब तक पुलबैक की संभावना बनी हुई है जो बाजार को 15800-15850/52750/52850 के स्तर तक ले जा सकती है।

वहीं श्रीकांत चौहान का यह  भी कहना है कि अगर निफ्टी  15635 के नीचे फिसलता है तो हमें और गिरावट देखने को मिल सकती है जिसके बाद निफ्टी 15500-15450 के स्तर तक फिसल सकता है।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें.

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।