शेयरों की हर हलचल पर पैनी नजर रखकर अपने निवेश को सुरक्षित जरूर किया जा सकता है। यहां हम बता रहे हैं ऐसे शेयर जो रहेंगे आज खबरों में और जिन पर होगी बाजार की नजर।
शेयरों की हर हलचल पर पैनी नजर रखकर अपने निवेश को सुरक्षित जरूर किया जा सकता है। यहां हम बता रहे हैं ऐसे शेयर जो रहेंगे आज खबरों में और जिन पर होगी बाजार की नजर।
RELIANCE INDUSTRIES पर फोकस
RELIANCE INDUSTRIES के नतीजे अनुमान पर खरे उतरे। पहली तिमाही में कंपनी का CONSOLIDATED मुनाफा 66% से ज्यादा बढ़ा है। EBITDA में भी करीब 28% की बढ़ोतरी देखने को मिली है ।रिटेल कारोबार का PROFIT दोगुना बढ़ा है। वहीं DIGITAL SERVICES का EBITDA रिकॉर्ड 9268 करोड़ पर पहुंचा है
ITC Q1 YoY पर फोकस
सिगरेट, FMCG से लेकर होटल बिजनेस से जुड़ी कंपनी ITC का प्रॉफिट जून तिमाही में बढ़कर 3,013.5 करोड़ रुपए हो गई है। पिछले फाइनेंशियल ईयर की इसी तिमाही में कंपनी का प्रॉफिट 2,342.76 करोड़ रुपए था।
फिस्कल ईयर 2022 की पहली तिमाही में कंपनी की कामकाज से होने वाली आमदनी 36.4 फीसदी बढ़कर 12,959.15 करोड़ रुपए रही। एक्साइज ड्यूटी हटाकर देखें तो कंपनी की आमदनी साल-दर-साल आधार पर 37.1 फीसदी बढ़कर 12,217.13 करोड़ रुपए रही। कंपनी को सबसे ज्यादा आमदनी सिगरेट, FMCG और पेपर सेगमेंट से आया है।
ITC ने कहा कि सिगरेट बिजनेस की ग्रोथ साल-दर-साल आधार पर 32.9 फीसदी बढ़कर 5,122.19 करोड़ रुपए रही। इसके साथ ही कंपनी का EBIT 36.7 फीसदी बढ़कर 3,220.94 करोड़ रुपए रही।
फोकस में JSPL
JPL के विनिवेश के लिए बिडिंग प्रक्रिया अपनाएगी है। Worldone से ` 7401 करोड़ रुपये की नई बोली मिली है। ।
फोकस में MAJESCO
K2V2 Technologies में 51 फीसदी हिस्सा खरीदेगी। Proptech Ecosystem बनाने के लिए करार किया है।
सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें.
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।