TCS के नतीजों के पहले IT शेयरों में तगड़ी खरीदारी, जानें IIFL सिक्योरिटीज के जयेश भानुशाली के ट्रेड्स

फ्यूचर मार्केट में आज WIPRO, INFY, PI IND और CUB में शॉर्ट कवरिंग देखी गई

अपडेटेड Oct 08, 2021 पर 3:35 PM
Story continues below Advertisement
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    बाजार ने क्रेडिट पॉलिसी को सलामी दी है। RBI की ओर से ब्याज नहीं बढ़ाने से बैंक और ऑटो शेयरों में खरीदारी का मूड है। TCS के नतीजों के पहले IT शेयरों में तगड़ी खरीदारी के दम पर निफ्टी ने 18000 के ओर कदम बढ़ा दिए हैं। ऐसे में हम ऑप्शन के आंकड़ों के जरिये ये समझने की कोशिश करेंगे कि राइटर्स अपनी पोजिशन कहां शिफ्ट कर रहे हैं। और अगले हफ्ते के लिए कौन सी रेंज देख रहे हैं। सीएनबीसी-आवाज़ के फ्यूचर एक्सप्रेस शो में आज के हमारे एक्सपर्ट IIFL सिक्योरिटीज के जयेश भानुशाली हैं।

    फ्यूचर मार्केट में आज के FRESH LONGS रोल्स वाले स्टॉक्स

    POLYCAB
    PERSITENT
    MINDTREE
    IRCTC

    फ्यूचर मार्केट में आज के SHORTS COVERING रोल्स वाले स्टॉक्स

    WIPRO
    INFY
    PI IND
    CUB

    फ्यूचर मार्केट में आज के SHORTS रोल्स वाले स्टॉक्स


    GODREJ PROP
    PEL
    COAL INDIA
    ICICI PRU

    फ्यूचर मार्केट में आज के LONG UW रोल्स वाले स्टॉक्स

    ABFRL
    PAGE
    TITAN
    PNB

    IIFL सिक्योरिटीज के जयेश भानुशाली ने बाजार पर राय देते हुए कहा कि बाजार में आज ऊपरी स्तरों से मुनाफावसूली देखी जा रही है। बैंक निफ्टी ने अच्छी बढ़त दिखाई थी लेकिन जैसे ही ये 38000 के स्तर के ऊपर गया वहां से इसमें मुनाफावसूली नजर आई है। लिहाजा हम ऐसा मानते हैं कि आज बाजार में सेलिंग प्रेस्सर देखने को मिल सकता है।

    निफ्टी की बात करें तो इसके स्टॉक्स ऐसा दिखा रहे हैं कि ये बैंक निफ्टी के स्टॉक्स से अच्छा परफॉर्म करेंगे। इसलिए हमारी आज बैंक निफ्टी में बिकवाली की और निफ्टी में खरीदारी की सलाह होगी। निफ्टी को आईटी स्टॉक्स के आने वाले नतीजों से भी सपोर्ट मिलेगा आज टीसीएस का रिजल्ट आयेगा जिसकी वजह से इस दिग्गज स्टॉक सहित अन्य आईटी स्टॉक निफ्टी को सपोर्ट करते हुए नजर आ सकते हैं।

    IIFL सिक्योरिटीज के जयेश भानुशाली के आज के ट्रेड्स

    Buy MCX 2000CE, at 104, TGT 180

    जयेश ने कहा कि इसकी 2000 के स्ट्राइक वाली कॉल 104 के स्तर पर खरीदें इसमें एक पखवाड़े में 180 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं।

    Buy Coforge

    जयेश भानुशाली ने कहा कि इस स्टॉक को 6000 रुपये के लक्ष्य के लिए 5450 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ खरीदारी करने की सलाह होगी।

    (डिस्क्लेमरः  Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें। )

    सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।