आज रिकॉर्ड तेजी के बाद बाजार में मुनाफावसूली दिखी। निफ्टी ऊपर से 207 अंक फिसलकर 17,585 पर बंद हुआ। सेंसेक्स भी ऊपर से 721 अंको की गिरावट के साथ 59,000 के स्तर पर बंद हुआ। साथ ही निफ्टी बैंक में करीब 140 अंको की गिरावट दर्ज की गई। आज के सेशन में बैकिंग और टेलीकॉम शेयरों में खरीदारी देखने को मिली। जबकि रियल्टी, पावर, तेल-गैस, मेटल, फार्मा और एनर्जी शेयरों में बिकवाली रही।
निफ्टी ऊपर से 207 प्वाइंट फिसलकर बंद हुआ है। वहीं, सेंसेक्स ऊपर से 721 प्वाइंट फिसलकर बंद हुआ है। मिडकैप ऊपर से 560 प्वाइंट फिसलकर बंद हुआ है। निफ्टी बैंक रिकॉर्ड ऊंचाई पर बंद हुआ है। आज निफ्टी के 50 में से 34 शेयरों में बिकवाली देखने को मिली।
सेंसेक्स के 30 में से 17 शेयरों में गिरावट रही। निफ्टी बैंक के 12 में से 7 शेयरों में गिरावट रही।
निफ्टी 44 प्वाइंट गिरकर 17585 पर बंद हुआ है। वहीं, सेंसेक्स 125 प्वाइंट गिरकर 59016 पर बंद हुआ है। निफ्टी बैंक 143 प्वाइंट चढ़कर 37,812 पर और मिडकैप 384 प्वाइंट गिरकर 29,899 पर बंद हुआ है।
LKP securities के एस रंगनाथन का कहना है कि देश में टीकाकरण की गति में आई तेजी और उत्साहजनक एक्सपोर्ट आंकड़ों ने बाजार में जोश भर दिया और सेंसेक्स 60000 के करीब पहुंच गया। लेकिन जीएसटी काउंसिल की बैठक के नतीजों के पहले बाजार में मुनाफावसूली हावी हो गई और आज की सारी बढ़त गायब हो गई।
LKP Securities के रोहित सिंगरे का कहना है कि निफ्टी में आज अच्छी मुनाफा वसूली देखने को मिली है। इसमें डेली चार्ट पर इसमें डार्क क्लाउड कवर जैसी कैंडल बनाई है। इसको बियरिश रिवर्सल पैटर्न माना जाता है। ऐसे में अगर निफ्टी 17,530 के नीचे जाता है तो फिर इसमें और कमजोरी देखने को मिल सकती है। निफ्टी के लिए 17,500 और उसके बाद 17,430 पर सपोर्ट दिख रहा है। वहीं, ऊपर की तरफ इसके लिए 17,650-17,750 पर रजिस्टेंस नजर आ रहा है। इस हर्डल जोन के आसपास हमें मुनाफा वसूली देखने को मिल सकती है।