ULTRATECH CEMENT Q2:सीमेंट सेल्स वॉल्यूम 8% बढ़कर 2.16 करोड़ टन रही, मुनाफा 1,314 करोड़ रु. रहा

आज के कारोबार में ये शेयर अपनी पिछली क्लोजिंग से 45 रुपए बढ़कर 7,395 रुपए पर बंद हुआ है.

अपडेटेड Oct 19, 2021 पर 8:47 AM
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    ULTRATECH CEMENT Q2:अल्ट्राटेक सीमेंट ने 30 सितंबर 2021 को खत्म हुई तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। इन नतीजों के मुताबिक दूसरी तिमाही में कंपनी का कंसोलीडेटेड मुनाफा 1,313.5 करोड़ रुपए रहा। जबकि इसके 1,342 करोड़ रुपए रहने का अनुमान किया गया था। बता दें कि इसके पिछले साल की दूसरी तिमाही में कंपनी का कंसोलीडेटेड मुनाफा 1166.4 करोड़ रुपए रहा था।

    दूसरी तिमाही में कंपनी की कंसोलीडेटेड आय 12,017 करोड़ रुपए पर रही है। जबकि इसके 11,654 करोड़ रुपए पर रहने का अनुमान किया गया था। बता दें कि इसके पिछले साल की दूसरी तिमाही में कंपनी की कंसोलीडेटेड आय 10,387.1 करोड़ रुपए रही थी।

    30 सितंबर 2021 को खत्म हुई तिमाही में कंपनी का EBITDA 2,714.7 करोड़ रुपए पर रहा है।  जबकि इसके 2,795 करोड़ रुपए पर रहने का अनुमान था। बता दें कि इसके पिछले साल की दूसरी तिमाही में कंपनी का  EBITDA 2,697.7 करोड़ रुपए पर रहा था।

    30 सितंबर 2021 को खत्म हुई तिमाही में कंपनी का EBITDA मार्जिन 22.6 फीसदी पर रहा है।  जबकि इसके 24 फीसदी पर रहने का अनुमान था। बता दें कि इसके पिछले साल की दूसरी तिमाही में कंपनी का  EBITDA मार्जिन 26 फीसदी पर रहा था। इस अवधि में कंपनी की सीमेंट सेल्स वॉल्यूम सालाना आधार पर 8 फीसदी बढ़कर 2.16 करोड़ टन रही है।

     D-Mart Q2 Results: दूसरी तिमाही में मुनाफा 113% बढ़ा, रेवेन्यू में 46% का इजाफा

    आज के कारोबार में ये शेयर अपनी पिछली क्लोजिंग से 45 रुपए बढ़कर 7,395 रुपए पर बंद हुआ है। पिछले एक साल में इस शेयर का प्रदर्शन निफ्टी से बेहतर रहा है। 1 साल में इस स्टॉक ने 75% रिटर्न दिया है जो निफ्टी की तुलना में 23% ज्यादा है। पिछले 3 महीनों में इस स्टॉक ने 6.2% रिटर्न दिया है जो निफ्टी से 5.8% कम है। वहीं, पिछले 1 महीनें में इस शेयर का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा है। इस अवधि में इसने  8.3% फीसदी का निगेटिव रिटर्न दिया है जो निफ्टी से 10.8% कम है।


    सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें.

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।