Get App

12 अक्टूबर से शुरू हफ्ते में SBI Funds Management समेत 14 कंपनियों का लॉक इन खत्म, ₹2931 करोड़ के शेयर होंगे फ्री

शेयरहोल्डर लॉक-इन पीरियड खत्म होने का मतलब यह नहीं है कि फ्री होने वाले सभी शेयर ओपन मार्केट में बेच ही दिए जाएंगे। SBI फंड्स मैनेजमेंट का 3 महीने का शेयरहोल्डर लॉक-इन 16 अक्टूबर को खत्म हो रहा है। इसके बाद कंपनी के 2.32 करोड़ शेयर ट्रेड किए जाने के लिए पात्र हो जाएंगे

Edited By: Ritika Singhअपडेटेड Oct 12, 2026 पर 9:36 AM
12 अक्टूबर से शुरू हफ्ते में SBI Funds Management समेत 14 कंपनियों का लॉक इन खत्म, ₹2931 करोड़ के शेयर होंगे फ्री
6 कंपनियों का लॉक-इन 12 अक्टूबर, 6 का 15 अक्टूबर को और 2 का 16 अक्टूबर को खत्म होगा।

12 अक्टूबर से शुरू हफ्ते में 14 कंपनियों का शेयरहोल्डर लॉक-इन खत्म हो रहा है। ट्रेड के लिए फ्री होने वाले शेयरों की कुल वैल्यू शुक्रवार, 9 अक्टूबर के क्लोजिंग प्राइस के आधार पर 2,931 करोड़ रुपये है। नुवामा अल्टरनेटिव एंड क्वांटिटेटिव रिसर्च के अनुसार, जिन कंपनियों की लिस्टिंग पिछले एक से तीन महीनों में हुई है, उनमें से ज्यादातर का लॉक-इन इस मौजूदा हफ्ते में खत्म हो रहा है। 14 कंपनियों में से 6 कंपनियों का लॉक-इन सोमवार, 12 अक्टूबर को और 6 का गुरुवार, 15 अक्टूबर को खत्म होगा। बाकी दो कंपनियों का लॉक-इन शुक्रवार, 16 अक्टूबर को खत्म होगा।

ध्यान रहे कि शेयरहोल्डर लॉक-इन पीरियड खत्म होने का मतलब यह नहीं है कि फ्री होने वाले सभी शेयर ओपन मार्केट में बेच ही दिए जाएंगे। वे बस ट्रेडिंग के लिए पात्र हो जाते हैं।

12 अक्टूबर को खत्म होने रहे लॉक-इन्स

सोमवार को कनोहर इलेक्ट्रिकल्स, प्रसोल केमिकल्स, ग्लास वॉल सिस्टम्स, प्रणव कंस्ट्रक्शन्स, लेजर पावर एंड इंफ्रा और कुसुमगर का लॉक-इन खत्म हो रहा है। इसके बाद इन कंपनियों के 779.5 करोड़ रुपये के शेयर ट्रेड के लिए फ्री हो जाएंगे।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें