बीते सप्ताह यानि कि 15-19 दिसंबर के बीच शेयर बाजार में 15 कंपनियों की लिस्टिंग हुई। इनमें से 5 कंपनियां मेनबोर्ड सेगमेंट की थीं, यानि कि इनके शेयर BSE, NSE पर लिस्ट हुए। बाकी की 10 कंपनियों में से 8 BSE SME पर और 2 NSE SME पर लिस्ट हुईं। 15 कंपनियों में से 9 ऐसी हैं, जिनके शेयर लिस्टिंग के बाद IPO प्राइस से 45 प्रतिशत तक ऊपर हैं। इनमें मेनबोर्ड सेगमेंट की कोरोना रेमेडीज और ICICI Prudential AMC भी शामिल हैं। आइए जानते हैं डिटेल...
