बाजार की नजर कल आने वाले नतीजों पर रहेगी। कल वायदा में LIC, इंफो एज और NMDC समेत 5 कंपनियों के नतीजे आएंगे। कैसे रहेंगे नतीजे आइए डालते है एक नजर।
बाजार की नजर कल आने वाले नतीजों पर रहेगी। कल वायदा में LIC, इंफो एज और NMDC समेत 5 कंपनियों के नतीजे आएंगे। कैसे रहेंगे नतीजे आइए डालते है एक नजर।
LIC
मोतीलाल ओसवाल के अनुमान के मुताबिक एलआईसी इंडिया का कंसोलिडेटेड मुनाफा 13781 करोड़ रुपये से बढ़कर 14800 करोड़ रुपये पर पहुंच सकता है। जबकि नेट प्रीमियम में भी इजाफा देखने को मिल सकता है। एजेंट कमीशन बदलाव से APE में दबाव संभव है। नॉन-PAR के शेयर में हल्की बढ़त संभव है। बेहतर प्रोडक्ट मिक्स, स्केल से VNB मार्जिन को सपोर्ट मिल सकता है। हेल्थ इंश्योरेंस में आउटलुक और नए अधिग्रहण पर बाजार की नजर रहेगी।
INFO EDGE
रिक्रूटमेंट सेगमेंट में मजबूत ग्रोथ की उम्मीद है। नॉन-IT सेगमेंट में अच्छी रिक्रूटमेंट ग्रोथ का अनुमान है। 99acres, Jeevansathi कारोबार में ब्रेकइवन संभव है। FY26 में दोनों कारोबार मुनाफे में आने की उम्मीद है। चौथी तिमाही में कंपनी का रेवेन्यू सालाना आधार पर 16 फीसदी बढ़ सकता है और यह पिछले साल 608 करोड़ रुपये के मुकाबले 706 करोड़ रुपये पर आ सकता है। इसी तरह कंपनी के मुनाफे में भी सालाना आधार पर बढ़त संभव है और ये पिछले साल 211 करोड़ रुपये के मुकाबले 278 करोड़ रुपये पर रहा। मार्जिन 40.6% से बढ़कर 43.7% फीसदी पर आ सकता है।
NMDC
Q4 में EBITDA/टन 1,676 से बढ़कर 1,987 पर पहुंच सकता है। हालांकि कमजोर वॉल्यूम, ASP फ्लैट रहने से नतीजे कमजोर रहने की संभावना है। Q4 में आयरन ओर की कीमतें फ्लैट रही। क्षमता बढ़ाने का लक्ष्य कर्नाटक रॉयल्टी बिल पर कमेंट्री पर बाजार की नजर रहेगी।
(डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।