Stocks to Buy: 85% तक रिटर्न दे सकते हैं ये 3 स्टॉक्स, एक्सपर्ट ने दी खरीदने की सलाह

Stocks to Buy: ब्रोकरेज फर्म JM Financial ने तीन स्टॉक्स पर ‘Buy’ रेटिंग दी है। ब्रोकरेज के मुताबिक हालिया गिरावट के बाद इन स्टॉक्स में अच्छी तेजी की संभावना है और निवेशकों को इनमें करीब 25 प्रतिशत से 85 प्रतिशत तक रिटर्न मिल सकता है। जानिए डिटेल।

अपडेटेड Mar 17, 2026 पर 5:04 PM
Story continues below Advertisement
JM Financial ने Tilaknagar Industries पर कवरेज शुरू करते हुए ‘Buy’ रेटिंग दी है।

Stocks to Buy: बाजार में पिछले हफ्ते आई तेज गिरावट के बाद अब थोड़ी मजबूती देखने को मिल रही है। इस बीच ब्रोकरेज फर्म JM Financial Institutional Securities ने कुछ ऐसे स्टॉक्स पर भरोसा जताया है जिनमें हालिया करेक्शन के बावजूद आगे अच्छी तेजी की संभावना है। ब्रोकरेज के मुताबिक इन कंपनियों में करीब 25% से 85% तक का अपसाइड मिल सकता है।

Polycab India

JM Financial ने Polycab India पर ‘Buy’ रेटिंग बरकरार रखी है। इसका टारगेट प्राइस 9,000 रुपये रखा है। इससे मौजूदा स्तर से करीब 25.1% की तेजी की संभावना बताई गई है। ब्रोकरेज के मुताबिक मार्च तिमाही का प्रदर्शन थोड़ा कमजोर रह सकता है, जिसकी वजह भू-राजनीतिक तनाव और ऊंचा बेस है। हालांकि कंपनी को अगले कुछ वर्षों में इन्फ्रास्ट्रक्चर खर्च, इलेक्ट्रिफिकेशन और इंडस्ट्रियल कैपेक्स से मजबूत मांग मिलने की उम्मीद है।


Tilaknagar Industries

JM Financial ने Tilaknagar Industries पर कवरेज शुरू करते हुए ‘Buy’ रेटिंग दी है। इसका टारगेट प्राइस 550 रुपये है। इसमें करीब 24.7% की तेजी की संभावना है। Pernod Ricard से Imperial Blue ब्रांड के अधिग्रहण के बाद कंपनी को व्हिस्की सेगमेंट में बड़ी एंट्री मिली है। ब्रोकरेज का मानना है कि इससे कंपनी के प्रोडक्ट पोर्टफोलियो और बाजार हिस्सेदारी दोनों में बढ़ोतरी होगी।

Eternal

JM Financial ने Eternal पर भी ‘Buy’ रेटिंग बनाए रखी है और 400 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है। इससे करीब 85.2% का संभावित अपसाइड बनता है। हाल में स्टॉक अपने हाई लेवल से करीब 40% गिर चुका है, लेकिन ब्रोकरेज का मानना है कि गिरावट जरूरत से ज्यादा हुई है। रिपोर्ट के मुताबिक फूड डिलीवरी और Blinkit क्विक कॉमर्स बिजनेस में आगे भी मजबूत ग्रोथ की संभावना है। इससे कंपनी लंबी अवधि में मजबूत प्रदर्शन कर सकती है।

Market outlook : लगातार दूसरे दिन बढ़त के साथ बंद हुआ बाजार, जानिए 18 मार्च को कैसी रह सकती है इसकी चाल

Disclaimer: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।