Get App

शेयर बाजार में कैसे बने लॉन्ग-टर्म निवेशक? रणवीर सिंह के ‘धुरंधर’ किरदार से सीखें 4 जरूरी बातें

शेयर मार्केट में लॉन्ग-टर्म निवेशक कैसे बने? इसे रणवीर सिंह की हालिया ब्लॉकबस्टर फिल्म 'धुरंधर' से भी सीखा जा सकता है। फिल्म धुरंधर में रणवीर सिंह ने हमजा नाम के एक व्यक्ति का किरदार निभाया है। हमजा के जरिए फिल्म में जिंदगी के जो सबक दिखाए गए हैं, वे एक निवेशक के लिए भी काफी अहम हैं। हमजा के जीवन के कई पहलू शेयर बाजार में लंबे समय तक टिके रहने की कला सिखाते हैं

Edited By: Vikrant singhअपडेटेड Dec 23, 2025 पर 3:30 PM
शेयर बाजार में कैसे बने लॉन्ग-टर्म निवेशक? रणवीर सिंह के ‘धुरंधर’ किरदार से सीखें 4 जरूरी बातें
Dhurandhar फिल्म में हमजा अपने हर कदम और भविष्य की योजना का लेखा-जोखा रखता है

शेयर मार्केट में लॉन्ग-टर्म निवेशक कैसे बने? इसे रणवीर सिंह की हालिया ब्लॉकबस्टर फिल्म 'धुरंधर' से भी सीखा जा सकता है। फिल्म धुरंधर में रणवीर सिंह ने हमजा नाम के एक व्यक्ति का किरदार निभाया है। हमजा के जरिए फिल्म में जिंदगी के जो सबक दिखाए गए हैं, वे एक निवेशक के लिए भी काफी अहम हैं। हमजा के जीवन के कई पहलू शेयर बाजार में लंबे समय तक टिके रहने की कला सिखाते हैं। आइए इन्हें जानते हैं।

1. ‘नजर और सब्र’

फिल्म में आर माधवन ने IB चीफ अजय सान्याल का किरदार निभाया हैं। अजय सान्याल एक सीन में अपने रिक्रूट हमजा को कराची के ल्यारी की खतरनाक दुनिया में जाने से पहले एक जरूरी मंत्र देते हैं- “नजर और सब्र।” यह डायलॉग भले ही अंडरकवर जासूस के संदर्भ में बोला गया हो, लेकिन यही सिद्धांत लॉन्ग-टर्म निवेश की बुनियाद भी है।

शेयर बाजार में कोई भी निवेशक बाजार का सही समय नहीं पकड़ सकता। ऐसे में धैर्य रखते हुए सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट (SIP)करना ही सबसे बेहतर रणनीति मानी जाती है। शॉर्ट-टर्म ट्रेडिंग में जहां भारी उतार-चढ़ाव का खतरा रहता है, वहीं लंबे समय में सब्र का फल मिलता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें