Get App

FII Buying: इन 42 शेयरों में विदेशी निवेशक लगातार बढ़ा रहे हिस्सेदारी, देखें पूरी लिस्ट

FIIs Buying: भारतीय शेयर बाजार में विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (FPI) का भरोसा एक बार फिर मजबूती से लौटता दिख रहा है। नेशनल सिक्योरिटीज डिपॉजिटरी लिमिटेड (NSDL) के ताज़ा आंकड़ों के मुताबिक, मौजूदा वित्त वर्ष की पहली तिमाही (Q1FY26) में FPIs ने भारतीय शेयरों में 38,673 करोड़ रुपये का शुद्ध निवेश किया है

Edited By: Vikrant singhअपडेटेड Aug 23, 2025 पर 5:28 PM
FII Buying: इन 42 शेयरों में विदेशी निवेशक लगातार बढ़ा रहे हिस्सेदारी, देखें पूरी लिस्ट
FIIs Buying: क्रिसिल में विदेशी निवेशकों की हिस्सेदारी जून तिमाही के अंत में बढ़कर 8.08% पर पहुंच गई

FIIs Buying: भारतीय शेयर बाजार में विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (FPI) का भरोसा एक बार फिर मजबूती से लौटता दिख रहा है। नेशनल सिक्योरिटीज डिपॉजिटरी लिमिटेड (NSDL) के ताज़ा आंकड़ों के मुताबिक, मौजूदा वित्त वर्ष की पहली तिमाही (Q1FY26) में FPIs ने भारतीय शेयरों में 38,673 करोड़ रुपये का शुद्ध निवेश किया है।

हालांकि इससे पहले विदेशी निवेशक पिछले साल अक्टूबर से ही भारतीय शेयर बाजार से लगातार पैसे निकाल रहे थे। पिछले साल अक्टूबर से शुरू हुई लगातार बिकवाली में विदेशी संस्थागत निवेशकों (FIIs) ने लगभग ₹1.7 लाख करोड़ के शेयर बेच डाले थे। सिर्फ इस साल के पहले तीन महीने, जनवरी से मार्च में FPI ने करीब 1,16,574 करोड़ रुपये की हिस्सेदारी निकाली थी।

हालांकि शेयर बाजार में हालिया करेक्शन के बाद भारतीय शेयरों का वैल्यूएशन कुछ कम हुआ है। इसके अलावा भारत की मजबूत GDP ग्रोथ, सरकारी नीतियों से मिलने वाले सपोर्ट और बेहतर कॉर्पोरेट अर्निंग्स ने विदेशी निवेशकों को दोबारा खींचा है। इसके अलावा भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की ओर हाल ही में ब्याज दरों में की गई कटौती से बैंकिंग और फाइनेंशियल सेक्टर्स को लेकर सेंटीमेंट मजबूत हुआ है।

इन 42 शेयरों में बढ़ रही है विदेशी निवेशकों की हिस्सेदारी

सब समाचार

+ और भी पढ़ें