Get App

Share Market Today: शेयर बाजार ने आखिरी घंटे में पलटा गेम, इन 5 वजहों से आई तेजी, सेंसेक्स 700 अंक उछला

Share Market Today: भारतीय शेयर बाजारों ने गुरुवार 7 अगस्त को आखिरी घंटे में जबरदस्त वापसी की। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों अपनी शुरुआती गिरावट की भरपाई करते हुए हरे निशान में बंद हुए। अमेरिका-भारत के बीच ट्रेड डील पर बातचीत की संभावना ने निवेशकों के मनोबल को ऊंचा किया, जिसके चलते आखिरी घंटे में तेज खरीदारी देखने को मिली

Edited By: Vikrant singhअपडेटेड Aug 07, 2025 पर 4:44 PM
Share Market Today: शेयर बाजार ने आखिरी घंटे में पलटा गेम, इन 5 वजहों से आई तेजी, सेंसेक्स 700 अंक उछला
Share Market Today: डोनाल्ड ट्रंप और पुतिन के बीच अगले सप्ताह एक बैठक हो सकती है

Share Market Today: भारतीय शेयर बाजारों ने गुरुवार 7 अगस्त को आखिरी घंटे में जबरदस्त वापसी की। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों अपनी शुरुआती गिरावट की भरपाई करते हुए हरे निशान में बंद हुए। अमेरिका-भारत के बीच ट्रेड डील पर बातचीत की संभावना ने निवेशकों के मनोबल को ऊंचा किया, जिसके चलते आखिरी घंटे में तेज खरीदारी देखने को मिली। सेंसेक्स दिन के निचले स्तर 79,824.61 से 700 अंक की रिकवरी करते हुए 80,623.26 पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी भी 220 अंकों की गिरावट से उबरकर 24,550 के पार पहुंच गया।

शेयर बाजार की इस तेज रिकवरी के पीछे 5 बड़ी वजहें रहीं-

1. अमेरिका के नरम रुख की उम्मीद

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच जल्द मुलाकात की खबरों ने बाजार में पॉजिटिव संकेत दिए। रूस के एक शीर्ष सलाहकार यूरी उशाकोव ने पुष्टि की कि दोनों नेताओं की बैठक अगले सप्ताह हो सकती है। इससे ग्लोबल लेवल पर व्यापारिक तनाव कम होने की उम्मीद जगी, जिससे ऑटो, फार्मा, मेटल्स और एनर्जी शेयरों में तेजी आई।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें