Share Market Crash: जियो-पॉलिटिकल टेंशन में बढ़ोतरी और एशियाई बाजारों में बिकवाली ने आज घरेलू मार्केट पर दबाव बनाया है। इस दबाव में सेंसेक्स 500 प्वाइंट्स से अधिक फिसल गया तो निफ्टी भी टूटकर 25200 के एकदम करीब आ गया। ब्रोडर लेवल पर भी बिकवाली का भारी दबाव है और मिडकैप स्पेस में बिकवाली का दबाव अधिक है। निफ्टी मिडकैप 100 में फिलहाल आधे फीसदी से अधिक की गिरावट है तो निफ्टी स्मॉलकैप 100 में आधे फीसदी से कम।
अब घरेलू इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्सेज की बात करें तो फिलहाल 10:30 AM पर सेंसेक्स (Sensex) 385.60 प्वाइंट्स यानी 0.47% की गिरावट के साथ 82146.59 और निफ्टी 50 (Nifty 50) 128.75 प्वाइंट्स यानी 0.51% की फिसलन के साथ 25,258.65 पर है। इंट्रा-डे में सेंसेक्स 552.55 प्वाइंट्स टूटकर 81,979.64 तो निफ्टी भी 181.20 गिरकर 25,206.20 तक आ गया था।
Share Market Crash: ये है वजह
पश्चिम एशिया के साथ यूक्रेन-रूस के बीच तनाव गहराने और ईरान के केशम द्वीप पर अमेरिकी हमले से कच्चे तेल में तेजी आई है। ग्लोबल ऑयल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड प्रति बैरल $93 के पार निकल गया है।
अमेरिकी बॉन्ड यील्ड में तेजी
अमेरिका में 10-साल के ट्रे़जरी बॉन्ड्स की यील्ड बढ़त के साथ 5.11% पर पहुंचा तो स्टॉक्स की चमक फीकी पड़ी।
इस महीने नवंबर में मार्केट में काफी रौनक आई है और आज को मिलाकर मार्केट सिर्फ तीन ही दिन लाल रहा। इस उठा-पटक के साथ इस महीने अब तक निफ्टी और सेंसेक्स 10-10% से अधिक मजबूत हुआ है तो इसका फायदा उठाते हुए मुनाफावसूली होने लगी।
मार्केट की घबराहट को मापने वाले इंडिया विक्स में तेजी से मार्केट पर दबाव बढ़ा है। फिलहाल यह 1.64% की गिरावट के साथ 15.78 पर है। इसमें तेजी का मतलब शॉर्ट टर्म में मार्केट में वोलैटिलिटी बढ़ने की आशंका है तो गिरावट का मतलब वोलैटिलिटी कम होने की संभावना।
मेटल और बैंकिंग शेयरों का दबाव
सेक्टरवाइज आज मार्केट पर सबसे अधिक दबाव मेटल और बैंकिंग शेयरों ने बनाया है। निफ्टी मेटल फिलहाल डेढ़ फीसदी से अधिक तो प्राइवेट बैंकों और सरकारी बैंकों के निफ्टी इंडेक्स में आधे-आधे फीसदी से अधिक गिरावट आई है। फिलहाल सिर्फ फार्मा सेक्टर के अहम इंडेक्स में बढ़त है लेकिन वह भी हल्की।
डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।