War Impact: पश्चिम एशिया में ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ते सैन्य तनाव का असर भारतीय शेयर बाजार पर भी साफ दिखाई दे रहा है। मार्च महीने में कई बड़ी कंपनियों के शेयरों में तेज गिरावट दर्ज की गई है, जिससे उनके बाजार पूंजीकरण में अरबों रुपये की कमी आई है। लार्सन एंड टुब्रो, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, अशोक लेलैंड और सैफायर फूड्स इंडिया इस अवधि में बाजार के सबसे कमजोर प्रदर्शन करने वाले शेयरों में शामिल रहे हैं।
1. लार्सन एंड टुब्रो (L&T)
इंजीनियरिंग और इंफ्रास्ट्रक्चर क्षेत्र की दिग्गज कंपनी लार्सन एंड टुब्रो के शेयर इस महीने सबसे ज्यादा प्रभावित हुए हैं। पश्चिम एशिया में कंपनी के कारोबार से जुड़े जोखिमों को लेकर निवेशकों की चिंता के कारण शेयर में भारी गिरावट आई है। मार्च में अब तक कंपनी का शेयर लगभग 20 प्रतिशत टूट चुका है, जो मार्च 2020 के बाद इसका सबसे खराब मासिक प्रदर्शन माना जा रहा है। इस गिरावट से कंपनी के बाजार पूंजीकरण में 1.1 लाख करोड़ रुपये से अधिक की कमी आ चुकी है।
देश के सबसे बड़े निजी क्षेत्र के बैंक एचडीएफसी बैंक के शेयर भी मार्च में दबाव में रहे हैं। बैंक का शेयर इस महीने अब तक लगभग 8 प्रतिशत गिर चुका है और यह जनवरी 2024 के बाद इसका सबसे कमजोर मंथली प्रदर्शन हो सकता है। वर्ष 2026 में अब तक बैंक के शेयर लगातार तीन महीनों से गिर रहे हैं, जो जुलाई से अक्टूबर 2023 के बाद सबसे लंबी गिरावट का दौर है। इस महीने की गिरावट से बैंक के बाजार पूंजीकरण में 1.1 लाख करोड़ रुपये से अधिक की कमी आई है।
3. आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank)
आईसीआईसीआई बैंक के शेयरों में भी मार्च के दौरान करीब 9 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है। यह नवंबर 2021 के बाद बैंक के लिए सबसे खराब मासिक प्रदर्शन की ओर संकेत करता है। इस महीने अब तक शेयर केवल एक कारोबारी सत्र में ही बढ़त के साथ बंद हुआ है। इस गिरावट के कारण कंपनी के बाजार पूंजीकरण में लगभग 90,000 करोड़ रुपये की कमी आ चुकी है।
4. अशोक लीलैंड (Ashok Leyland)
कमर्शियल वाहन निर्माता अशोक लेलैंड के शेयरों ने मार्च में अपनी साल की शुरुआत में हुई पूरी बढ़त गंवा दी है। जनवरी और फरवरी में कंपनी का शेयर कुल मिलाकर करीब 18 प्रतिशत बढ़ा था, लेकिन मार्च में अब तक यह लगभग 20 प्रतिशत गिर चुका है। इस गिरावट के चलते कंपनी का बाजार पूंजीकरण 1 लाख करोड़ रुपये के स्तर से नीचे आ गया है।
5. सैफायर फूड्स इंडिया (Sapphire Foods0
रेस्टोरेंट चेन ऑपरेटर सैफायर फूड्स इंडिया इस महीने निफ्टी 500 इंडेक्स में सबसे कमजोर प्रदर्शन करने वाला शेयर बनकर उभरा है। मार्च में अब तक इसका शेयर करीब 21 प्रतिशत गिर चुका है। इस गिरावट के साथ कंपनी का इस साल का कुल नुकसान लगभग 38 प्रतिशत तक पहुंच गया है। फिलहाल यह शेयर अपने स्प्लिट-एडजस्टेड आईपीओ मूल्य 236 रुपये से करीब 31 प्रतिशत नीचे कारोबार कर रहा है।
डिस्क्लेमरः Moneycontrol पर एक्सपर्ट्स/ब्रोकरेज फर्म्स की ओर से दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह उनके अपने होते हैं, न कि वेबसाइट और उसके मैनेजमेंट के। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई भी निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।