Get App

War Impact: युद्ध छिड़ते ही ये 5 शेयर हुए धराशायी, 21% तक टूटा भाव, देखिए पूरी लिस्ट

War Impact: पश्चिम एशिया में ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ते सैन्य तनाव का असर भारतीय शेयर बाजार पर भी साफ दिखाई दे रहा है। मार्च महीने में कई बड़ी कंपनियों के शेयरों में तेज गिरावट दर्ज की गई है, जिससे उनके बाजार पूंजीकरण में अरबों रुपये की कमी आई है। लार्सन एंड टुब्रो, HDFC बैंक, ICICI बैंक, अशोक लीलैंड और सैफायर फूड्स में खासतौर पर गिरावट देखी गई है

Edited By: Vikrant singhअपडेटेड Mar 13, 2026 पर 7:01 PM
War Impact: युद्ध छिड़ते ही ये 5 शेयर हुए धराशायी, 21% तक टूटा भाव, देखिए पूरी लिस्ट
War Impact: लार्सन एंड टुब्रो (L&T) के शेयर मार्च में अब तक लगभग 20 प्रतिशत टूट चुका है

War Impact: पश्चिम एशिया में ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ते सैन्य तनाव का असर भारतीय शेयर बाजार पर भी साफ दिखाई दे रहा है। मार्च महीने में कई बड़ी कंपनियों के शेयरों में तेज गिरावट दर्ज की गई है, जिससे उनके बाजार पूंजीकरण में अरबों रुपये की कमी आई है। लार्सन एंड टुब्रो, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, अशोक लेलैंड और सैफायर फूड्स इंडिया इस अवधि में बाजार के सबसे कमजोर प्रदर्शन करने वाले शेयरों में शामिल रहे हैं।

1. लार्सन एंड टुब्रो (L&T)

इंजीनियरिंग और इंफ्रास्ट्रक्चर क्षेत्र की दिग्गज कंपनी लार्सन एंड टुब्रो के शेयर इस महीने सबसे ज्यादा प्रभावित हुए हैं। पश्चिम एशिया में कंपनी के कारोबार से जुड़े जोखिमों को लेकर निवेशकों की चिंता के कारण शेयर में भारी गिरावट आई है। मार्च में अब तक कंपनी का शेयर लगभग 20 प्रतिशत टूट चुका है, जो मार्च 2020 के बाद इसका सबसे खराब मासिक प्रदर्शन माना जा रहा है। इस गिरावट से कंपनी के बाजार पूंजीकरण में 1.1 लाख करोड़ रुपये से अधिक की कमी आ चुकी है।

2. एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank)

देश के सबसे बड़े निजी क्षेत्र के बैंक एचडीएफसी बैंक के शेयर भी मार्च में दबाव में रहे हैं। बैंक का शेयर इस महीने अब तक लगभग 8 प्रतिशत गिर चुका है और यह जनवरी 2024 के बाद इसका सबसे कमजोर मंथली प्रदर्शन हो सकता है। वर्ष 2026 में अब तक बैंक के शेयर लगातार तीन महीनों से गिर रहे हैं, जो जुलाई से अक्टूबर 2023 के बाद सबसे लंबी गिरावट का दौर है। इस महीने की गिरावट से बैंक के बाजार पूंजीकरण में 1.1 लाख करोड़ रुपये से अधिक की कमी आई है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें