52-week high Stocks: आज 17 दिसंबर को नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर 122 शेयरों ने अपने 52-वीक हाई को छू लिया। हालांकि, BSE सेंसेक्स और निफ्टी 50 में आज बड़ी गिरावट देखी गई। सेंसेक्स 1.30 फीसदी की गिरावट के साथ 80,684.45 के लेवल पर बंद हुआ है। वहीं, निफ्टी 50 में भी करीब इतनी ही गिरावट देखी गई और यह 24,336 पर आ गया है। वोलैटिलिटी इंडेक्स इंडिया VIX 6.21 फीसदी बढ़कर 14.91 पर पहुंच गया। यहां तीन ऐसे शेयरों के बारे में बताया गया है, जिन्होंने 17 दिसंबर 2024 को अपने नए 52-वीक हाई को छू लिया।
