आरती ड्रग्स लिमिटेड (Aarti Drugs) ने आज 26 अगस्त को शेयर बायबैक का ऐलान किया है। कंपनी 60 करोड़ रुपये तक के इक्विटी शेयरों को बायबैक करेगी। इस खबर के बाद कंपनी के शेयरों में आज जमकर खरीदारी देखी गई और यह स्टॉक BSE पर 12 फीसदी तक उछल गया। यह 14 सितंबर 2023 के बाद से एक दिन में सबसे बड़ी उछाल है। कंपनी के शेयर 7.57 फीसदी की बढ़त के साथ आज 606.35 रुपये के भाव पर बंद हुए हैं। वहीं, इंट्राडे में स्टॉक ने 632.10 रुपये के अपने 52-वीक हाई को छू लिया। आज की तेजी के साथ कंपनी का मार्केट कैप बढ़कर 5574 करोड़ रुपये हो गया। स्टॉक का 52-वीक लो 430 रुपये है।
