Iran-US War Update: ईरान ने अमेरिका के साथ जारी युद्ध को खत्म करने और बातचीत को दोबारा शुरू करने के लिए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सामने अपनी तीन प्रमुख शर्तें सामने रखी हैं। ईरान के शीर्ष सुरक्षा अधिकारी मोहसेन रेजाई के मुताबिक, ये शर्तें कतर के मध्यस्थों के जरिए अमेरिकी प्रशासन तक पहुंचाई जा चुकी हैं। अब तेहरान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के जवाब का इंतजार कर रहा है। ईरान ने बातचीत का संदेश ऐसे समय दिया है जब अमेरिकी डिपार्टमेंट ऑफ स्टेट के कॉन्सुलर अफेयर्स ने मिडिल ईस्ट के लिए एक डिटेल्स सिक्योरिटी अलर्ट जारी किया है। इसमें इस एरिया में मौजूद अमेरिकी नागरिकों से कहा गया है कि वे सुरक्षा की जटिल स्थितियों और अचानक तनाव बढ़ने की आशंका को देखते हुए ज्यादा सतर्क रहें।
