आरती इंडस्ट्रीज (Aarti Industries) के शेयरों में आज बुधवार को 8.3 फीसदी तक की गिरावट देखी गई। इस समय यह स्टॉक NSE पर 7.52 फीसदी घटकर 515.25 रुपये प्रति शेयर के भाव पर ट्रेड कर रहा है। दरअसल, मार्च तिमाही में कमजोर नतीजों के बाद एनालिस्ट्स ने निवेशकों को इस स्टॉक को लेकर सतर्क रहने की सलाह दी है। इसके चलते आज कंपनी के शेयरों में बिकवाली हो रही है। बता दें कि पिछले 6 महीने में कंपनी के शेयरों में 27 फीसदी की गिरावट आ चुकी है।
