Aavas Financiers: आवास फाइनेंसर्स लिमिटेड में बड़ी हिस्सेदारी बिक्री की तैयारी है, जिसे पहले AU हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड के नाम से जाना जाता था। यह हिस्सेदारी बिक्री, केदारा कैपिटल और पार्टनर्स ग्रुप की ओर से की जा सकती है। इन दोनों ने करीब 8 साल पहले इस कंपनी का संयुक्त रूप से अधिग्रहण किया था। लेकिन अब वे इसमें अपनी पूरी हिस्सेदारी बेचकर कंपनी से बाहर निकलने पर विचार कर रहे हैं। इस मामले से वाकिफ 4 लोगों ने मनीकंट्रोल को यह जानकारी दी।
