Get App

AB Capital Share price: ब्रोकरेज के बुलिश रिपोर्ट से झुमा शेयर, लगाया 5% का छलांग

ब्रोकरेज फर्म मैक्वेरी का कहना है कि शेयर में हाल का करेक्शन खरीदारी का मौका है। अनसिक्योर्ड पर्सनल लोन में डिमांड बढ़ रही है। रेट कटौती की शुरुआत से मार्जिन में सुधार संभव है। ROA में रिकवरी से भी फायदा होगा। पर्सनल लोन में गिरावट के बावजूद लोन ग्रोथ मजबूत है

MoneyControl Newsअपडेटेड Mar 21, 2025 पर 3:29 PM
AB Capital Share price: ब्रोकरेज के बुलिश रिपोर्ट से झुमा शेयर, लगाया 5% का छलांग
ब्रोकरेज फर्म मैक्वेरी ने "आउटपरफॉर्म" रेटिंग देते हुए इसके लिए 260 रुपये का टारगेट प्राइस सेट किया है, जो मौजूदा भाव से 56 फीसदी अपसाइड दर्शाता है

AB Capital Share price:  ब्रोकरेज फर्म के बुलिश रिपोर्ट के बाद एबी कैपिटल (Aditya Birla Capital) के शेयरों में आज 21 मार्च को जोरदार तेजी देखने को मिली। शेयर इंट्राडे में 5 फीसदी से ज्यादा की छलांग लगाता नजर आया। दरअसल इस शेयर को ब्रोकरेज फर्म मैक्वेरी ने "आउटपरफॉर्म" रेटिंग देते हुए इसके लिए 260 रुपये का टारगेट प्राइस सेट किया है, जो मौजूदा भाव से 56 फीसदी अपसाइड दर्शाता है। वहीं जेफरीज ने भी शेयर को "बाय" रेटिंग दी है।

ब्रोकरेज फर्म मैक्वेरी का कहना है कि शेयर में हाल का करेक्शन खरीदारी का मौका है। अनसिक्योर्ड पर्सनल लोन में डिमांड बढ़ रही है। रेट कटौती की शुरुआत से मार्जिन में सुधार संभव है। ROA में रिकवरी से भी फायदा होगा। पर्सनल लोन में गिरावट के बावजूद लोन ग्रोथ मजबूत है। लोन ग्रोथ 20% संभव, आगे और बढ़ने की उम्मीद है। वैल्युएशन आकर्षक, FY27E P/BV के 0.9x पर है। क्रेडिट कॉस्ट में कमी से ROA में सुधार होगा।

जेफरीज का कहना है कि शिखर से 31% गिरने के बाद वैल्युएशन आकर्षक हुए है। सुस्त लोन ग्रोथ, मार्जिन में दबाव से शिखर से शेयर टूटा है। अनसिक्योर्ड लोन में स्ट्रेस कम होने की उम्मीद है। FY26 में लोन ग्रोथ में स्थिरता, मार्जिन से सपोर्ट मिलेगा।  यहीं वजह है कि जेफरीज ने स्टॉक को Buy रेटिंग दी है और शेयर के लिए 248 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है।

शेयर की चाल पर नजर डालें तो एनएसई पर शेयर 5.08 फीसदी की बढ़त के साथ 185.75 रुपये के आसपास कामकाज कर रहा है। शेयर का डे हाई 186.41 रुपये पर है जबकि डे लो 177.46 रुपये पर है। स्टॉक का 52 वीक हाई 246.90 रुपये पर है। जबकि 52वीक लो 149.01 रुपये पर है। 20 मार्च को इस शेयर की क्लोजिंग 176.78 रुपये पर हुई थी जबकि आज यह 178.70 रुपये पर खुला था।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें