Abans Holding IPO listing Today: अबांस ग्रुप की फाइनेंशियल सर्विस देने वाली कंपनी अबांस होल्डिंग (Abans Holding) के शेयरों की लिस्टिंग आज पॉजिटिव हुई है। Abans Holding के शेयर BSE पर इश्यू प्राइस के मुकाबले मामूली बढ़त के साथ 273 रुपए पर लिस्ट हुए हैं। वहीं NSE पर Abans Holding के शेयरों की लिस्टिं 273 रुपए के भाव पर ही हुई है। कंपनी का इश्यू प्राइस 270 रुपए था। Abans Holding के इश्यू का सब्सक्रिप्शन बहुत अच्छा नहीं था। कंपनी का इश्यू तीन दिनों में सिर्फ 1.28 गुना ही भर पाया था। कंपनी ने 345.6 करोड़ रुपए का इश्यू जारी किया था। इसमें से 102.60 करोड़ रुपए का फ्रेश इश्यू जारी किया गया था। जबकि 243 करोड़ रुपए के शेयर ऑफर फॉर सेल में बेचे गए थे। कंपनी के प्रमोटर अभिषेक बंसल ने यह हिस्सेदारी बेची थी।
Abans Holdings IPO में खुदरा निवेशकों का नहीं दिखा क्रेज
अबांस होल्डिंग्स का 346 करोड़ रुपये का आईपीओ 12-15 दिसंबर 2022 के बीच सब्सक्रिप्शन के लिए खुला था। इस इश्यू के लिए 256-270 रुपये का प्राइस बैंड और 55 शेयरों का लॉट साइज फिक्स था। इस इश्यू को लेकर खुदरा निवेशकों का क्रेज नहीं दिखा और उनका इश्यू महज 0.40 गुना सब्सक्राइब हुआ। क्वालिफाईड इंस्टीट्यूशनल बॉयर्स (QIB) का हिस्सा 4.10 गुना और नॉन-इंस्टीट्यूशनल इंवेस्टर्स का हिस्सा 1.48 गुना सब्सक्राइब हुआ था। ओवरऑल यह इश्यू 1.10 गुना सब्सक्राइब हुआ।
Abans Holdings के बारे में डिटेल्स
अबांस ग्रुप की एनबीएफसी इकाई अबांस होल्डिंग एनबीएफसी सर्विसेज, प्राइवेट क्लाइंट स्टॉक ब्रोकिंग, डिपॉजिटरी के साथ-साथ इक्विटीज, कमोडिटीज और फॉरेन एक्सचेंज में इंस्टीट्यूशनल ट्रेडिंग जैसी सर्विसेज मुहैया कराती है। यह सिर्फ भारत में ही नहीं वैश्विक स्तर पर सेवाएं देती है। इसके अलावा यह कॉरपोरेट्स, इंस्टीट्यूशनल और हाई नेट वर्थ क्लाइंट्स को एसेट मैनेजमेंट, इंवेस्टमेंट एडवायजरी और वेल्थ मैनेजमेंट सर्विसेज भी उपलब्ध कराती है।
इसका कारोबार भारत के साथ-साथ हॉन्ग कांग, यूके, यूएई, चीन और मॉरीशस में फैला हुआ है। वित्त वर्ष 2021-22 में सालाना आधार पर कंपनी का मुनाफा 35 फीसदी बढ़ा लेकिन रेवेन्यू 52 फीसदी गिरकर 638.63 करोड़ रुपये रह गया। चालू वित्त वर्ष 2022-23 के शुरुआती पांच महीने अप्रैल-अगस्त 2022 में कंपनी को 29.7 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ और 285 करोड़ रुपये का रेवेन्यू हासिल हुआ।