ABH Healthcare IPO Listing: हॉस्पिटल सर्विसेज मुहैया कराने वाली एबीएच हेल्थकेयर के शेयरों की आज NSE SME पर डिस्काउंट एंट्री हुई। इसके आईपीओ को निवेशकों का मिला-जुला रिस्पांस मिला था और हर कैटेगरी का हिस्सा पूरा भर भी नहीं पाया था। ओवरऑल इसे 1.44 गुना बोली मिली थी। आईपीओ के तहत ₹102 के भाव पर शेयर जारी हुए हैं। आज NSE SME पर इसकी ₹99.00 पर एंट्री हुई है यानी कि आईपीओ निवेशकों को कोई लिस्टिंग गेन नहीं मिला बल्कि लिस्टिंग पर करीब 3% पूंजी ही घट गई। आईपीओ निवेशकों को और झटका तब लगा, जब शेयर और नीचे आए। टूटकर यह ₹94.05 (ABH Healthcare Share Price) के लोअर सर्किट पर आ गया और इसी पर बंद हुआ यानी कि पहले कारोबारी दिन की समाप्ति पर आईपीओ निवेशक 7.79% घाटे में हैं।
