Top F&O Calls: बाजार में सेंसेक्स और निफ्टी नीचे से रिकवर होकर फ्लैट कारोबार कारोबार करते नजर आये। निफ्टी में कोटक महिंद्रा बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, इंफोसिस, भारती एयरटेल के शेयर गिरावट के साथ कारोबार करते हुए लाल निशान में नजर आये। निफ्टी में एचडीएफसी बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज, बजाज ऑटो और टेक महिंद्रा के शेयर बढ़त के साथ हरे निशान में कारोबार करते नजर आये। एफएंडओ की बात करें तो एलएंडटी टेक सर्विसेस, बजाज ऑटो, ओबेरॉय रियल्टी, आयशर मोटर्स, टाटा पावर और विप्रो के शेयर बढ़त के साथ हरे निशान में कारोबार करते हुए दिखाई दिये। इस बीच आज JM Financial Services की सोनी पटनायक ने हमारे सहयोगी चैनल सीएनबीसी-आवाज़ के फ्यूचर एक्सप्रेस में शानदार एफएंडओ कॉल्स बताये। उन्होंने इस दौरान कमाई के लिए एक सस्ता ऑप्शन भी सुझाया। जानते हैं उनके दमदार कॉल्स-
Nifty 50 Update: निफ्टी और बैंक निफ्टी पर राइटर्स की रेंज
आज दोपहर के दौरान NIFTY पर सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 24800, 24900 और 25000 के लेवल्स पर एक्टिव दिखाई दिये। जबकि निफ्टी में सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 24700, 24600 और 24500 के स्तरों पर एक्टिव दिखाई दिये। वहीं बैंक निफ्टी की बात करें तो निफ्टी बैंक में सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 51800, 51900 और 52000 के स्तर पर एक्टिव दिखाई दिये। वहीं NIFTY BANK में सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 51700, 51600 और 51500 के स्तर पर नजर आये।
JM Financial Services की सोनी पटनायक के शानदार एफएंडओ कॉल्स
Info Edge Future : बेचें - 8020 रुपये, टारगेट - 7900 रुपये, स्टॉपलॉस - 8150 रुपये
Jubilant Food Future : खरीदें - 629 रुपये, टारगेट - 645/650 रुपये, स्टॉपलॉस - 620 रुपये
Alkem Laboratories Future : खरीदें - 6220 रुपये, टारगेट - 6350 रुपये, स्टॉपलॉस - 6140 रुपये
आज के लिए सस्ता ऑप्शन बताते हुए JM Financial Services की सोनी पटनायक ने कहा कि उन्होंने ACC पर दांव लगाया है। उन्होंने कहा कि ACC की अगस्त की एक्सपायरी वाली 2340 के स्ट्राइक वाली पुट खरीदने की सलाह दी। सोनी पटनायक ने कहा कि इसमें 31 रुपये के स्तर के आस-पास खरीदारी करें। इसमें 45/53 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। हालांकि उन्होंने इसमें 22 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस लगाने की सलाह भी दी।
(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)