इन दोनों स्टॉक्स में दिख सकता है 50 रुपये का उछाल, डीलर्स ने अपने क्लाइंट्स से कराई बंपर बाईंग

ACC पर डीलिंग रूम्स के सूत्रों के हवाले से सीएनबीसी-आवाज़ के यतिन मोता ने कहा कि आज डीलर्स ने एसीसी स्टॉक पर दांव लगाया। डीलर्स की इस स्टॉक पर BTST यानी कि आज खरीदने और कल बेचने की सलाह है। HNIs ने शेयर में खरीदारी की है। डीलर्स का मानना है कि ये शेयर 40-50 रुपये तक उछल सकता है

अपडेटेड Aug 18, 2023 पर 4:52 PM
Story continues below Advertisement
PVR Inox पर डीलर्स ने अपने क्लाइंट्स से खरीदारी करवाई है। उनका कहना है कि इस मल्टीप्लेक्स शेयर में 50-70 रुपये की पोजीशनल तेजी नजर आ सकती है
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    Dealing Room Check: बाजार में लगातार दूसरे दिन कमजोरी देखने को मिली। निफ्टी 19 हजार 300 के नीचे फिसल गया। इंफोसिस, TCS और HDFC बैंक जैसे दिग्गजों ने दबाव बनाया। निफ्टी बैंक में गिरावट कम नजर आई। 2 दिनों की तेजी के बाद मिडकैप इंडेक्स चौथाई परसेंट से ज्यादा गिरा। मेटल और FMCG को छोड़ तमाम सेक्टर्स में बिकवाली का खासा दबाव देखने को मिला। निफ्टी IT इंडेक्स डेढ़ परसेंट फिसला। सरकारी कंपनियों और फार्मा में भी मुनाफावसूली देखने को मिली। GMM Pfaudler में प्रोमोटर Pfaudler INC ने आज बल्क डील के जरिए 13.5% हिस्सा बेचा। डील के बाद शेयर में निचले स्तर से 10% की शानदार रिकवरी देखने को मिली। इस बीच आज डीलिंग रूम्स में सीमेंट और मल्टीप्लेक्स स्टॉक में डीलर्स ने दांव लगाया। डीलर्स ने एसीसी और पीवीआर-आयनॉक्स के शेयर में खरीदारी करने की राय अपने क्लाइंट्स को दी।

    ACC

    सीएनबीसी-आवाज़ के यतिन मोता ने पड़ताल करके डीलिंग रूम्स के सूत्रों के हवाले से कहा कि आज डीलर्स ने पहले स्टॉक के रूप में सीमेंट स्टॉक पर दांव लगाया। डीलर्स ने एसीसी के शेयर में खरीदारी करवाई है। डीलर्स की इस स्टॉक पर BTST यानी कि आज खरीदने और कल बेचने की सलाह है। शेयर में नई खरीदारी हुई है। इसका ओपन इंटरेस्ट 4% बढ़ा है। HNIs ने शेयर में खरीदारी की है। डीलर्स का मानना है कि ये शेयर 40-50 रुपये तक चल सकता है।

    Jio Financial Listing: ग्रे मार्केट से मिल रहे संकेत, 325-350 रुपये के बीच हो सकती है जियो फाइनेंशियल की लिस्टिंग


    PVR Inox

    दूसरे स्टॉक के रूप में डीलर्स ने आज मल्टीप्लेक्स स्टॉक में दांव लगाया है। डीलर्स ने पीवीआर-आयनॉक्स के शेयर में अपने क्लाइंट्स से खरीदारी करवाई है। उनका कहना है कि घरेलू फंड्स ने शेयर में खरीदारी की है। इस शेयर में अगस्त सीरीज में नई खरीदारी हुई है। डीलर्स के मुताबिक शेयर में 50-70 रुपये की पोजीशनल तेजी संभव है।

    डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)

     

     

     

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।