दिग्गज इनवेस्टर वॉरेन बफे ने शेयर बाजार में गिरावट के बारे में कही यह बड़ी बात

Warren Buffett ने हमेशा लंबी अवधि के निवेश पर जोर दिया है। उन्होंने फिर से कहा है कि अगर लोग शेयरों को लंबे समय तक अपने पास रख नहीं सकते हैं तो उन्हें (शेयर) नहीं खरीदने चाहिए

अपडेटेड Jun 09, 2022 पर 6:27 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
बफे निवेश के लिए कंपनियों को सेलेक्ट करने के लिए तीन नियमों की मदद लेते हैं।

दुनिया के दिग्गज निवेशक वॉरेन बफे (warren Buffett) की बात इनवेस्टर्स ध्यान से सुनते हैं। इसकी बड़ी वजह यह है कि उन्हें स्टॉक मार्केट का बहुत ज्यादा अनुभव है। उन्होंने शेयरों में निवेश से अकूत दौलत कमाई है। उन्होंने इनवेस्टर्स को शेयरों में 50 फीसदी तक की गिरावट के लिए तैयार रहने को कहा है।

वॉरेन बफे की तरफ से शेयर एक वीडियो में इनवेस्टर्स से कहा गया है कि उन्हें शेयरों में 50 फीसदी गिरावट के लिए तैयार रहना चाहिए। इंस्टाग्राम पर Warren Buffett Videos हैंडल से इसे शेयर किया गया है। उन्होंने वीडियो में कहा है, "बर्कशायर की हिस्ट्री में ऐसा तीन बार हुआ है कि जब स्टॉक मार्केट 50 फीसदी गिरा है। अगर आपने उधार के पैसे से शेयरों में इनवेस्ट किया है तो आप बर्बाद हो सकते हैं।"

यह भी पढ़ें : LIC का शेयर नए लो पर पहुंचा, लिस्टिंग के बाद 25% घट गया मार्केट कैप


उन्होंने कहा है कि जब बर्कशायर (Berkshire) का शेयर गिरा था, तब कंपनी के साथ कुछ भी खराब नहीं था। उन्होंने कहा कि निवेशक का दिमाग सही होना चाहिए। अगर ऐसा नहीं है तो उनकी जिंदगी गलत टाइम पर शेयर खरीदते और बेचते बीत जाएगी। इनवेस्टर्स को ऐसा लगता है कि कीमतों में उतार-चढ़ाव है तो उन्हें कुछ करना चाहिए या वे दूसरों की सलाह पर फैसले लेते हैं।

इस दिग्गज इनवेस्टर का मानना है कि अगर लोग शेयरों को लंबे समय तक अपने पास रख नहीं सकते हैं तो उन्हें नहीं खरीदने चाहिए। उन्होंने कहा कि जिस तरह आप अपने फॉर्म (खेत) को लंबे समय तक अपने पास रखते हैं, उसी तरह शेयरों को रखने के लिए आपको फाइनेंशियल और साइकोलॉजिकल तैयारी की जरूरत होती है।

बफे ने 2020 में सीएनबीसी को एक इंटरव्यू में कहा था कि लोगों को उन्हीं कंपनियों में इनवेस्ट करना चाहिए, जिसे वे समझते हैं। उन्हें इस बात का भरोसा होना चाहिए की कंपनी के शेयर लंबी अवधि में मुनाफा देंगे। उन्होंने कहा कि कोई यह सोचकर खेत नहीं खरीदता कि अगले साल बारिश होगी या नहीं।

बफे निवेश के लिए कंपनियों को सेलेक्ट करने के लिए तीन नियमों की मदद लेते हैं। उन्होंने 2019 में बर्कशायर के शेयरहोल्डर्स को बताया था, "पहला, कंपनी को अपने बिजनेस में लगाई गई पूंजी पर अच्छी इनकम होनी चाहिए। दूसरा, कपनी ईमानदार और योग्य मैनेजरों के हाथ में होनी चाहिए। आखिर में कंपनी के शेयर सही प्राइस पर होने चाहिए।"

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।