Get App

ACI Infocom: ओपन ऑफर के बाद एविएशन बिजनेस में उतरने की तैयारी, ₹50 करोड़ का प्रेफरेंशियल इश्यू प्रस्तावित

ACI Infocom ओपन ऑफर के बाद एविएशन और एयरोस्पेस बिजनेस में उतरने की तैयारी कर रही है। कंपनी ₹50 करोड़ के प्रेफरेंशियल इश्यू का प्रस्ताव भी लाई है। ड्रोन, एयर टैक्सी, एयरपोर्ट और MRO जैसे कारोबार में एंट्री की योजना है। जानिए डिटेल।

Edited By: Suneel Kumarअपडेटेड Aug 25, 2026 पर 6:37 PM
ACI Infocom: ओपन ऑफर के बाद एविएशन बिजनेस में उतरने की तैयारी, ₹50 करोड़ का प्रेफरेंशियल इश्यू प्रस्तावित
ACI Infocom एयरोस्पेस टेक्नोलॉजी में भी काम करने की योजना बना रही है।

ACI Infocom: ACI इन्फोकॉम लिमिटेड अपने बिजनेस का फोकस बदलने की तैयारी कर रही है। BSE-लिस्टेड कंपनी अब एविएशन और एयरोस्पेस सेक्टर में बड़े मौके तलाशना चाहती है। इसके लिए कंपनी ने अपने ऑब्जेक्ट्स क्लॉज में बड़े बदलाव का प्रस्ताव रखा है।

यह बदलाव प्रस्तावित ओपन ऑफर, नए प्रमोटर ग्रुप के आने और प्रेफरेंशियल इश्यू के साथ जुड़ा है। हालांकि, पूरा प्लान शेयरहोल्डर्स की मंजूरी और जरूरी रेगुलेटरी अप्रूवल पर निर्भर करेगा।

SEBI के नियमों के तहत ओपन ऑफर

प्रस्तावित खरीदार संजय नटवरलाल मांडविया और रूपल संजय मांडविया ने SEBI के नियमों के तहत कंपनी के लिए ओपन ऑफर पेश किया है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें