ACME Solar Holdings Share Price: एसीएमई सोलर होल्डिंग्स के शेयरों ने आज निचले स्तर से जोरदार वापसी की। कुछ दिन पहले यह रिकॉर्ड निचले स्तर पर था और आज भी यह रेड जोन में था, लेकिन जब कंपनी ने दोपहर बाद एक्सचेंज फाइलिंग में एक बड़ा खुलासा किया, इसके शेयर रॉकेट बन गए। दिन के निचले स्तर (231.25 रुपये) से 6.70 फीसदी रिकवर होकर यह 246.75 रुपये के भाव तक पहुंच गया। इस तेजी का कुछ निवेशकों ने फायदा उठाया जिससे भाव कुछ नरम पड़े लेकिन अब भी यह काफी मजबूत स्थिति में है। दिन के आखिरी में बीएसई पर यह 1.31 फीसदी की बढ़त के साथ 239.75 रुपये के भाव पर बंद हुआ है।
