Get App

Acme Solar Share Price: इस साल 20% चढ़ा स्टॉक, एचएसबीसी ने दी खरीदने की सलाह

एचएसबीसी ने कहा है कि FY26-FY28 के दौरान एक्मे सोलर के EBITDA का कंपाउंडेड एनुअल ग्रोथ रेट (CAGR) 72 फीसदी रह सकता है। अगले दो से तीन साल में कंपनी की कुल उत्पादन क्षमता बढ़ाकर करीब 2.7 गुना हो जाने की संभावना है

MoneyControl Newsअपडेटेड Apr 14, 2026 पर 6:34 PM
Acme Solar Share Price: इस साल 20% चढ़ा स्टॉक, एचएसबीसी ने दी खरीदने की सलाह
13 अप्रैल को एक्मे सोलर का शेयर 5.68 फीसदी चढ़कर 283.90 रुपये पर बंद हुआ।

ब्रोकरेज फर्म एचएसबीसी ने एक्मे सोलर के शेयरों को खरीदने की सलाह दी है। इससे 13 अप्रैल को रिन्यूएबल एनर्जी कंपनी के शेयरों में तेजी आई। शेयर 5.68 फीसदी चढ़कर 283.90 रुपये पर बंद हुआ। एक समय तो शेयर का भाव 289.15 रुपये पर पहुंच गया था। एचएसबीसी ने इस शेयर के लिए 350 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है।

तेजी से बढ़ने वाली रिन्यूएबल एनर्जी कंपनी

एचएसबीसी ने कहा है कि FY26-FY28 के दौरान एक्मे सोलर के EBITDA का कंपाउंडेड एनुअल ग्रोथ रेट (CAGR) 72 फीसदी रह सकता है। ब्रोकरेज फर्म ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि ACME Solar Holdings तेजी से बढ़ती रिन्यूएबल एनर्जी कंपनी है। इसका ऑपरेशन पूरी तरह से इंटिग्रेटेड है, जिसमें इंजीनियरिंग, प्रोक्योरमेंट और कंस्ट्रक्शन शामिल हैं। अभी कंपनी की बिजली उत्पादन क्षमता करीब 3 GW है।

 उत्पादन क्षमता 2.7 गुना हो जाने की उम्मीद

सब समाचार

+ और भी पढ़ें