Ahluwalia Contracts Share Price: इस हफ्ते बाजार की शुरुआत सोमवार की बजाय मंगलवार को होगी। आज सोमवार 14 अप्रैल को बाबासाहेब आंबेडकर जयंती के निमित्त भारतीय शेयर बाजार बंद हैं। इसलिए जब मंगलवार, 15 अप्रैल को बाजार खुलेंगे तो बाजार में अहलूवालिया कॉन्ट्रैक्ट्स लिमिटेड (Ahluwalia Contracts Ltd.) के शेयरों पर सबकी नजर रहेगी। इसकी वजह ये है कि कंपनी ने ऐलान किया है कि उसे मुंबई स्थित रियल एस्टेट डेवलपर गोदरेज प्रॉपर्टीज लिमिटेड (Godrej Properties Ltd) से ऑर्डर मिला है।
