सीएनबीसी-आवाज़ के कमाई का अड्डा में एक खास सेगमेंट और क्या चल रहा है। इसमें ऐसे शेयर पर नजर रहती है जिसमें एक्शन है। उसके बाद उन खबरों पर बाजार पर क्या रिएक्शन है। आज बाजार में दो शेयरों में एक्शन देखने को मिला। पीवीआर और टेक महिंद्रा पर दिन भर बाजार की नजरें रहीं। पीवीआर पर कोटक सिक्योरिटीज की रिपोर्ट आने के बाद स्टॉक में एक्शन नजर आया। कोविड के बाद दर्शकों के फिल्मों के प्रति बदलते नजरिये के बारे में भी रिपोर्ट में बताया गया। वहीं टेक महिंद्रा के एनालिस्ट की अगले महीने होने वाली मीटिंग के बारे में कयास लगाये जा रहे हैं कि उसी दिन कंपनी को नया सीईओ मिल सकता है। ये इंडस्ट्री में सबसे ज्यादा डिविडेंड देने वाली कंपनी है।
