Get App

Active Infrastructures IPO Listing: फ्लैट एंट्री के बाद चढ़ने की कोशिश, खुदरा निवेशकों का हिस्सा नहीं भरा था पूरा

Active Infrastructures IPO Listing: एक्टिव इंफ्रास्ट्रक्चर्स सिविल कंस्ट्रक्शन कंपनी है जो सड़कें, पुल, वाटर सप्लाई सिस्टम्स और सिंचाई से जुड़े प्रोजेक्ट्स पर काम करती है। इनके अलावा यह ऑफिस कॉम्प्लेक्सेज, रिटेल सेंटर्स, एग्जीबिशन हाल्स, और एडुकेशन इंस्टीट्यूशंस पर भी काम करती है। इसके आईपीओ के तहत सिर्फ नए शेयर जारी हुए हैं। चेक करें कंपनी की कारोबारी सेहत कैसी है और आईपीओ के जरिए जुटाए गए पैसों का इस्तेमाल कंपनी कैसे करेगी?

Edited By: Moneycontrol Hindi Newsअपडेटेड Mar 28, 2025 पर 3:46 PM
Active Infrastructures IPO Listing: फ्लैट एंट्री के बाद चढ़ने की कोशिश, खुदरा निवेशकों का हिस्सा नहीं भरा था पूरा
Active Infrastructures IPO Listing: एक्टिव इंफ्रास्ट्रक्चर्स का ₹77.83 करोड़ का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 21-25 मार्च तक खुला था। आज इसके शेयरों की लिस्टिंग हुई है।

Active Infrastructures IPO Listing: सिविल कंस्ट्रक्शन कंपनी एक्टिव इंफ्रास्ट्रक्चर्स के शेयरों की आज NSE SME पर फीकी एंट्री हुई। इसके आईपीओ की बात करें तो खुदरा निवेशकों ने भी खास दिलचस्पी नहीं दिखाई थी और उनके लिए आरक्षित हिस्से के आधे से थोड़ा अधिक ही सब्सक्राइब हो पाया था। आईपीओ के तहत 181 रुपये के भाव पर शेयर जारी हुए हैं और इसी पर लिस्ट भी हुआ है यानी कि आईपीओ निवेशकों को कोई लिस्टिंग गेन नहीं मिला। लिस्टिंग के बाद यह 181.40 रुपये तक ऊपर गया लेकिन फिर टूटकर 171.95 रुपये पर आ गया। दिन के आखिरी में यह 175.60 रुपये (Active Infrastructures Share Price) पर बंद हुआ है यानी कि पहले कारोबारी दिन की समाप्ति पर आईपीओ निवेशक 2.98 फीसदी घाटे में हैं।

Active Infrastructures IPO के पैसे कैसे होंगे खर्च

एक्टिव इंफ्रास्ट्रक्चर्स का ₹77.83 करोड़ का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 21-25 मार्च तक खुला था। इसका आईपीओ ओवरऑल 1.05 गुना सब्सक्राइब हुआ था। इसमें क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) के लिए आरक्षित हिस्सा 1 गुना, नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NII) का हिस्सा 1.66 गुना और खुदरा निवेशकों का हिस्सा 0.57 गुना भरा था। इस आईपीओ के तहत 10 रुपये की फेस वैल्यू वाले 43,00,200 नए शेयर जारी हुए हैं। इन शेयरों के जरिए जुटाए गए पैसों में से 38.98 करोड़ रुपये वर्किंग कैपिटल, 16.72 करोड़ रुपये कर्ज चुकाने, 7.05 करोड़ रुपये कंस्ट्रक्शन इक्विपमेंट्स की खरीदारी और बाकी पैसे आम कॉरपोरेट उद्देश्यों पर खर्च होंगे।

Active Infrastructures के बारे में

सब समाचार

+ और भी पढ़ें