Adani Energy News: गौतम अदाणी (Gautam Adani) की अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस को जापान के दो बैंकों से $75 करोड़ का लोन मिला है। इससे जापानी बैंकों की भारत में बढ़ती दिलचस्पी का संकेत मिलता है। न्यूज एजेंसी ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक अदाणी एनर्जी को डॉलर के दबदबे वाला यह लोन पांच साल के लिए मिला है। इसके शेयरों की बात करें तो आज इसमें बिकवाली का काफी दबाव दिखा। आज बीएसई पर यह 1.64% की गिरावट के साथ ₹1015.55 के भाव पर बंद हुआ है। इंट्रा-डे में यह 2.80% टूटकर ₹1003.50 (Adani Energy Share Price) तक आ गया था।
