Adani Energy Solutions Q2: अदाणी ग्रुप की कंपनी अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस लिमिटेड (AESL) ने आज 22 अक्टूबर को FY25 की दूसरी तिमाही के नतीजों की घोषणा की है। जुलाई-सितंबर तिमाही में कंपनी का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 144.57 फीसदी बढ़ गया है। तिमाही के दौरान कंपनी ने ₹675 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया है। पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में कंपनी ने ₹276 करोड़ का शुद्ध लाभ दर्ज किया था। इस बीच कंपनी के शेयरों में आज 0.48 फीसदी की गिरावट देखी गई। यह स्टॉक BSE पर 1012.55 रुपये के भाव पर बंद हुआ है। कंपनी ने बाजार बंद होने के बाद नतीजे जारी किए हैं।
