Get App

Adani Group Stocks: अदाणी ग्रुप के 10 में 6 शेयरों में तेजी, 4 स्टॉक लुढ़के, जानें सभी शेयरों का भाव

Adani Group Shares: अदाणी ग्रुप के अधिकतर शेयरों में बुधवार 5 जुलाई को तेजी देखी गई। ग्रुप की शेयर बाजार में सूचीबद्ध कुल 10 कंपनियों में से 6 के शेयर हरे निशान में बंद हुए। वहीं 4 कंपनियों के शेयर लाल निशान यानी गिरावट के साथ बंद हुए। सबसे अधिक तेजी एनडीटीवी (NDTV) के शेयरों में देखी गई

Moneycontrol Newsअपडेटेड Jul 05, 2023 पर 5:32 PM
Adani Group Stocks: अदाणी ग्रुप के 10 में 6 शेयरों में तेजी, 4 स्टॉक लुढ़के, जानें सभी शेयरों का भाव
Adani Enterprises के शेयर BSE पर 0.47% बढ़कर 2,399.00 रुपये के भाव पर बंद हुए

Adani Group Shares: अदाणी ग्रुप के अधिकतर शेयरों में बुधवार 5 जुलाई को तेजी देखी गई। ग्रुप की शेयर बाजार में सूचीबद्ध कुल 10 कंपनियों में से 6 के शेयर हरे निशान में बंद हुए। वहीं 4 कंपनियों के शेयर लाल निशान यानी गिरावट के साथ बंद हुए। सबसे अधिक तेजी एनडीटीवी (NDTV) के शेयरों में देखी गई, जो बीएसई पर 1.88 फीसदी की तेजी के साथ 227.30 रुपये के भाव पर बंद हुआ। इसके बाद सबसे अधिक तेजी अदाणी एंटरप्राइजेज (Adani Enterprises) के शेयरों में रही, जो ग्रुप की सबसे मुख्य कंपनी है। अदाणी एंटरप्राइजेज के शेयर बीएसई पर 0.47 फीसदी की तेजी के साथ 2,399.00 रुपये के भाव पर बंद हुए।

ग्रुप के बाकी शेयरों में अंबुजा सीमेंट्स (Ambuja Cements) का शेयर 0.32 फीसदी की तेजी के साथ 434.00 रुपये के भाव पर बंद हुआ। वहीं अदाणी पोर्ट्स (Adani Ports) के शेयर 0.16 फीसदी की बढ़त के साथ 742.30 रुपये के भाव पर बंद हुए। इसके अलावा अदाणी ग्रीन एनर्जी (Adani Green Energy) के शेयर 0.04 फीसदी की तेजी के साथ 946.90 रुपये और अदाणी टोटल गैस (Adani Total Gas) के शेयर 0.02 फीसदी की तेजी के साथ 650.10 रुपये के स्तर पर बंद हुए।

वहीं दूसरी ओर अदाणी ग्रुप के 4 शेयर आज गिरावट के साथ बंद हुए। सबसे अधिक गिरावट अदाणी पावर (Adani Power) के शेयरों में देखने को मिली, जो बीएसई पर 0.67 फीसदी टूटकर 245.50 रुपये के भाव पर बंद हुआ।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें