Get App

Adani Group: अदाणी ग्रुप का ₹40,000 करोड़ का मेगा प्लान! इन 2 सेक्टर्स में बड़ा दांव

Adani Capex Plan: अदाणी एंटरप्राइजेज ने अगले 2 सालों में प्रति वर्ष ₹35,000 से ₹40,000 करोड़ का कैपेक्स करने का रोडमैप तैयार किया है। कंपनी का मुख्य फोकस एयरपोर्ट्स, 1.2 GW क्षमता वाले डेटा सेंटर्स और मुंद्रा के ₹26,000 करोड़ वाले PVC कॉम्प्लेक्स के विस्तार पर है। जानिए इस मेगा इन्वेस्टमेंट प्लान की पूरी डिटेल्स

Edited By: Abhishek Guptaअपडेटेड Nov 09, 2026 पर 8:27 AM
Adani Group: अदाणी ग्रुप का ₹40,000 करोड़ का मेगा प्लान! इन 2 सेक्टर्स में बड़ा दांव
अदाणी एयरपोर्ट्स देश के कुल पैसेंजर ट्रैफिक का 23% और एयर कार्गो का 29% हिस्सा संभालते हैं

Adani Enterprises Capex Strategy: देश के दिग्गज इंफ्रास्ट्रक्चर और बिजनेस कॉन्ग्लोमरेट 'अदाणी समूह' की फ्लैगशिप कंपनी अदाणी एंटरप्राइजेज लिमिटेड ने अपने बड़े विस्तार की घोषणा की है। कंपनी अगले दो वर्षों के दौरान प्रति वर्ष ₹35,000 करोड़ से ₹40,000 करोड़ का विशाल पूंजीगत व्यय करने की योजना बना रही है।

कंपनी की अर्निंग्स कॉल के दौरान फाइनेंस हेड मनन वकारिया ने स्पष्ट किया कि यह भारी निवेश मुख्य रूप से एयरपोर्ट्स, डेटा सेंटर और मुंद्रा स्थित पीवीसी कॉम्प्लेक्स के निर्माण और विस्तार में लगाया जाएगा।

कैपेक्स का रन रेट ₹40,000 करोड़ सालाना

अदाणी एंटरप्राइजेज के फाइनेंस हेड मनन वकारिया के अनुसार, 'हम लगभग ₹40,000 करोड़ की रन रेट पर कैपेक्स करने की उम्मीद कर रहे हैं। आने वाले दो सालों में हमारा वार्षिक निवेश ₹35,000 करोड़ से ₹40,000 करोड़ के दायरे में रहने वाला है।'

सब समाचार

+ और भी पढ़ें