Get App

Lenskart Share Price: सॉफ्टबैंक ने बेच दिए ₹1896 करोड़ के शेयर, फिर भी कीमत चढ़ी

Lenskart Share Price: सॉफ्टबैंक द्वारा बेचे गए सभी शेयरों को 13 घरेलू और वैश्विक संस्थागत निवेशकों ने खरीदा। इस साल अगस्त और जून में भी सॉफ्टबैंक ग्रुप की सहयोगी कंपनी ने लेंसकार्ट में शेयर बिक्री की थी। सितंबर 2026 तिमाही के दौरान लेंसकार्ट का मुनाफा सालाना आधार पर दोगुने से अधिक होकर 232.45 करोड़ रुपये रहा

Curated By: Ritika Singhअपडेटेड Nov 08, 2026 पर 5:42 PM
Lenskart Share Price: सॉफ्टबैंक ने बेच दिए ₹1896 करोड़ के शेयर, फिर भी कीमत चढ़ी
लेंसकार्ट में 1.56 प्रतिशत हिस्सेदारी या 2.72 करोड़ शेयरों की बिक्री हुई।

चश्मे बनाने वाली कंपनी लेंसकार्ट सॉल्यूशंस के शेयरों में 8 नंवबर को मुहूर्त ट्रेडिंग सेशन के दौरान 1 प्रतिशत की तेजी रही। BSE पर शेयर 732.15 रुपये पर बंद हुआ। ब्लॉक डील में सॉफ्टबैंक ग्रुप की ओर से हिस्सेदारी कम किए जाने के बावजूद शेयर में खरीद बढ़ी। जापान के सॉफ्टबैंक ग्रुप ने अपनी सहयोगी कंपनी सॉफ्टबैंक विजन फंड (SVF) II लाइटबल्ब (केमैन) के जरिए लेंसकार्ट में 1,896.24 करोड़ रुपये के शेयर बेचे हैं। ब्लॉक डील के आंकड़ों के अनुसार, लेंसकार्ट में 1.56 प्रतिशत हिस्सेदारी या 2.72 करोड़ शेयरों की बिक्री हुई।

इस सौदे के बाद लेंसकार्ट में सॉफ्टबैंक की हिस्सेदारी 7.27 प्रतिशत से घटकर 5.71 प्रतिशत रह गई है।सॉफ्टबैंक द्वारा बेचे गए सभी शेयरों को 13 घरेलू और वैश्विक संस्थागत निवेशकों ने खरीदा। गोल्डमैन सैक्स सबसे बड़ी खरीदार रही, जिसने लेंसकार्ट में 640.26 करोड़ रुपये के 91.84 लाख शेयर खरीदे। इसके बाद सोसाइटे जेनरल ODI रहा, जिसने 623.53 करोड़ रुपये में 89.44 लाख शेयर खरीदे। अमेरिका की विलियम ब्लेयर इनवेस्टमेंट मैनेजमेंट ने 7 स्कीमों के जरिए 77.43 करोड़ रुपये के 11.1 लाख शेयर खरीदे।

अन्य खरीदारों में कोटक महिंद्रा म्यूचुअल फंड, नॉर्जेस बैंक, BNP पारिबा फाइनेंशियल मार्केट्स, UTI AMC, द नॉर्दर्न ट्रस्ट कंपनी, शिकागो का 'पब्लिक स्कूल टीचर्स पेंशन एंड रिटायरमेंट फंड', फ्लोरिडा रिटायरमेंट सिस्टम, टेक्सास म्युनिसिपल रिटायरमेंट सिस्टम, HDFC स्टैंडर्ड लाइफ इंश्योरेंस कंपनी और NRSGVCC शामिल हैं।

इससे पहले सॉफ्टबैंक ने कब बेचे थे शेयर

सब समाचार

+ और भी पढ़ें