Adani Group का आ रहा एक और जॉइंट वेंचर, इस कंपनी से मिलाया हाथ

कहा गया है कि नए वेंचर का नाम Sirius Digitech International Limited होगा। जॉइंट वेंचर के लिए दोनों कंपनियों के बीच एग्रीमेंट हुआ है। Adani Enterprises के शेयरों पर इस डेवलपमेंट का 28 दिसंबर को असर देखने को नहीं मिला। कंपनी के शेयर में 1 प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट आई है और यह बीएसई और एनएसई दोनों ही इंडेक्स पर 2800 रुपये के आसपास है

अपडेटेड Dec 28, 2023 पर 4:37 PM
Sirius International, अबू धाबी की इंटरनेशनल होल्डिंग कंपनी (IHC) की सब्सिडियरी है।

अदाणी एंटरप्राइजेस लिमिटेड (Adani Enterprises Limited) की सब्सिडियरी अदाणी ग्लोबल लिमिटेड, मॉरीशस; UAE स्थित Sirius International Holding Limited के साथ एक जॉइंट वेंचर (JV) शुरू करने जा रही है। इस जॉइंट वेंचर में अदाणी ग्लोबल की हिस्सेदारी 49 प्रतिशत और Sirius International की 51 प्रतिशत होगी। Sirius International, अबू धाबी की इंटरनेशनल होल्डिंग कंपनी (IHC) की सब्सिडियरी है। जॉइंट वेंचर के लिए दोनों कंपनियों के बीच एग्रीमेंट हो गया है। यह जानकारी अदाणी एंटरप्राइजेस की ओर से शेयर बाजारों को दी गई।

कहा गया है कि नए वेंचर का नाम Sirius Digitech International Limited होगा। यह नए जमाने की टेक्नोलॉजीस की मदद से भारत के डिजिटल ट्रांसफॉरमेशन को बढ़ावा देने के लिए काम करेगा। यह वेंचर अबू धाबी में बेस्ड होगा।

175 अरब डॉलर के डिजिटल ट्रांसफॉरमेशन अवसर की करेगा अगुवाई 


अदाणी एंटरप्राइजेस की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि Sirius जेवी, इंफ्रास्ट्रक्चर इंडस्ट्रीज में आर्टिफीशियल इंटेलीजेंस (AI), इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT) और सिक्योर्ड ब्लॉकचेन प्रोडक्ट्स की बढ़ती शक्ति का लाभ उठाकर, और फिनटेक, हेल्थटेक और ग्रीनटेक आदि क्षेत्रों में एक्सटेंड करके डिजिटल प्लेटफार्म्स का एक इंटीग्रेटेड इकोसिस्टम डिप्लॉय करेगा। कंपनी की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि यह जॉइंट वेंचर भारत में 175 अरब डॉलर के डिजिटल ट्रांसफॉरमेशन अवसर की अगुवाई करेगा।

Bata को मिला करोड़ों का टैक्स नोटिस, फिर भी इस कारण संभल गए शेयर

शेयर पर असर

इस डेवलपमेंट का गुरुवार, 28 दिसंबर को अदाणी एंटरप्राइजेस के शेयरों (Adani Enterprises Stock Price) पर असर देखने को नहीं मिला। कंपनी के शेयर में 1 प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट आई है और यह BSE Sensex पर 2812.50 और NSE Nifty पर 2816.90 रुपये पर बंद हुआ है। बीएसई के डेटा के मुताबिक, अदाणी एंटरप्राइजेस का मार्केट कैप वर्तमान में 3.20 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा है। कंपनी के शेयर ने पिछले 6 माह में करीब 17 प्रतिशत का रिटर्न अपने निवेशकों को दिया है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।