Get App

अदाणी ग्रुप का NCD अगले 10 दिनों में लॉन्च होगा, हिंडनबर्ग रिपोर्ट फुस्स और फंड जुटाने का काम दुरुस्त

सही वक्त का फायदा उठाते हुए अदाणी एंटरप्राइजेज ने इस महीने अपना पहला नॉन-कनवर्टिबल डिबेंचर यानि NCD लॉन्च कर सकती है। अभी तक जो जानकारी मिल रही हैं उसके मुताबिक, अगले हफ्ते की शुरुआत में कंपनी का NCD आ सकता है। कंपनी का इरादा इसके जरिए 600 करोड़ रुपये जुटाने का है

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 14, 2024 पर 7:07 PM
अदाणी ग्रुप का NCD अगले 10 दिनों में लॉन्च होगा, हिंडनबर्ग रिपोर्ट फुस्स और फंड जुटाने का काम दुरुस्त
अदाणी एंटरप्राइजेज के QIP में क्या आप पैसा लगाना चाहेंगे?

टाइमिंग की एक कमाल की चीज है। सही वक्त पर सही चीज हो जाए तो फिर क्या कहने। और शायद अदाणी ग्रुप ने यह बात अच्छी तरह समझ ली है। हिंडनबर्ग रिपोर्ट फुस्स होने के बाद अदाणी ग्रुप ने ये तो समझ लिया कि अभी हवा सही दिशा में चल रही है और निवेशकों का उस पर भरोस बरकरार है। इस बार हिंडनबर्ग रिपोर्ट आने के बाद भी निवेशकों का भरोसा अदाणी ग्रुप के शेयरों से इस कदर नहीं टूटा था जैसा कि जनवरी 2023 में हुआ था।

सही वक्त का फायदा उठाते हुए अदाणी एंटरप्राइजेज ने इस महीने अपना पहला नॉन-कनवर्टिबल डिबेंचर यानि NCD लॉन्च कर सकती है। अभी तक जो जानकारी मिल रही हैं उसके मुताबिक, अगले हफ्ते की शुरुआत में कंपनी का NCD आ सकता है। कंपनी का इरादा इसके जरिए 600 करोड़ रुपये जुटाने का है।

इसके साथ ही अदाणी एंटरप्राइजेज करीब 1.5-2 अरब डॉलर की इक्विटी कैपिटल जुटाने की भी तैयारी है। कंपनी इसके लिए सितंबर के पहले 15 दिनों में क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट यानि QIP लॉन्च कर सकती है।

वैसे अभी तक इस मामले में अदाणी ग्रुप की तरफ से कोई बयान नहीं आया है। लेकिन इस मामले की जानकारी रखने वाले एक सूत्र ने बकाया कि NCD ऑफर अगले हफ्ते में सोमवार के बाद लॉन्च हो सकता है। लेकिन अभी तक इसकी कोई फिक्स तारीख तय नहीं है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें